Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhगाड़ी वापस दिलाने के बदले रिश्वत मांगने वाला

गाड़ी वापस दिलाने के बदले रिश्वत मांगने वाला

जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला रिश्वतखोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक प्रधान आरक्षक पर गाड़ी वापस दिलाने के बदले 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

जानिए पूरा मामला

– Advertisement –

जानकारी के अनुसार, मड़वा निवासी टी. आर. साहू ने अपनी एक गाड़ी किसी अन्य व्यक्ति के पास गिरवी रखी थी। किसी कारणवश गाड़ी को वापस दिलाने का विवाद पुलिस तक पहुंचा। इसी दौरान प्रधान आरक्षक विनोद दिवाकर ने प्रार्थी को भरोसा दिलाया कि वह गाड़ी वापस दिला सकता है, लेकिन इसके एवज में उसने 80 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

शिकायत के बाद एसपी ने की कार्रवाई

– Advertisement –

Ad image

प्रधान आरक्षक की कथित रिश्वत मांग से परेशान होकर पीड़ित ने सीधे पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे से शिकायत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल कार्रवाई की और प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर प्रधान आरक्षक विनोद दिवाकर को निलंबित कर दिया।

CG NEWS : अलग – अलग हादसों में दो शिक्षकों की मौत, शोक की लहर

 

CG NEWS : 9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम के बाद ऑटो से लाया गया शव, नहीं मिला शव वाहन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments