Sunday, March 15, 2026
Google search engine
Home Blog Page 153

रायपुर में 12 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी ने

0

Raipur Crime : राजधानी रायपुर में 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

 

– Advertisement –

इंस्टाग्राम के जरिए किया संपर्क

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग से संपर्क किया। इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

– Advertisement –

Ad image

Raipur Crime: 12-year-old innocent girl raped in Raipur, accused seduced and made her a victim of lust

आरोपी पहले भी जा चुका है जेल

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित देवांगन के रूप में हुई है, जो रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया आरोपी पहले भी दो बार दुष्कर्म के मामलों में जेल जा चका है।

 

अभनपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बिलासपुर में अलौकिक कीर्तन दरबार और अमृत संचार

0

बिलासपुर। CG NEWS : प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पंजाबी युवा समिति बिलासपुर द्वारा श्री गुरुद्वारा सिंग सभा दयालबंद व समूह साध संगत के सहयोग से तीन दिवसीय अलौकिक कीर्तन दरबार एवं अमृत संचार समागम का आयोजन 2 जनवरी, 3 जनवरी और 4 जनवरी को किया जा रहा है।

इस कीर्तन दरबार में सिख धर्म की रक्षा के लिए अपना सरबंश बलिदान करने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी को याद कर शबद कीर्तन व कथा समागम से संगत को निहाल किया जाएगा।

– Advertisement –

विशेष दिवान शाम 7:00 बजे से रात्रि 11:30 तक, शनिवार सुबह 8:00 बजे से 1:00 बजे शाम 7:00 से 11:30 रविवार सुबह एव शाम को भी इसी समय में सजाया जावेगा ।

– Advertisement –

Ad image

पंजाबी युवा समिति के सदस्य

कार्यक्रम की तैयारी में समिति के सदस्य अमरजीत सिंह टुटेजा ( पूर्व अध्यक्ष ) जसपाल सिंह छाबड़ा, भूपेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह जमानी ( पूर्व अध्यक्ष) , जसपाल सिंह छाबड़ा, कमलदीप सिंह अरोड़ा, बलविंदर सिंह सलूजा, कुलवंत सिंह सलूजा, राजविंदर सिंह गम्भीर, बलजीत सिंह, अनिल सिंह सलूजा, महेंद्र सिंह छाबड़ा, परमजीत सिंह उपवेजा, भूपेंद्र सिंह गांधी अन्य सदस्यगण के सहयोग से संपन्न किया जाएगा।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ‘काला पानी’ में वीर सावरकर सहित

0

डेस्क। लोकसभा की एस्टीमेट कमेटी की बैठक के उपरांत रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल रविवार को पोर्ट ब्लेयर स्थित ऐतिहासिक सेलुलर जेल (काला पानी) पहुंचे।

सेलुलर जेल में क्रूर अंग्रेज़ी शासन ने वीर सावरकर समेत सैकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों को अमानवीय यातनाएँ देकर बंदी बनाया था।

– Advertisement –

श्री अग्रवाल ने उस कोठरी का भी अवलोकन किया, जहाँ वीर सावरकर को कैद रखा गया था। उस कोठरी में कुछ क्षण बिताते हुए श्री अग्रवाल ने सावरकर सहित सभी स्वतंत्रता सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मातृभूमि के सम्मान और स्वतंत्रता के लिए इन महान विभूतियों का त्याग, साहस और अटूट संकल्प आज भी हर भारतवासी को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की प्रेरणा देता है। सेलुलर जेल का प्रत्येक पत्थर हमें याद दिलाता है कि आज़ादी सहज नहीं मिली, बल्कि असंख्य बलिदानों की नींव पर खड़ी है।

 

सर्विस रोड पर नहीं थम रहे हादसे, एक बाइक

0

रिपोर्टर – मोहम्मद उस्मान सैफी

रायपुर / धरसीवा । CG NEWS: रायपुर – बिलासपुर हाईवे की सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन का बेतरतीब ढंग से बनना लोगो की मौत का कारण बनता जा रहा लगातार मौतों के बाबजूद शासन प्रशासन एनएचएआई त्रुटि सुधार की ओर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा परिणाम स्वरूप दुर्घटनाओं में दुपहिया सवारों की मौत का सिलसिला जारी है सिलतरा के समीप सर्विस रोड पर फिर एक बाइक सवार को अनियंत्रित ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक अन्य हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

– Advertisement –

जानकारी के मुताबिक पहला हादसा सांकरा सिमगा सिक्स लाइन के बाजू से बनी सांकरा से सिलतरा की संकीर्ण सर्विस रोड पर हुआ जहां मृतक विजय प्रताप पिता राम नक्षत्र गुप्ता उम्र 40 निवासी ग्राम जमन टोला जिला देवरिया यूपी अपनी बुलेट बाइक क्रमांक यूपी 52बीजी 9451 से सिलतरा से धरसीवा की ओर सर्विस रोड से जा रहा था तभी शारडा एनर्जी कालोनी के सामने ट्रक क्रमांक सीजी 04डीसी9612 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया ओर बाइक चला रहे विजय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई

 

– Advertisement –

Ad image

यहां यह बताना लाजमी होगा कि एनएचएआई ने सांकरा से सिलतरा तक हाइवे के पूर्व ओर पश्चिम दोनों दिशाओं में यानी दोनों तरफ बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां और दर्जनों गांव होने के बाबजूद बेतरतीब ढंग से मौत की सिक्स लाइन बनाई है सिलतरा में एक मात्र अंडरपास सिक्स लाइन पार करने बनाया वो भी इतना संकीर्ण की दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं और सर्विस रोड भी इतना संकीर्ण की क्रासिंग तक मुश्किल होती है क्योंकि सर्विस रोड की दोनों तरफ की साइडों में सिर्फ मिट्टी डालने से वहां गहरे गहरे गड्ढे बने रहते हैं कई बार तो बाइक सवार फिसलकर वाहनों के पहियों में आकर दर्दनाक मौत का शिकार हुए हैं साथ ही सांकरा के चौक में अंडरपास नहीं बनाया यही कारण है कि सांकरा से सिलतरा तक यह सड़क खूनी सड़क बनी हुई है।

रैता में तीन गंभीर

इधर तिवरैया से सिलयारी तिल्दा मार्ग पर रैता टर्निंग में एक बाइक को अनियंत्रित वाहन ने जोरदार टक्कर मारी जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक का सर फट गया ओर वह सड़क पर मरणासन्न अवस्था में पड़ा था तीनों घायल युवक सड़क पर पड़े थे और सड़क खून से सन गई थी जैसे ही ग्रामीण राहगीरों की नजर पड़ी उन्होंने पुलिस को सूचना दी और तीनों गंभीर घायलों को धरसीवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

तीन दिनों से हो रही है लगातार दुर्घटना

तीसरे दिन की घटना गौरी गणेश से ओवर लोड ट्रेलर गाड़ी तेज रफ्तार आ रही गाड़ी मलौद गांव के पर पलट गई जिससे बाल बाल बचे ग्रामीण जब से तिल्दा बरतोरी औद्योगिक क्षेत्र घोषित होने से भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण परेशान हैं।इस प्रकार की घटना को देखते हूं गांवों के सरपंच व जनप्रतिनिधि उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है।फिर किसी प्रकार की न सुझाव दिया है न कोई कार्रवाई भी नही।

कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान गायब रहे पंचायत

0

बलरामपुर। CG NEWS : जिले में कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान गायब रहने वाले सचिव पर निलंबन की गाज गिरी है। जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर के पंचायत सचिव को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत सीईओ ने की है। निलंबित पंचायत सचिव का नाम सिद्धार्थ शंकर हालदार है।

बलरामपुर कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर ग्राम पंचायत विजयनगर, जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर के पंचायत सचिव सिद्धार्थ शंकर हालदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई जिला पंचायत सीईओ द्वारा की गई है।

– Advertisement –

जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर को चेकपोस्ट रामानुजगंज निरीक्षण के समय पंचायत सचिव निर्धारित ड्यूटी समय सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक मौके पर उपस्थित नहीं थे।

इसे कार्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 का उल्लंघन मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में सिद्धार्थ शंकर हालदार का मुख्यालय जनपद पंचायत बलरामपुर तय किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

पराली जलाने गई महिला की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत

0

बलौदा बाजार। CG NEWS : जिले में दुखद हादसा हुआ है, जिसमे एक महिला की मौत हो गई है, यहां पराली जलाने गई महिला खुद ही आग की चपेट में आ गई और घटना में उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। इधर मौके पर पहुंची फॉरेंसिक और पुलिस की टीम ने घटना की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा कसडोल थाना क्षेत्र में हुआ है।

दरअसल महिला अपने खेत में पराली जलाने गई थी। इसी दौरान वो आग की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस भी हादसे की जांच में जुट गई है।

– Advertisement –

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान प्रभा साहू के रूप में की गई है, जो कि सेल गांव में रहती थी। रविवार सुबह प्रभा अपने घर से 1 किलोमीटर दूर स्थित खेत में पराली जलाने गई थी। इस दौरान उसने जब पराली में आग लगाई तो आग अचानक से इतनी भड़क गई की उसको भागने का मौका ही नहीं मिला और आग की लपटों में फंसकर उसकी मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

– Advertisement –

Ad image

घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सुटना मिलते ही फायर ब्रिगेड, फॉरेंसिक और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक महिला की मौत हो गई। इधर फॉरेंसिक की टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। साथ ही पुलिस ने भी आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मिले प्रशिक्षु IPS

0

रायपुर, 28 दिसम्बर 2025: CG News : प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रशिक्षु अधिकारियों से राज्य की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक दक्षता और आधुनिक पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ईमानदारी, संवेदनशीलता और सेवा-भाव के साथ कार्य करना ही एक सफल पुलिस अधिकारी की पहचान है। उन्होंने कहा कि जनविश्वास आधारित पुलिसिंग से ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सकता है।

– Advertisement –

प्रतिनिधि दल के साथ आईजी अजय यादव, एसपी अभिषेक पल्लव एवं एसएसपी पंकज शुक्ला, प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार, अंशिका जैन, प्रतीक दादा साहेब एवं मानसी शामिल थे। प्रशिक्षु अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री शर्मा के साथ अपने प्रशिक्षण के  अनुभव भी साझा किए।

उप मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे फील्ड पोस्टिंग के दौरान जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, कानून के निष्पक्ष पालन और मानवाधिकारों के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिस बल को आधुनिक, सक्षम और जनोन्मुखी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

– Advertisement –

Ad image

CG Video : मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को कार ने

0

पिंटू, बिलासपुर। CG Video : न्यायधानी के उसालपुर स्मार्ट रोड पर सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां टहलने निकले प्रॉपर्टी डीलर रवि सिंह को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रवि सिंह उछलकर सड़क से दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

ये पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज सामने आया है। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल रवि सिंह को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है।

– Advertisement –

देखें वीडियो –

CG Politics : बीमारियों का इलाज दिव्य दरबार से? तो मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों पर करोड़ों क्यों खर्च कर रही सरकार, भूपेश बघेल के बयान पर बवाल

– Advertisement –

Ad image

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों

0

रायपुर, 28 दिसंबर 2025.Mann ki Baat: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 129वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय, विधायक प्रबोध मिंज एवं विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्ष के अंतिम ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी अपनाने, देश में निर्मित उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन से बचने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर राष्ट्र को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री निरंतर जनभागीदारी, नवाचार, आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सशक्त बनाते हैं।

– Advertisement –

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2025 को भारत के लिए उपलब्धियों से भरा गौरवशाली वर्ष बताया। उन्होंने देश की सुरक्षा, खेल, विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुसंधान, पर्यावरण संरक्षण तथा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में हुई ऐतिहासिक सफलताओं का उल्लेख किया। उन्होंने खिलाड़ियों और पैरा-एथलीटों के उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा युवाओं के नवाचारों और ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन’ जैसे मंचों की सकारात्मक भूमिका को भी रेखांकित किया।

मन की बात में प्रधानमंत्री ने मणिपुर के युवा मोइरांगथेम सेठ के सौर ऊर्जा से जुड़े प्रयासों की सराहना करते हुए ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का उल्लेख किया। साथ ही ओडिशा की स्वतंत्रता सेनानी पार्वती गिरि के योगदान को नमन करते हुए उन्होंने समाज सेवा और त्याग के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम में आईसीएमआर की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने एंटीबायोटिक दवाओं के अनियंत्रित उपयोग पर चिंता व्यक्त की और नागरिकों से चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही दवा लेने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत स्वास्थ्यप्रद जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए सभी देशवासियों को वर्ष 2026 के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ देश को जोड़ने वाला और सकारात्मक ऊर्जा देने वाला कार्यक्रम है, जिसकी प्रत्येक कड़ी प्रेरणा, जागरूकता और जनभागीदारी की नई भावना का संचार करती है और जिसका सभी नागरिकों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

बीमारियों का इलाज दिव्य दरबार से? भूपेश बघेल

0

पिंटू दुबे, रायपुर/छत्तीसगढ़। CG Politics : छत्तीसगढ़ की राजनीति में धर्म और आस्था एक बार फिर सियासी बहस के केंद्र में आ गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तीखे बयानों ने धार्मिक आयोजनों, साधु-संतों की भूमिका और इतिहास की व्याख्या को लेकर नई राजनीतिक लकीर खींच दी है। बयान के बाद कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं, तो वहीं धार्मिक मंचों से भी पलटवार तेज हो गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सीधे निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में धर्म के नाम पर बड़े आयोजनों के जरिए भारी धन संग्रह किया जा रहा है और इसके पीछे राजनीतिक मंशा साफ झलकती है। बघेल ने तंज कसते हुए सवाल उठाया कि अगर तथाकथित ‘दिव्य दरबार’ से बीमारियों का इलाज संभव है, तो फिर सरकारें मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों पर हजारों करोड़ रुपये क्यों खर्च कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर लोगों की भावनाओं से खेलना उचित नहीं है और समाज को विवेक के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

– Advertisement –

भूपेश बघेल ने यह भी स्पष्ट किया कि वे वर्षों से सनातन परंपराओं का पालन करते आ रहे हैं और उन्हें किसी बाहरी व्यक्ति से धर्म का पाठ पढ़ने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती कबीर साहेब और गुरु घासीदास की विचारधारा से सिंचित रही है, जहां आस्था के साथ-साथ सामाजिक चेतना और तर्क को सर्वोपरि माना गया है। इसी मुद्दे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव के बयान ने बहस को और हवा दे दी, जब उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी दौर में हिंदुओं के सुनियोजित दमन के ठोस प्रमाण नहीं मिलते और शासन व्यवस्था सहयोग पर आधारित रही है।

कांग्रेस नेताओं के इन बयानों पर बीजेपी ने तीखा पलटवार किया है। बीजेपी ने कांग्रेस पर सनातन विरोध और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। वहीं पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी भूपेश बघेल के बयान का जवाब देते हुए कहा कि अगर हिंदू समाज को एकजुट करने की कोशिश को अंधविश्वास कहा जा रहा है, तो ऐसी सोच रखने वालों को आत्ममंथन करना चाहिए। कुल मिलाकर धर्म, इतिहास और राजनीति के इस टकराव ने छत्तीसगढ़ की सियासत को एक बार फिर गरमा दिया है और आने वाले दिनों में यह बहस और तेज होने के संकेत दे रही है।

– Advertisement –

Ad image