रायपुर। CG NEWS: दुर्गा महाविद्यालय में कला वाटिका का एवं एलुमिनी मीट का उद्घाटन समारोह का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर संजीव शुक्ला आयुक्त छत्तीसगढ़ पुलिस विशिष्ट अतिथि पदम मदन चौहान गुरुजी एवं अंतर्राष्ट्रीय पंडवानी गायिका डॉ उषा बारले जी शासकीय निकाय के अध्यक्ष शेखर अमीन जी एवं महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉक्टर सुरेंद्र अग्रवाल जी एवं एलुमिनी संगठन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने की सर्वप्रथम सभी मुख्य अतिथियों ने रिबन काटकर कल वाटिका का उद्घाटन किया और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न मॉडल को करीब से जाना प्रस्तुत मॉडल दो श्रेणियां में विभाजित थे.

पहले वर्किंग और दूसरा नॉन वर्किंग कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत ज्ञान दायिनी मां सरस्वती की प्रतिमा को माल्यार्पण व पूजन से हुई कार्यक्रम का संचालन छात्र संघ प्रभारी डॉ अजय शर्मा ने किया कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ अजय शर्मा ने मुख्य अतिथियों का संक्षिप्त परिचय दिया तथा मुख्य अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर प्रतिभा मुखर्जी साहूकार एवं उप प्राचार्य डॉक्टर सुरेंद्र अग्रवाल एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक गण एवं संतोष अग्रवाल जी एवं एलुमिनी संगठन के सदस्यों द्वारा किया गया.
अपने अध्यक्ष उद्बोधन में डॉक्टर प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने सभी मुख्य अतिथियों के संक्षिप्त परिचय देते हुए कहा दुर्गा मां विद्यालय न केवल शिक्षा के क्षेत्र में वरन खेल कला एवं रचनात्मक क्षेत्र में भी अग्रणी है शासकीय निकाय के अध्यक्ष शेखर राव अमीन जी ने महाविद्यालय के शिक्षकों को डायमंड की उपाधि दी एवं महाविद्यालय की लाइब्रेरी की भी प्रशंसा की महाविद्यालय के उप प्राचार्य ने कहा कि दुर्गा महाविद्यालय न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है बल्कि कला के क्षेत्र में भी आगे है आज के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पद्मश्री मदन चौहान जी ने बताया कि इसी महाविद्यालय से ही मुझे संगीत का स्वाद मिला था.

उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष मय दिनों को याद करते हुए बताया कि वह आज पद्मश्री मदन चौहान है कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि पद्मश्री उषा बारले पंडवानी के अंदाज में सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ संजीव शुक्ला आयुक्त पुलिस ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे बीच दो दो पदम उपस्थित हैं उन्होंने कहा कि आज में जो कुछ भी हूं अपने माता-पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद से हूं उन्होंने महाविद्यालय के पुराने दिनों की याद की छात्र-छात्राओं से कहा कि यह सब मैं बहुत ही महत्वपूर्ण है.

आप अपना कार्य और पढ़ाई इमानदारी से करें कोई भी कार्य लक्ष्य को निर्धारित करके करें आज आप जो भी करेंगे 40 वर्ष के बाद का समय स्वर्णिम समय होगा अंतर्राष्ट्रीय पंडवानी गायिका डॉक्टर उषा बारले जी द्वारा महाभारत काल के समय में हुए चीरहरण के संवाद को पंडवानी गायन गाकर प्रस्तुत किया कार्यक्रम के अंत में एल्यूमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल जी के द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन किया गया।




