पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG News : न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से तीन मासूम बच्चों के साथ लापता हुई महिला के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पांडातराई से बिलासपुर के सफर के दौरान रहस्यमयी ढंग से गायब हुई महिला और उसके बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है।
परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद, पुलिस कप्तान के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से महिला का पता ठिकाना ढूंढ निकाला।
जांच में पता चला कि महिला किसी कारणवश रास्ता भटक गई थी और मोबाइल बंद होने के कारण संपर्क नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने महिला और तीनों बच्चों को थाने लाकर वैधानिक कार्रवाई पूरी की और सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। अपने मासूमों और बहू को सही-सलामत वापस पाकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। इस बरामदगी के बाद इलाके में फैली सनसनी और परिजनों की चिंता अब खत्म हो गई है।
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में तीन मासूमों के साथ महिला रहस्यमयी ढंग से लापता, मोबाइल बंद होने से गहराया रहस्य
CG Video : BJP पार्षद पति ने युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल होते ही आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Korba Murder Mystery : खूनी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: प्रेमी ने प्रेमिका का रेता गला… फिर उठाया ये खौफनाक कदम, पढ़िए दिल को झकझोर कर देने वाली पूरी स्टोरी




