Sunday, March 15, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhCRIME NEWS: शराब पीने से रोका तो बरसाए चाकू! दो भाइयों पर

CRIME NEWS: शराब पीने से रोका तो बरसाए चाकू! दो भाइयों पर

डोंगरगढ़ । CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ शहर में चाकूबाजी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना करने पर कुछ युवकों ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। यह वारदात 13 मार्च की रात बुधवारी पारा स्थित पुराने अस्पताल परिसर में हुई, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार मानिकपुरी बंधु पुराने अस्पताल परिसर में बने कुएं के पास बैठे हुए थे, तभी कुछ युवक वहां शराब पीने पहुंचे। दोनों भाइयों ने जब उन्हें सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना किया तो आरोपी भड़क गए और विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झगड़े में बदल गई और आरोपियों ने चाकू से हमला कर दोनों भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव अस्पताल रेफर कर दिया गया।

– Advertisement –

इस घटना के बाद इलाके में अवैध शराब बिक्री और खुलेआम शराबखोरी को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बुधवारी पारा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री और सार्वजनिक जगहों पर शराबखोरी की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोगों का आरोप है कि यदि पहले ही सख्ती से कार्रवाई की जाती तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है, जबकि कुछ अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इस हमले का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार हुआ है या नहीं। शहर के बीचोंबीच हुई इस घटना ने कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती शराबखोरी को लेकर प्रशासन के सामने एक बार फिर गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments