भरत सिंह चौहान, सक्ती। CG purchased paddy : जिले में धान खरीदी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चल रही सख्त कार्रवाई के बीच बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जिला स्तरीय जांच टीम ने डभरा ब्लॉक के पुटीडीह धान खरीदी केंद्र का मध्य रात्रि में औचक निरीक्षण किया, जहां खरीदी प्रभारी प्रकाश महंत द्वारा किसानों से खरीदे गए धान में 5 से 10 किलो मिट्टी और कंकड़ मिलाकर वजन पूरा करने का प्रयास किए जाने का खुलासा हुआ।
ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में इस समाज का बड़ा फैसला, प्री-वेडिंग शूट पूरी तरह बैन, पढ़िए पूरी खबर
निरीक्षण के दौरान मौके पर जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, एसडीएम विनय कश्यप, तहसीलदार मनमोहन ठाकुर, जिला खाद्य विभाग की टीम सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों द्वारा तत्काल पंचनामा तैयार कर कार्रवाई की गई।
बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन ने प्रत्येक धान खरीदी केंद्र में तीन नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। पुटीडीह केंद्र में भौतिक सत्यापन के दौरान ऑनलाइन खरीदी के मुकाबले लगभग 8000 बोरी धान की कमी पाई गई थी। आशंका है कि इसी कमी को पूरा करने के लिए खरीदी प्रभारी द्वारा हमालों के माध्यम से धान की बोरियों में करीब 10 किलो मिट्टी-कंकड़ मिलाकर मात्रा पूरी करने की कोशिश की जा रही थी।
हालांकि, रात्रिकालीन गश्त के दौरान जिला स्तरीय जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर इस पूरे कारनामे को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पटवारी द्वारा पंचनामा तैयार कर संदिग्ध धान की जप्ती की कार्रवाई की गई है।
मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आगे की कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
Pre-wedding shoot restrictions in CG : छत्तीसगढ़ में इस समाज का बड़ा फैसला, प्री-वेडिंग शूट पूरी तरह बैन, पढ़िए पूरी खबर




