रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन का दो दिवसीय अधिवेशन एवं रजत उत्सव आज राजधानी रायपुर के माहेश्वरी भवन डुंडा में प्रारंभ हुआ, उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि अधिवेशन के प्रथम दिवस पर औद्योगिक मेले का उदघाटन किया गया जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ सहित राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी प्रमुख रूप से उपस्थित रही।
प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात नवनिधि रामायण पर आधारित समिति संयोजिकाओ द्वारा प्रोग्राम एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनीता लड्ढा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी,मध्यांचल सह प्रभारी अमिता जांवधिया,भूतपूर्व अध्यक्ष पुष्पा राठी, कार्यालय मंत्री नारायण राठी,पूर्व सांसद प्रदीप गांधी,प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मुंदडा,युवा संगठन अध्यक्ष नरेश चांडक,कोषाध्यक्ष नंदा भट्टड़,संगठन मंत्री उर्मिला टावरी,रायपुर जिला अध्यक्ष पुष्पा लाहोटी उपस्थित रहे।
वही अधिवेशन के दूसरे दिवस पर प्रातः ट्रेजर हंट प्रतियोगिता आयोजित है जिसके पश्चात रंग बिरंगी होली खेली जाएगी। प्रदेश सचिव रूपा मुंदडा ने बताया कि प्रथम सत्र का शुभारंभ “नव परिवर्तन”– शेष ज़िंदगी विशेष जिंदगी विषय से होगा। इसके पश्चात नव संचार (क्विज)एवं नव वक्ता(वाद–विवाद) प्रतियोगिता आयोजित है। वही अधिवेशन का समापन समाज की महिलाओं के सम्मान के साथ होगा जिन्होंने विशेष उपलब्धियों हासिल की है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किया जाएगा।



