Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarh“जो जहां है वहीं रहेगा, किसी को

“जो जहां है वहीं रहेगा, किसी को

रायपुर। CG NEWS:  शहर के दुर्गा नगर (शांति नगर), सिविल लाइन वार्ड में लगभग 150 परिवारों के विस्थापन की संभावना से उपजे तनाव के मद्देनजर, दुर्गा नगर निवासी और उत्कल गाँड़ा समाज के सैकड़ों लोग आज पूर्व मंत्री एवं रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मिला। दुर्गा नगर वासियों ने सांसद को शासन द्वारा प्रस्तावित पुनर्वास योजना से होने वाली गंभीर समस्याओं से अवगत कराया।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने अग्रवाल को बताया कि दुर्गा नगर में रह रहे ये परिवार पिछले 60-70 वर्षों से वहाँ निवास कर रहे हैं और अपनी आजीविका चला रहे हैं। यदि इन परिवारों को शहर से 15 किलोमीटर दूर, पिरदा जैसे सुविधाविहीन क्षेत्र में विस्थापित किया जाता है, तो उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं गंभीर रूप से प्रभावित होंगी, जिससे उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा।

सामाजिक व कांग्रेस नेता राधे श्याम विभार ने कहा आवासीय प्रोजेक्ट में नियमानुसार 15 प्रतिशत भूमि ग़रीबों के लिए आरक्षित किया जाना आवश्यक है ऐसी स्थिति में दुर्गा नगर के ग़रीबों को भी न्याय दिलाना चाहिए।

– Advertisement –

Ad image

भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री किशोर महानंद ने आपने हमेशा ग़रीबों के हित में काम किया है उनको उनका हक़ और अधिकार दिलाए आप दुर्गा नगर के झुग्गी वासियों को भी है दिलाएँ। जोगी कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक नए वर्ष में एक नई उम्मीद के साथ आपके पास आए कि आप दुर्गा नगर को उजड़ने से बचाएँगे।

इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत बाग, सामाजिक नेता बनमाली छुरा, ईडबल्यू संघ के अध्यक्ष प्रीतम महानंद, सामाजिक नेता जीतू सागर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक तांडी आदि ने भी सांसद महोदय को इस मुद्दे की गंभीरता से अवगत कराते हुए कहा कि राजा तालाब, रायपुर के निकट खसरा क्रमांक 527/1 में लगभग 10.7760 हैक्टेयर की रिक्त पड़ी शासकीय भूमि एक बेहतर विकल्प हो सकती है, क्योंकि वहाँ शासन की कोई अन्य योजना प्रस्तावित नहीं है। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक पुरंदर मिश्रा द्वारा भी नगर आयुक्त को पत्राचार किया जा चुका है।

बृजमोहन अग्रवाल ने पीड़ित परिवारों की बातें गंभीरता से सुनीं और उन्हें दृढ़ आश्वासन दिया, “जो जहां है, वही रहेगा। हम किसी को ना उजाड़े है और न ही उजड़ने देंगे। हम ग़रीबों के साथ है ” उन्होंने समुदाय की चिंताओं को समझने और उनके हित में हर संभव हस्तक्षेप करने का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि दुर्गा नगर को बचाने के लिए उत्कल गाँड़ा समाज के लोग लगातार संघर्षरत हैं, जिसके तहत पहले नगर निगम का घेराव एवं नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। आज की यह मुलाकात इसी सतत प्रयास की एक कड़ी थी।

आज  बृजमोहन अग्रवाल से भेंट करने वालों में प्रमुख रूप से सामाजिक व कांग्रेस नेता राधे श्याम विभार, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री नेता किशोर महानंद, जोगी कांग्रेस नेता अधिवक्ता भगवानू नायक, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत बाग, सामाजिक नेता बनमाली छुरा, ईडबल्यू संघ के अध्यक्ष प्रीतम महानंद, सामाजिक नेता जीतु सागर, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक आशीष तांडी, मोहल्ला विकास समिति के अध्यक्ष रामू नायक, वैष्णव भतरिया सहित सैकड़ों की संख्या में मोहल्ला वासी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments