-छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की सीमा से लगे तेलंगाना राज्य के जंगलों में ग्रेहाउंड फ़ोर्स के साथ हुई मुठभेड़
बीजापुर-रायपुर । जिले की सीमा से लगे तेलंगाना राज्य के मुलगु जिले के एटूनागरम थाना क्षेत्र के जंगलों में तेलंगाना की ग्रेहाउंड फ़ोर्स के साथ माओवादीयों की मुठभेड़ हो गई है, इस मुठभेड़ में जवानों ने सात हार्डकोर मौवादियों को मार गिराने में सफलता हासिल किया है वहीं बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किये जाने की खबर है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना के एटूनागरम थाना क्षेत्र के जंगलों में माओवादीयों की उपस्थिति की सुचना पर ग्रेहाउंड फ़ोर्स को गश्त सर्चिंग अभियान पर रवाना किया गया था। इसी अभियान के दौरान रविवार 01 दिसम्बर की सुबह चल्पका के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई इस मुठभेड़ में जवानों ने सात माओवादीयों को मार गिराने के साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद करने में सफलता हासिल किया है। मुठभेड़ मे मारे गए माओवादीयों में टीएससीएम (सचिव नरसापेट एरिया) कुरसन मंगू उफऱ् पापन्ना, एगोलपु मलैया उफऱ् मधु (सचिव एटूनागरम, महादेवपुर ), एसीएम मुसाकी देवा, मुसाकी जमुना, पार्टी मेंबर जयसिंह, किशोर और कमलेश शामिल हैं। इनके पास से 2 नग एके-47, जी 3 रायफल, 303 रायफल, इंसास और एसबीबीएल रायफल बरामद किया गया हैं।
पुलिस माओवादीयों के बिच मुठभेड़, सात हार्डकोर माओवादी ढेर, हथियार भी बरामद
Encounter between police and Maoists
News Desk