Tuesday, February 3, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhCG News : विकास कार्यों के नाम पर सरपंच-सचिव ने की लाखों की

CG News : विकास कार्यों के नाम पर सरपंच-सचिव ने की लाखों की

भरत सिंह चौहान, जांजगीर–चांपा। CG News : जिले के बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कमरिद में सचिव और सरपंच पर लाखों रुपये के गबन का गंभीर आरोप सामने आया है। आरोप है कि ग्राम पंचायत कमरिद की सरपंच के पति राजकुमार धीरही द्वारा शासकीय योजनाओं के तहत निकाली गई राशि का दुरुपयोग किया गया। पंचायत के पंचों ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

जनपद सदस्य नमिश कश्यप ने बताया कि सरपंच द्वारा लंबे समय से ग्राम पंचायत की बैठक नहीं बुलाई गई, वहीं सागर तालाब की ओर कच्ची मुरुम सड़क, हैंडपंप मरम्मत और सामुदायिक भवन में टाइल्स फिटिंग जैसे कार्य कराए जाने के नाम पर लाखों रुपये की राशि निकाली गई, जबकि जमीनी स्तर पर कार्य संदिग्ध बताए जा रहे हैं।

– Advertisement –

Raipur Breaking : भर्ती पास लेकिन नियुक्ति नहीं! शिक्षा मंत्री के घर पहुंचे डीएड अभ्यर्थी, पुलिस से हुई झड़प

 

– Advertisement –

Ad image

मामले की शिकायत जिला कलेक्टर से भी की गई है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने दोषी पाए जाने पर सचिव और सरपंच को तत्काल पदमुक्त कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments