Tuesday, February 3, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhजनता का कलेक्टर एक्शन मोड मे

जनता का कलेक्टर एक्शन मोड मे

गरियाबंद। CG NEWS: कलेक्टर बीएस उइके आज फिंगेश्वर क्षेत्र के जामगाँव, गुंडरदेही और फिंगेश्वर स्थित विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों में अचानक पहुंचे। किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर ने खरीदी व्यवस्था की बारीकी से जांच की और मौके पर मौजूद कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर उइके ने धान के नमी मापक यंत्र से स्वयं नमी की जांच की, बोरियों की गुणवत्ता परखने हाथों से धान टटोला और अपने सामने तौल प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत का सही मूल्य मिलना चाहिए और तौल प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता अनिवार्य है।

उन्होंने समिति के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि—

•धान की तौल निर्धारित मात्रा में ही हो

•तौल, भराई और स्टैकिंग में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं चलेगी

•रोज खरीदे गए धान की सिलाई व स्टैकिंग अनिवार्य है

•जहां अनियमितता मिले, उसे तुरंत दुरुस्त करें

कलेक्टर ने अधिकारियों को स्टॉक वेरिफिकेशन करने के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही किसानों से अपील की कि वे साफ-सुथरा और सूखा धान ही केंद्रों में लेकर आएं, इससे खरीदी प्रक्रिया और सुगम होगी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर उइके ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि—

•तौल में पारदर्शिता बनाए रखें

•उपार्जित धान का पूरा विक्रय सुनिश्चित करें

•कम पैदावार की स्थिति में रकबा समर्पण की प्रक्रिया समय पर पूरी कर पोर्टल में एंट्री कराएं ताकि भविष्य में किसी भी विवाद की नौबत न आए

पीडीएस दुकानों का संचालन करने वाली समितियों को भी रिक्त बोरियों की नियमित एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर के साथ एसडीएम विशाल महाराणा, जिला खाद्य अधिकारी अरविंद दुबे, डीएमओ किशोर चंद्रा और सहायक आयुक्त सहकारिता महेश्वरी तिवारी सहित संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments