Friday, March 13, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhडिजिटल इंडिया मिशन को गति देने के लिए सांसद बृजमोहन

डिजिटल इंडिया मिशन को गति देने के लिए सांसद बृजमोहन

आत्मनिर्भर डिजिटल छत्तीसगढ़ की नींव: 5G, वैकल्पिक ऊर्जा और पंचायतों तक नेटवर्क विस्तार पर जोर

रायपुर। CG NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के संकल्प को साकार करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को राजधानी रायपुर में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की दूरसंचार सलाहकार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ को डिजिटल रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने हेतु ठोस व दूरदर्शी कार्ययोजना पर विस्तार से मंथन हुआ।

– Advertisement –

Ad image

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि BSNL की सेवाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रहें, बल्कि बस्तर से लेकर सरगुजा तक प्रदेश के हर गांव और हर घर तक निर्बाध रूप से पहुँचें। उन्होंने ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में नेटवर्क विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, जहां नेटवर्क की समस्या है वहाँ त्वरित सुधार करने तथा टावरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

– Advertisement –

Ad image

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बिजली बाधित होने की स्थिति में भी नेटवर्क सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए वैकल्पिक ऊर्जा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। साथ ही, छत्तीसगढ़ में शीघ्र 5G सेवा प्रारंभ करने पर विशेष जोर दिया गया।

साथ ही सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बैठक में निजी संचार कंपनियों की तुलना में BSNL की अपेक्षाकृत महंगी टैरिफ दरों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि BSNL भारत सरकार का उपक्रम है और इसकी सेवाएं लाभ नहीं, बल्कि जनसेवा के उद्देश्य से संचालित हैं, ऐसे में टैरिफ दरें आम नागरिकों के लिए सुलभ और प्रतिस्पर्धी होना आवश्यक है।

अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए टैरिफ संरचना की समीक्षा की जाए, ताकि ग्रामीण, मध्यमवर्गीय और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उपभोक्ताओं को BSNL की सेवाओं का अधिक लाभ मिल सके और BSNL पर आम जनता का भरोसा और मजबूत हो।

सांसद अग्रवाल ने स्वान (SWAN) और नोफा (NOFA) योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर सभी पंचायतों और गांवों को डिजिटल नेटवर्क से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत नेटवर्क और सुलभ संचार ही आत्मनिर्भर डिजिटल छत्तीसगढ़ की नींव है।

बैठक में सांसद रूप कुमारी चौधरी, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, BSNL के महाप्रबंधक श्री पी.के. मरकाम, समिति के सभी सदस्यगण  जब्बार डग्गली, राजेश कुमार शर्मा  सुभाष प्रसाद साव, जसकरण सिंह राणा, सुनील भवाल,  अश्विनी कुमार राजपूत,  कमलेश शर्मा, पवन सिंघानिया,  श्याम सुंदर अग्रवाल, प्रेम बिरनानी, कृष्ण कुमार अवधिया,  अपर्णा फ्रांसिस एवं BSNL के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। नए सदस्यों का स्वागत करते हुए सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने सभी से समन्वय और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का आह्वान किया।

डिजिटल कनेक्टिविटी को विकास का आधार मानते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ तेज़ी से डिजिटल क्रांति की ओर अग्रसर है, जिससे आम नागरिकों को सशक्त सेवाएं, बेहतर संचार और नई संभावनाएं प्राप्त होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments