Sunday, March 15, 2026
Google search engine
HomeEntertainmentMadhu Malhotra passes away : नहीं रहीं दिग्गज अभिनेत्री मधु मल्होत्रा, अमिताभ,...

Madhu Malhotra passes away : नहीं रहीं दिग्गज अभिनेत्री मधु मल्होत्रा, अमिताभ, ऋषि कपूर जैसे बड़े सितारों के साथ कर चुकी है काम

मुंबई। Actress Madhu Malhotra passes away : बॉलीवुड के सुनहरे दौर (70-80 के दशक) की जानी-मानी अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया और 100 से अधिक फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और कई दिग्गज सितारे उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

मधु मल्होत्रा को आज भी दर्शक सुभाष घई की ब्लॉकबस्टर फिल्म हीरो (1983) के लिए याद करते हैं। इस फिल्म के कालजयी गीत “लंबी जुदाई” में उन्होंने बंजारन की भूमिका निभाई थी। रेशमा की आवाज में सजा यह गाना और मधु मल्होत्रा का वह भावुक चेहरा आज भी लोगों के जेहन में ताजा है।

इस गाने ने बनाया अमर

मधु मल्होत्रा ने अपने करियर में उस दौर के लगभग हर बड़े सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर की है। 1979 में द ग्रेट गैम्बलर में अमिताभ बच्चन (जय) की बहन का महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। 1980 में कर्ज में ऋषि कपूर के साथ पिंकी के किरदार में नजर आई थीं। वही 1982 में सत्ते पे सत्ता फिल्म में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की इस सुपरहिट कॉमेडी फिल्म में वह एक्टर पेंटल के अपोजिट दिखाई दी थीं।

हॉरर फिल्मों से शुरू हुआ था सफर

बहुत कम लोग जानते हैं कि मधु मल्होत्रा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत रामसे ब्रदर्स की मशहूर हॉरर फिल्म अंधेरा (1975) से की थी। 1980 और 1990 के दशक में वह चरित्र भूमिकाओं के लिए एक विश्वसनीय नाम बन चुकी थीं।

Monalisa Marriage Video : महाकुंभ की Viral Girl मोनालिसा ने रचाई शादी: मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने मंदिर में भरी मांग, देखें चौंकाने वाला Video

The post Madhu Malhotra passes away : नहीं रहीं दिग्गज अभिनेत्री मधु मल्होत्रा, अमिताभ, ऋषि कपूर जैसे बड़े सितारों के साथ कर चुकी है काम appeared first on Grand News.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments