रिपोर्टर – मनोज श्रीवास्तव
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। CG NEWS : प्रदेश की राजनीति में आज एक बड़ा और चर्चित फैसला सामने आया है। लंबे समय से एमसीबी जिला के मनेन्द्रगढ़ में सुर्खियों में रहे विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव को उनके पद से हटाकर उनकी जगह महेंद्र पाल सिंह को नया विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
इस निर्णय को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। जहां भारतीय जनता पार्टी इसे संगठन में संतुलन और महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया कदम बता रही है, वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला सत्ता में रहते हुए विपक्ष की भूमिका निभाने से जुड़े लगातार उठ रहे विवादों पर विराम लगाने की कोशिश भी हो सकता है।
कुल मिलाकर, यह बदलाव केवल एक नियुक्ति भर नहीं, बल्कि इसके राजनीतिक निहितार्थ कहीं अधिक गहरे माने जा रहे हैं। इसी पूरे घटनाक्रम को ज़मीन पर उतरकर समझा है ।

The post CG NEWS : छत्तीसगढ़ की राजनीती में बड़ा फैसला, यहां हटाए गए विधायक प्रतिनिधि appeared first on Grand News.



