Saturday, March 28, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhगन्ना किसानों को बड़ी राहत, 5.97 करोड़ का भुगतान

गन्ना किसानों को बड़ी राहत, 5.97 करोड़ का भुगतान

कवर्धा। CG NEWS: चैत्र नवरात्रि के अवसर पर गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, राम्हेपुर द्वारा किसानों को 5.97 करोड़ रुपये का भुगतान जारी किया गया है। इसके साथ ही चालू सत्र में अब तक कुल 57.48 करोड़ रुपये किसानों को दिए जा चुके हैं, जिससे किसानों में खुशी और भरोसे का माहौल बना हुआ है।

कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में यह भुगतान प्रक्रिया लगातार जारी है, जिससे सहकारी व्यवस्था पर किसानों का विश्वास और मजबूत हुआ है। कारखाना प्रबंधन के अनुसार यह पहल किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूती देने के साथ-साथ कारखाने के संचालन को भी स्थिर बना रही है।

– Advertisement –

चालू पेराई सत्र में अब तक 2.55 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई और 3.09 लाख क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया जा चुका है, जो किसानों और प्रबंधन के बेहतर समन्वय का परिणाम माना जा रहा है।

इसके अलावा कारखाने द्वारा किसानों और श्रमिकों के हित में कई सुविधाएं भी दी जा रही हैं, जिनमें अतिरिक्त राशि व बोनस, रियायती दर पर शक्कर, उन्नत बीज व प्रशिक्षण, किसानों के लिए आवास और मात्र 5 रुपए में भोजन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। यह कारखाना क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और रोजगार बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments