DC vs MI Live Score: IPL 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए है। दिल्ली कैपिटल्स को जीतने के लिए इस मैच में जीतने के लिए 163 रनों का लक्ष्य मिला है। टीम के लिए सर्वाधिक रन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बनाए, उन्होंने 36 गेंदों में 51 रन बनाए। इसके अलावा रोहित शर्मा ने 35 जबकि नमन धीर ने 28 रनों की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से गेंदबाजी में मुकेश कुमार ने जहां 2 विकेट हासिल किए तो वहीं लुंगी एन्गिडी, अक्षर पटेल, विपराज निगम और टी नटराजन 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।



