Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhकुंभ कल्प से लौट रहे बारातियों की बोलेरो

कुंभ कल्प से लौट रहे बारातियों की बोलेरो

गरियाबंद / राजिम। CG BREAKING : राजिम से इस वक्त एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। गरियाबंद रोड स्थित सोहम हॉस्पिटल के सामने नेशनल हाईवे पर बारात से लौट रही एक बोलेरो वाहन भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में बोलेरो सवार कुल 8 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग देशमुख परिवार के सदस्य हैं, जो जंजगीरी थाना अंडा, जिला दुर्ग से सिंधौरी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। शादी कार्यक्रम के बाद सभी लोग राजिम कुंभ कल्प मेला घूमने पहुंचे थे। मेला दर्शन के बाद लौटते समय यह हादसा हो गया।हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को तत्काल नयापारा स्थित एक निजी अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

– Advertisement –

घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस वाहन मौके पर पहुंचा और पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को 112 वाहन और निजी साधनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में शामिल बोलेरो वाहन का नंबर CG 04 HZ 4119 बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

– Advertisement –

Ad image

CG Crime : चपरासी की नौकरी के नाम पर बड़ा खेल; 10 दिन का वादा और 99 हजार पार, ठगी का ऐसा जाल कि चकरा गई पुलिस

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments