जगदलपुर। CG Suicide : जगदलपुर में लापता पुलिस आरक्षक की लाश आसना जंगल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। बताया जा रहा है कि मृतक जवान पुलिस लाइन जगदलपुर में पदस्थ था। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरक्षक डमरू नायक 3 दिसंबर से लापता था। परिजनों ने आरक्षक के लापता होने की सूचना कोतवाली थाने में दी थी, जिसके बाद से पुलिस लापता आरक्षक की तलाश में जुटी हुई थी।
ये भी पढ़ें : CG Breaking : अमित बघेल गिरफ्तार, देवेंद्र नगर थाने में जमकर बवाल, देखें वीडियो



