मिली जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव थाना चिचोला के ग्राम रामपुर निवासी हरिशचंद्र पटेल 28 फरवरी को ट्रक में माल लोड करके अंबिकापुर से रायपुर के लिए निकला था. 1 मार्च की रात 1.30 बजे हरिशचंद्र रायपुर-बिलासपुर एनएच 130 के पेंड्रीडीह-रतनपुर बाइपास की ओर जा रहा था. तभी ग्राम अमसेना के पास बीच सड़क पर हाइवा खड़ा था. इसी दौरान ट्रक और हाइवा से जा भिड़ी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि ट्रक के सामने का हिस्सा चकनाचुर हो गया. चालक हरिशचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई.
सूचना पर हिर्री पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक चालक के शव को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया. परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी हाइवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है.



