Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhGrand Group Chairman Gurcharan Singh Hora inaugurated the new office of Grand...

Grand Group Chairman Gurcharan Singh Hora inaugurated the new office of Grand News in Bhilai, IP TV was also launched, viewers will get the facility of modern entertainment.

 

दुर्ग। GRAND NEWS : जिले में ग्रैंड न्यूज़ एक बार फिर आधुनिक रूप में जनता के सामने आ रहा है। इसका शुभारंभ सुपेला प्रियदर्शिनी परिसर स्थित कार्यालय में ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर चेयरमैन ने केबल ऑपरेटरों के साथ गुरुबाणी अरदास का पाठ भी किया। इसके बाद आधुनिक स्टूडियो का उद्घाटन कर ग्रैंड न्यूज़ भिलाई-दुर्ग चैनल का शुभारंभ किया गया।

– Advertisement –

संचार क्रांति के युग में एक कदम आगे बढ़ाते हुए चेयरमैन होरा ने आईपी टीवी सेवा का भी शुभारंभ किया, जिससे लोग अब अपने मोबाइल पर ही ग्रैंड विज़न के सभी चैनलों का आनंद ले सकेंगे। इस मौके पर ग्रैंड विज़न के वरिष्ठ पदाधिकारी अमोल गारुड़ी, संदीप कौर गुम्बर, लोकेश बिसेन, कौशिक दत्ता, हमीद खान, अनिल पांडेय और ग्रैंड न्यूज़ दुर्ग के ब्यूरो चीफ रत्नाकर अल्वा, अकरम जी, नज़मी जी, संग्राम सिंह जी, सहित बड़ी संख्या में केबल ऑपरेटर, दुर्ग-भिलाई के जनप्रतिनिधि और शहरवासी उपस्थित रहे।

चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि ग्रैंड विजन, ग्रैंड न्यूज़ और ग्रैंड ब्रॉडबैंड किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यह आप के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। सभी ऑपरेटर्स उनके परिवार का हिस्सा है। ग्रैंड विजन लगातार अपने उपभोक्ताओं को कम कीमतों में मनोरजंन के बेहतर साधन उपलब्ध कराते आ रहा है और आगे भी इसी तरह नए नए स्कीम लेकर अपने दर्शकों को लाभ पहुँचाता रहेगा।

– Advertisement –

Ad image

चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि पिछले 17–18 वर्षों से ग्रैंड विज़न दुर्ग संभाग में अपनी सेवाएं दे रहा है। नए वर्ष के अवसर पर दुर्ग जिले के भिलाई में ग्रैंड विज़न के नए कार्यालय और आधुनिक स्टूडियो का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रैंड विज़न अब लोगों को स्थानीय समाचारों के साथ बेहतर और आधुनिक मनोरंजन उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने बताया कि दुर्ग संभाग में सबसे पहले IP TV सेवा लॉन्च की गई है, जिससे दर्शकों को अब अपने मोबाइल और टीवी पर एक ही छत के नीचे संपूर्ण सूचना और मनोरंजन का अनुभव मिलेगा। अंत में उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments