हैदराबाद। Varanasi: इंडियन सिनेमा के विजनरी डायरेक्टर एसएस राजामौली की मेगा एक्शन-एडवेंचर फिल्म SSMB29 का इंतजार आज खत्म हो गया। रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित एक भव्य लाइव इवेंट के दौरान फिल्म के ऑफिशियल टाइटल ‘वाराणसी’ से पर्दा उठाया गया। इसी इवेंट में इसका पहला लुक और टीजर भी दिखाया गया, जिसे देखने पहुंचे हजारों फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
फिल्म ‘वाराणसी’ के मोशन पोस्टर में महेश बाबू का किलर लुक सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। एक्टर को हाथ में त्रिशूल लिए नंदी पर बैठे हुए दिखाया गया है। उनका यह एग्रेसिव अवतार फैंस के होश उड़ाने के लिए काफी है।

इवेंट की खास बात यह रही कि पहली बार किसी भारतीय फिल्म ने इतने बड़े स्तर पर लाइव टाइटल रिवील किया। लगभग 50,000 दर्शकों के सामने विशाल स्क्रीन पर टीजर दिखाया गया, और माहौल की गूंज दूर तक सुनाई दी। फैंस ने महेश बाबू के एक्शन, ग्रैंड म्यूजिक और विजुअल्स पर जमकर प्यार बरसाया।
यहां देखें फिल्म का धमाकेदार मोशन पोस्टर
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
Mass 🔥🔥 #Varanasi#GlobeTrotter #MaheshBabu #SSR pic.twitter.com/qURYD7plUD
— 𝘿𝙚𝙣𝙫𝙚𝙧 (@karthiky002) November 15, 2025






