Friday, March 13, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhकरंट लगने से ट्रक ड्राइवर की दर्दनाक मौत

करंट लगने से ट्रक ड्राइवर की दर्दनाक मौत

दुर्ग, छत्तीसगढ़। CG News : जेवरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रक ड्राइवर की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना गायत्री पैलेस के ठीक सामने, गोयल इंफ्रा कंपनी के गेट के पास घटी।

– Advertisement –

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: Phase-I टिकट सेल 11 दिसंबर से लाइव, जानें कीमत और बुकिंग लिंक

– Advertisement –

Ad image

पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक ट्रक पर राख से भरी हुई ट्रक पर चढ़ रहा था, तभी उसका हाथ अचानक हाई-टेंशन वायर से टच हो गया। जोरदार करंट लगने से वह ट्रक से नीचे गिर गया।

अस्पताल में मौत

घटना के तुरंत बाद जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायल ड्राइवर को शंकर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में कुछ देर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश कुमार, उम्र 31 वर्ष, निवासी पोस्ट गिरहोला थाना नंदनी के रूप में हुई है।

– Advertisement –

Ad image

जांच में जुटी पुलिस

सुरेश कुमार पेशे से ट्रक ड्राइवर थे और हादसा उस समय हुआ जब वह ट्रक पर चढ़ रहे थे। ट्रक में राख भरी हुई थी। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर ट्रक पर क्यों चढ़ा और किन कारणों से यह लापरवाही हुई, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हादसा अत्यंत गंभीर है और इसे लेकर सुरक्षा मानकों का पालन करने और हाई-टेंशन वायर के आसपास सावधानी बरतने की आवश्यकता पर ध्यान दिया जाएगा।

T20 World Cup 2026: Phase-I टिकट सेल 11 दिसंबर से लाइव, जानें कीमत और बुकिंग लिंक

T20 World Cup 2026 Tickets Start at ₹100, Booking Live

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments