बिलासपुर,बामपारा। CG NEWS: बिलासपुर मुंगेली जिले के बामपारा क्षेत्र में हिंदू संगठन से जुड़े युवक नरेश साहू की आत्महत्या के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। परिजनों के अनुसार नरेश हाल ही में बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में हुए पुतला दहन और प्रदर्शन में शामिल था, जिसके बाद से उसे लगातार प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में नरेश ने एक मुस्लिम युवक पर मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है।
घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश और बढ़ गया है, जिसके चलते बिलासपुर के कोतवाली थाने में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। संगठनों ने चेतावनी देते हुए अल्टीमेटम दिया है कि यदि कुछ घंटों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे सड़क जाम और उग्र आंदोलन करेंगे। फिलहाल पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है और पूरे मामले की जांच जारी है।



