Sunday, March 15, 2026
Google search engine
Home Blog Page 154

मुख्यमंत्री साय ने 2026 के शासकीय कैलेंडर

0

रायपुर। 28 दिसंबर 2025 : CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन किया। वर्ष 2026 को राज्य सरकार द्वारा ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी थीम पर आधारित यह कैलेंडर सशक्त एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प को अभिव्यक्त करता है।

कैलेंडर के मुख्य पृष्ठ पर छत्तीसगढ़ के पाँच प्रमुख शक्तिपीठ मां बमलेश्वरी डोंगरगढ़, मां महामाया रतनपुर, मां दंतेश्वरी दंतेवाड़ा, मां चंद्रहासिनी चंद्रपुर और मां कुदरगढ़ी सूरजपुर के पावन धाम को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के छायाचित्र भी अंकित हैं। पृष्ठभूमि में सिरपुर एवं राजिम के मंदिर, आदिवासी संस्कृति, मधेश्वर पहाड़ तथा चित्रकोट जलप्रपात के आकर्षक ग्राफिकल प्रतिरूप सम्मिलित किए गए हैं, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहर का प्रतीक हैं।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि “राज्य सरकार के लिए मातृशक्ति का सम्मान और सशक्तिकरण सर्वोच्च प्राथमिकता है। महतारी गौरव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा यह वर्ष महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन को समर्पित है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया यह शासकीय कैलेंडर महिला सशक्तिकरण, राज्य की प्राथमिकताओं और हमारी उपलब्धियों का सशक्त प्रतीक है। इसमें जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों को समाहित किया गया है, जो सशक्त एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”

कैलेंडर के विभिन्न मासिक पृष्ठों में विषयानुसार योजनाओं एवं अभियानों को समाहित किया गया है। जनवरी माह के पृष्ठ पर राज्य के प्रमुख शक्तिपीठों का दर्शन कराया गया है। फरवरी माह में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान को दर्शाया गया है, वहीं मार्च माह को महतारी वंदन योजना को समर्पित किया गया है। अप्रैल माह में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मई माह में तेंदूपत्ता संग्रहण एवं चरण पादुका योजना, तथा जून माह में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रमुखता दी गई है। जुलाई माह में महिला मुखिया के नाम से पीडीएस राशनकार्ड की व्यवस्था को दर्शाया गया है। अगस्त माह में रक्षाबंधन उत्सव, सितंबर में दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना और अक्टूबर माह में शौर्य का सम्मान विषय को स्थान दिया गया है। नवंबर माह को “सेवा ही संकल्प” की भावना के साथ प्रस्तुत किया गया है, जबकि दिसंबर माह को महिला सशक्तिकरण के प्रतीक रूप में दर्शाया गया है।

– Advertisement –

Ad image

शासकीय कैलेंडर 2026 के विमोचन के इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, जनसंपर्क सचिव रोहित यादव, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत तथा आयुक्त जनसंपर्क रवि मित्तल उपस्थित थे।

चौथिया जा रही बस पलटी, 40 यात्री सवार

0

बिलासपुर। CG Accident : बिलासपुर में शनिवार देर रात कोटा मार्ग पर ग्राम खपराखोल के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे में लगभग छह यात्री घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, जुनेजा बस (क्रमांक CG 16 H 0109) बिलासपुर से सेमरिया (लोरमी) जा रही थी। बस में सवार यात्री चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान खपराखोल के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।

– Advertisement –

दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया। मामूली रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दो यात्री अब्दुल हसीम (35 वर्ष), जरीन खान (17 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुंगेली जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही जूना पारा चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

Rule Change : 1 जनवरी 2026 से बदलेंगे कई नियम, आपकी जेब और रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर पड़ेगा असर

 

रेलवे स्टेशन पर सनसनी, ट्रेन में मिला शव

0

रायपुर। Raipur Breaking : राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब टिटलागढ़–रायपुर पैसेंजर ट्रेन के एक डिब्बे में युवक का शव मिला। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही यात्रियों ने डिब्बे के अंदर युवक को अचेत अवस्था में देखा, जिसके बाद तुरंत रेलवे प्रशासन को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू की।

– Advertisement –

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के स्टेशनों और गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।

CG News : नाबालिग चालक की लापरवाही से मासूम की मौत, गुस्साए लोगों ने जलाया ट्रैक्टर

– Advertisement –

Ad image

 

 

नाबालिग चालक की लापरवाही से मासूम की मौत

0

भरत सिंह चौहान, सक्ती। CG News : जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जैजैपुर थाना क्षेत्र के भोथिया गांव में नाबालिग ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से एक मासूम बच्चे की जान चली गई।

बताया जा रहा है कि गांव की गली में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर लोहे के खंभे से टकरा गई। ट्रैक्टर की टक्कर से खंभा टूटकर पास में खड़े बच्चे के ऊपर गिर गया। खंभे की चपेट में आने से 9 वर्षीय मोनिक चंद्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मोनिक, दिनेश चंद्रा का इकलौता पुत्र था।

– Advertisement –

हादसे के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया, जिससे ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रहीहै  .

CG News : बॉयफ्रेंड से तंग आकर युवती ने उठाया ये खौफनाक कदम, प्रेमी अरेस्ट 

– Advertisement –

Ad image

दिव्य श्री हनुमंत कथा में हुए शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय

0

रायपुर, 27 दिसंबर 2025। CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जयंती स्टेडियम मैदान भिलाई में आयोजित 5 दिवसीय दिव्य श्री हनुमंत कथा समारोह में आज सपत्निक सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हम सभी के लिए बड़े सौभाग्य की बात है। पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ को हमेशा मिलता रहा है। उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीराम ने अपने वनवासकाल का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में बिताए है। छत्तीसगढ़ माता शबरी का भी यह जगह है। इस दौरान उन्होंने भक्त माता ने जूठे भोजन को खिलाई थी।

 

– Advertisement –

मुख्यमंत्री ने श्रीराम लला अयोध्या धाम योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि अब तक 38 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन करा चुके हैं और लगातार भक्तों को दर्शन करा रहे हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा दर्शन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि विगत 5 वर्षों से बंद यह योजना पुनः प्रारम्भ की गई। अभी तक 5000 बुजुर्ग लाभान्वित हो चुके है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के वृद्ध श्रद्धालुओं को देश के 19 प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जा रहे है।

 

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना शुरू कर एक हजार रूपए प्रतिमाह दिया जा रहा है। इस योजना से लगभग 70 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि सारंगढ जिले के ग्राम दानसरा की महिलाओं ने महतारी वंदन योजना की राशि का चंदा करके प्रभु श्री राम मंदिर का निर्माण कर रही हैं।

 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने अखंड भारत की जो कल्पना की है, वह एक दिन जरूर पूरा होगा। देश-दुनिया में जागृति का यह समय आ चुका है और आप सब जिस भाव के साथ शामिल हुए हैं, उससे ऐसा लगता है कि भारत को विश्व गुरू बनाने का समय आ चुका है।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपत्निक आरती में शामिल हुए और उन्होंने प्रदेश की सुख- समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दिव्य श्री हनुमंत कथा का आयोजन 25 दिसम्बर से 29 दिसम्बर 2025 तक सेवा समर्पण समिति द्वारा किया जा रहा है।

 

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग अन्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, विधायक ललित चंद्राकर, छत्तीसगढ़ खादी बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, पूर्व सांसद सरोज पाण्डे, पूर्व विधायक  लाभचंद बाफना, अरूण वोरा एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नगर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

जांच दल ने 156 क्विंटल धान का अवैध भण्डारण होने

0

गौरेला पेंड्रा मरवाही। CG NEWS: समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के दौरान अवैध रूप से धान के भंडारण, परिवहन आदि पर जांच दलों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा निरीक्षण के दौरान रूपनडांड तरई गांव स्थित सरोधन सिंह के दुकान में 391 बोरी लगभग 156 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

जांच में संतोषप्रद दस्तावेज के अभाव तथा अवैध भंडारण के कारण दुकान को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेंड्रारोड विक्रांत कुमार अंचल की उपस्थिति में सील कर ग्राम कोटवार रेवालाल की सुपुर्दगी में सुरक्षार्थ दिया गया है।

– Advertisement –

महात्मा गांधी रोजगार योजना में बड़ा बदलाव,

0

सिलयारी:- 26 दिसम्बर शुक्रवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धरसींवा के आदेशानुसार जनपद पंचायत धरसींवा के 78 ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार के तहत नए अधिनियम विकसित भारत-रोजगार और आजिविका के लिए गारंटी मिशन के विषय में विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई।

जिसमें वीबी – जी राम जी अधिनियम 2025 से संबंधित जानकारी ग्रामवासियों के समक्ष सरपंच/ सचिव/रोजगार सहायक एवं गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में दी गई।

– Advertisement –

जिसमें मुख्य रूप से अधिनियम में रोजगार की गारंटी 100 दिनों से बढ़ाकर125 दिन किए जाने तथा बेरोजगारी भत्ता का अधिकार समय पर मजदूरी भुगतान, ग्राम स्तर पर योजना निर्माण की स्वतंत्रता,जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसंरचना, आजिविका संवर्धन के संबंधित कार्यों को प्राथमिकता में लेने की चर्चा की गई।

CG में शीघ्रलेखक, स्टेनो, चालक समेत

0

RAIPUR | GOVERNMENT JOB NEWS: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियों को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत राज्य शासन के सभी विभागों और कार्यालयों में शीघ्रलेखक, डाटा एंट्री ऑपरेटर/कम्प्यूटर ऑपरेटर, स्टेनो टाइपिस्ट, सहायक ग्रेड-3, वाहन चालक और भृत्य/चौकीदार जैसे पदों पर सीधी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित कर दी गई है।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी विभागों को आदेश जारी किया गया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि अब इन पदों पर नियुक्ति तय मानकों और निर्धारित योग्यता के आधार पर ही की जाएगी। शासन का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और योग्य अभ्यर्थियों को अवसर देना है।

– Advertisement –

 

 

– Advertisement –

Ad image

 

 

 

 

 

 

कैसे हुई गौरव तिवारी की मौत ?

0

Horror Web Series : OTT पर हर दिन कुछ न कुछ रिलीज होता रहता है और दर्शकों की पसंद भी उसके मुताबिक बदलते रहती है। बता दें, आजकल सोशल मीडिया और OTT पर सीरीज ‘भय’ की कहानी और भारत के पहले सर्टिफाइड पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी खुब चर्चा में है। दिसंबर 2025 में अमेजन एमएक्स प्लेयर पर एक रोमांचक और डरावनी वेब सीरीज लॉन्च हुई है और ये पूरी तरह रियल लाइफ घटनाओं से इंस्पायर्ड है। जो मर्डर पर शुरू हुई है और ये मर्डर भी कोई ऐसा-वैसा नहीं रहस्यमयी तरीके से हुआ, जिसका अभी तक जांच में पता नहीं चल पाया है।

शूटिंग के वक्त कांप उठे स्टार्स

– Advertisement –

Ad image

दरअसल, भारत के पहले सर्टिफाइड पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी की जर्नी और 2016 में हुई उनकी रहस्यमयी मौत इस सीरीज का बेस है। गौरव तिवारी ने कई डरावने, अनसुलझे किस्से और मामलों की जांच की थी, ठीक वैसे ही जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एड और लोरेन वॉरेन किया करते थे। इन्हीं कारणों के चलते गौरव तिवारी की मौत आज भी एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है। जो अब एक सीरीज के द्वारा दिखाई गई है।

एक्टर करण टेकर ने शूटिंग के अनुभव को शेयर किया

– Advertisement –

Ad image

इस सीरीज के एक्टर करण टेकर ने पॉडकास्ट में इसकी शूटिंग के अनुभव के शेयर कर बताया, ‘हम एक दिन सिक्वेंस शूट कर रहे थे, जो गौरव तिवारी ने MTV रिएलिटी शो के साथ शूट किया था, हम उसे रीक्रिएट कर रहे थे। अब किसी भी रियलिटी शो में 7-8 कैमरे होते है, वो सारे कैमरें एक बार के लिए एक साथ फ्रिकर किए मानों जैसे कोई कमांड कर रहा हो और सबके कैमरे ग्रीन हो गए और सब एक साथ बंद हो गए। आमतौर पर ऐसा तब होता है जब आपके पास कोई नेगेटिव एनर्जी होती है। तो वहां मौजूद सभी लोग डर गए और प्रोड्यूसर ने बोला, आज के लिए शूटिंग बंद करते है, क्योंकि हमें रिस्क नहीं लेना था।

 

 

 

दरअसल, हम जहां शूटिंग कर रहे थे, वो बहुत भयानक और खंडहर (मड आईलैंड) जगह थी, जिसे देखकर आप डर जाएंगे और उससे भी बड़ी बात ये थी कि हम सिर्फ नाइट शिफ्ट ही करते थे। इसके बाद अगले दिन जब टीम उसी लोकेशन पर लौटी, तो असली इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी (IPS) टीम भी शूट के लिए आई थी। उन्हें भी नेगेटिव एनर्जी फिल हुआ और उसमें से एक लड़का था रीत, उसने हमें बताया कि आप लोगो को कैसे नहीं कोई नेगिटीव एनर्जी फिल हो रही है, फिर हम सब डर गए और थोडे़ दिनों के लिए शूटिंग रोक दी थी, लेकिन वहां कुछ तो था, जो खतरनाक था।’

हॉरर, मिस्ट्री व रियल-लाइफ बेस्ड

सीरीज ‘भय’ को रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित किया गया है और करण टैकर गौरव तिवारी के रोल में है, कल्कि कोचलिन, डैनिश सूद, सलोनी बत्रा, निमेश नायर, घनश्याम गर्ग और कई बडे़ स्टार्स शामिल हैं। ये सीरीज पैरानॉर्मल दुनिया में गहरी दिलचस्पी रखने वालों और हॉरर, मिस्ट्री व रियल-लाइफ बेस्ड थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए मजेदार है। अगर आप रोमांच और डर का अनुभव करना चाहते हैं, तो इसे जरूर देखें, लेकिन रात में अकेले देखने से पहले 2 बार जरूर सोच लें।

 

BATTLE OF GALWAN TEASER: सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज, भारतीय सेना के अफसर के दमदार रोल में दिखे

 

 

छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा तोहफ़ा

0

रायपुर। CG NEWS : भारतीय रेलवे द्वारा अगले पाँच वर्षों में देश के 48 प्रमुख शहरों में रेलगाड़ियों की संचालन क्षमता को दोगुना करने की जो महत्वाकांक्षी योजना तैयार की गई है, उसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को भी शामिल किया गया है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ा तोहफ़ा है और इससे राज्य की कनेक्टिविटी, व्यापार, उद्योग तथा पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे का व्यापक आधुनिकीकरण हो रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा घोषित इस योजना से छत्तीसगढ़ जैसे उभरते हुए राज्य को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायपुर जंक्शन देश के प्रमुख रेल जंक्शनों में से एक है और यहाँ प्रतिदिन लाखों यात्री आवागमन करते हैं। संचालन क्षमता दोगुनी होने से लोगों को अधिक ट्रेनें, बेहतर आवृत्ति तथा कम भीड़भाड़ का लाभ मिलेगा।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर के साथ-साथ अन्य औद्योगिक और वाणिज्यिक नगरों के लिए भी यह योजना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। रेल संरचना के विस्तार से निवेश, रोजगार और लॉजिस्टिक्स की सुगमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी।

रेल मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार वर्ष 2030 तक संचालन क्षमता दोगुनी करने के लिए मौजूदा टर्मिनलों पर अतिरिक्त प्लेटफार्म, पिट लाइन एवं स्टेबलिंग लाइन का निर्माण, शहरी क्षेत्र और आसपास नए टर्मिनलों की स्थापना, सिग्नलिंग, यार्ड आधुनिकीकरण और मल्टीट्रैकिंग के माध्यम से अनुभागीय क्षमता में वृद्धि और मेगा कोचिंग कॉम्प्लेक्स एवं आधुनिक रखरखाव सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायपुर में इन सुविधाओं के विकसित होने से आम यात्रियों के साथ-साथ छात्रों, मरीजों, उद्योगपतियों और व्यापारियों सभी वर्गों को राहत मिलेगी। राज्य सरकार रेलवे मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित कर इस योजना को तेज गति से धरातल पर उतारने के लिए हर संभव सहयोग देगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ देश के सर्वाधिक बेहतर रेल संपर्क वाले राज्यों में शामिल होगा और यह परिवर्तन “विकसित भारत @2047” के संकल्प को सशक्त करेगा।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में 41 हजार करोड़ रूपए की लागत से रेलवे सुविधाओं के विस्तार का काम तेजी से चल रहा है, जिसमें रेल्वे ट्रैक का विस्तार, रेलवे लाईन का दोहरीकरण, रेलवे फ्लाई ओवर एवं ब्रिज आदि का निर्माण शामिल है। केंद्र सरकार ने इस साल के बजट में छत्तीसगढ़ राज्य में रेल्वे सुविधा के विकास के लिए 6925 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। इससे राज्य में रेल परियोजनाओं के कामों को तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी।

छत्तीसगढ़ में रेलवे के उन्नयन और विकास के लिए 41,000 करोड़ रुपए के निवेश से नई रेल लाइनों, रेलवे फ्लाईओवर और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य में रेलवे का शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा हो गया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव जी को छत्तीसगढ़ की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को अभूतपूर्व रेल परियोजनाओं की सौगात मिली है। ये परियोजनाएं राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी और जनता को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच बेहतर समन्वय के कारण छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क विस्तार की ऐतिहासिक पहल हो रही है। इससे यात्री सुविधाओं में सुधार के साथ-साथ औद्योगिक, खनिज और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। छत्तीसगढ़ में रेलवे नेटवर्क विस्तार से न केवल यात्री परिवहन बल्कि खनिज संपदा और औद्योगिक उत्पादों के निर्यात में तेजी आएगी। इससे राज्य में व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

छत्तीसगढ़ में रेलवे के दीर्घकालिक विकास के लिए रावघाट-जगदलपुर, धरमजयगढ़-लोहरदगा और खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा जैसी कई नई रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को ऐतिहासिक रेलवे बजट प्राप्त हुआ है। यह राज्य की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास और यात्री सुविधाओं को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार इस विकास यात्रा को और आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

गौरतलब है कि रावघाट रेलवे लाइन के अन्तर्गत दल्लीराजहरा-अंतागढ़ (77 किमी) सेक्शन चालू, यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। रावघाट तक विस्तार कार्य प्रगति पर, जिससे भिलाई इस्पात संयंत्र को लौह अयस्क की आपूर्ति होगी और ग्रामीणों को किफायती यातायात सुविधा मिलेगी। इसी तरह के.के. रेल लाइन दोहरीकरण के अन्तर्गत 170 किमी में से 148 किमी का कार्य पूर्ण हो चुका है। इससे बस्तर और दंतेवाड़ा जिले की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। आवागमन आसान और माल परिवहन सुविधाजनक हो सकेगा। 4021 करोड़ रूपए की लागत वाली डोंगरगढ़-कवर्धा-कटघोरा रेल लाइन परियोजना की लंबाई 295 किमी है। इसके निर्माण से खनिज परिवहन, यात्री सुविधाएं और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कोरबा-अंबिकापुर नई रेल लाइन से सरगुजा क्षेत्र को नए विकास की दिशा मिलेगी। गढ़चिरौली-बीजापुर-बचेली 490 किमी लंबी परियोजना के सर्वेक्षण के लिए 12.25 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। सरडेगा-भालुमुडा डबल लाइन से ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी।