के लिए CSK के पास अनुभवी और युवा खिलाड़ियों की फौज है। वहीं आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड करके अपनी टीम में ट्रेड करके संजू सैमसन को शामिल किया है।
CSK ने तैयार की है एक मजबूत टीम (CSK Opening Pair IPL 2026)
चेन्नई ने IPL 2026 के लिए अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि सैमसन किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। टीम के लिए ओपनिंग कौन करेगा। सैमसन ने हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में ओपनर के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया था। वह सीएसके के लिए ओपनिंग करेंगे या नहीं खुद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सवाल का जवाब दे दिया है।
गायकवाड़ ने बताया ओपनर का नाम (Ruturaj Gaikwad CSK Captain)
कैप्टन्स मीट में CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि वह खुद संजू सैमसन के साथ आगामी सीजन में पारी का आगाज करने वाले हैं। सीएसके के पास इस समय ओपनिंग स्लॉट के लिए तीन दावेदार हैं। ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे तीनों ही एक अच्छे ओपनर्स हैं।
RR से होगा पहला मैच
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। इस मैच से पहले ही CSK को एक बड़ा झटका लग चुका है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया गया है।



