Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhदुर्गा महाविद्यालय में कला वाटिका का आयोजन, पुलिस कमिश्नर शुक्ला हुए शामिल,...

दुर्गा महाविद्यालय में कला वाटिका का आयोजन, पुलिस कमिश्नर शुक्ला हुए शामिल, बोले – युवा करियर में आगे बढ़ने की सोचें और नशे से रहे दूर

 

रायपुर। दुर्गा महाविद्यालय में मंगलवार से कला वाटिका का आयोजन किया गया,उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया की महाविद्यालय और एल्युमिनी मीट एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में आर्ट्स के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मॉडल का प्रदर्शन किया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला शामिल हुए।

– Advertisement –

इस अवसर पर श्री शिल्ला ने कहा कि आज के युवा अपने करियर में आगे बढ़ने की सोचें, आज अगर बेहतर किया जाए तो भविष्य उज्ज्वल और सुखमय होगा। साथ ही युवा नशे से दूर रहें, अपने शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में काम करें।

विशिष्ट अतिथि पद्मश्री मदन चौहान ने कहा कि आज की पीढ़ी ज्यादा समझती है, बस सही मार्गदर्शन की जरूरत है। अतिथि पद्मश्री व पंडवानी गायिका ऊषा बारले ने कार्यक्रम को संबोधित किया। महाविद्यालय एसोसिएशन की ओर से श्री अमीन ने कहा कि यह आयोजन बहुत ज्यादा गौरवान्वित करने वाला है। कार्यक्रम को प्राचार्य प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने भी संबोधित किया। संचालन प्रोफेसर अजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सत्यप्रकाश झुनझुनवाला, अमरजीत सिंह संधू, रामावतार तिवारी, जेपी उपाध्याय, हरे राम शर्मा, आलोक अग्रवाल, प्रो अजय चंद्राकर, प्रो के के पटेल, अमन झा, शोभा सोनी, विनय शर्मा, जसबीर सलूजा, योगेश अग्रवाल, राजेश मिश्रा, अजय दानी, संजय शर्मा, अवतार बागल, अमरजीत जीत सिंह छाबड़ा समेत अनेक पूर्व विद्यार्थी और प्रोफेसर उपस्थित थे।

– Advertisement –

Ad image

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments