Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhकोपरा–पोखरा नवनिर्मित सड़क पर तेज रफ्तार का

कोपरा–पोखरा नवनिर्मित सड़क पर तेज रफ्तार का

फिंगेश्वर। CG NEWS : गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोलिहाटाड़ के पास कोपरा–पोखरा नवनिर्मित सड़क मार्ग पर शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार इको कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में पलट गई। इस हादसे में कार में सवार चार युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि तीन को मामूली चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना शनिवार दोपहर लगभग 1:30 बजे की है। कार क्रमांक CG 04 PT 1801 कोपरा से पोखरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान नवनिर्मित सड़क पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खेत में जा घुसा, जिससे कार पलट गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी चारों युवक अभनपुर–चंडी सकरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे किसी काम से बासीन गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे।

– Advertisement –

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार बेहद स्पीड थी, जिसके कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की जा रही है

गौरतलब है कि कोपरा–पोखरा सड़क का निर्माण कार्य अभी जारी है, जिससे मार्ग पूरी तरह व्यवस्थित नहीं हो पाया है। ऐसे में तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

– Advertisement –

Ad image

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments