Marvel, Daredevil: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘Daredevil: Born Again’ का सीजन 2 शानदार अंदाज में शुरू हो चुका है और पहला एपिसोड ही दर्शकों को बांधने में कामयाब रहा है। कहानी एक बार फिर वकील मैट मर्डॉक उर्फ डेयरडेविल और विल्सन फिस्क उर्फ किंगपिन की टकराहट के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां किंगपिन अब न्यूयॉर्क का मेयर बनकर शहर के सभी विजलांटी को खत्म करने के मिशन पर है,
जबकि डेयरडेविल उसकी सच्चाई दुनिया के सामने लाने के लिए छिपकर अपनी लड़ाई जारी रखता है। नए सीजन की शुरुआत में डेयरडेविल किंगपिन के हथियारों से भरे जहाज को डुबो देता है, जिससे किंगपिन बौखला उठता है और उसे खत्म करने के लिए सीआईए एजेंट मिस्टर चार्ल्स की एंट्री होती है,

जो कहानी में नया ट्विस्ट जोड़ता है। पहला एपिसोड काफी इंटेंस, सस्पेंस से भरा और एक्शन-packed है, जो दर्शकों के मन में कई सवाल छोड़ जाता है—क्या मैट मर्डॉक अपनी असली पहचान छिपाकर किंगपिन को हरा पाएगा? MCU में स्पाइडरमैन कनेक्शन की झलक इस सीरीज को और भी खास बनाती है, जिससे आने वाले एपिसोड्स के लिए उत्सुकता और बढ़ गई है।



