नवीन सोनी, कांकेर। CG News : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में ईसाई धर्म अपना चुके लोगों का सनातन धर्म में वापसी का सिलसिला जारी है,कल भैंसमुंडी में 3 परिवार के 16 सदस्यों की मूल धर्म में वापसी के बाद आज जामगांव में 4 परिवार के 14 सदस्यों ने ईसाई धर्म छोड़कर मूल धर्म में वापसी की है। सर्व समाज और गांव के लोगों ने पारंपरिक तरीके से सभी का सनातन धर्म में वापसी करवाई है। बताया जा रहा है कि पमार परिवार के एक महिला की मौत के बाद परिवार ने अपने मूल धर्म में वापसी की इच्छा जताई थी ताकि महिला का अंतिम संस्कार पारंपरिक रीति रिवाज से किया जा सके।
कांकेर जिले में बीते 2 माह में धर्मांतरण के खिलाफ बने माहौल और सर्व समाज के द्वारा गांव गांव में जागरूकता अभियान के चलते अब तक सैकड़ों की संख्या में ईसाई धर्म अपना चुके लोग अपने मूल धर्म में वापस आ चुके है। जिसमें अधिकांश लोगों का यही कहना है कि घर में बीमारी के बाद इलाज का बहाना बनाकर उन्हें ईसाई धर्म में शामिल किया गया था, लेकिन अब उन्हें समझ आ चुका है कि अपने मूल धर्म में रहकर ही वो अपना जीवन बेहतर तरीके से जी सकते है।
जामगांव में कमलेश पमार की पत्नी की मौत हो गई थी, जिनका उन्होंने अपने पारंपरिक रीति रिवाज से अंतिम संस्कार की इच्छा जताई थी, जिसके बाद गांव में हुई बैठक के बाद कमलेश पमार के अलावा उनके संबंधी रवि पमार,कृष्णा पमार और वीरेंद्र पमार के परिवार के कुल 14 सदस्यों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है।
CG Crime : सीजी में शर्मनाक करतूत: NSUI नेता ने नाबालिग से की अप्राकृतिक कृत्य, पुलिस ने दबोचा
Minor Girl Rape Case Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ शर्मसार: 9 साल की मासूम से पड़ोसी ने की दरिंदगी, यहां सौतेले पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, पढ़िए दिल को झकझोर कर देने वाली खबर




