Sunday, March 15, 2026
Google search engine
Home Blog Page 152

जेसीबी से जबरन तोड़ा 40 लाख का घर-दुकान

0

भरत सिंह चौहान, जांजगीर चांपा। CG News : जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में केरा रोड पर मारपीट और जबरन दुकान तोड़े जाने का गंभीर मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता रवि प्रकाश गुप्ता के अनुसार, 28 दिसंबर 2025 को उनके घर और दुकान को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया। आरोप है कि यह कार्रवाई ईश्वरी केशरवानी, अनूप केशरवानी, हेमंत शर्मा, खगेंद्र केशरवानी सहित 25 से 30 अन्य लोगों द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए की गई।

पीड़ित का आरोप है कि दुकान में काम करने वाले कर्मचारी के साथ मारपीट की गई, उसे गंदी गालियाँ और जाति-सूचक अपशब्द कहे गए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे उखाड़कर ले जाने और दुकान में रखे लगभग 10 लाख रुपये के कपड़े के 8 बंडल तथा 50 बोरी सीमेंट चोरी किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

– Advertisement –

रवि प्रकाश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने हाल ही में करीब 40 लाख रुपये खर्च कर दुकान का निर्माण कराया था, जिसे पूरी तरह नुकसान पहुँचा है। इस घटना को लेकर आज सैकड़ों की संख्या में लोग शिवरीनारायण थाने पहुँचे और कार्रवाई की मांग की। फिलहाल शिवरीनारायण थाना प्रभारी द्वारा पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है।

CG NEWS : धान कृषि केंद्र में मंडी प्रभारी की लापरवाही, सीधे जमीन पर रखा गया हजारों क्विंटल धान

– Advertisement –

Ad image

Raipur Breaking : छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का

0

रायपुर। Raipur Breaking : छत्तीसगढ़ में आज से कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का बड़ा आंदोलन शुरू हो गया है। प्रदेशभर के 54 विभागों के हजारों सरकारी कर्मचारी 29 से 31 दिसंबर तक ‘काम बंद–कलम बंद’ हड़ताल पर हैं।

कर्मचारी अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें केंद्र के समान महंगाई भत्ता भी शामिल है।

– Advertisement –

रायपुर के इंद्रावती भवन में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं और हड़ताल के तहत कामकाज ठप है।

टीम इंडिया ने 30 रन से जीता मुकाबला

0

india women vs sri lanka women : भारत और श्रीलंका की महिला टीम के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 (IND vs SL T20I) सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। भारत ने यह मैच 30 रन से अपने नाम किया और सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बना ली।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 221 रन बनाए। यह भारत का महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। मंधाना ने 80 रन, शैफाली ने 79 रन बनाए, जबकि ऋचा घोष ने नाबाद 40 रन की तेज पारी खेली।

– Advertisement –

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने बेहतर शुरुआत की। कप्तान चमारी अटापट्टू और हसिनी परेरा के बीच 59 रन की साझेदारी हुई। हालांकि अरुंधती रेड्डी और वैष्णवी शर्मा की सधी हुई गेंदबाजी ने श्रीलंका की रन गति पर ब्रेक लगा दिया। अटापट्टू ने 52 रन बनाए, लेकिन टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी।

india women vs sri lanka women भारत की ओर से अरुंधती रेड्डी और वैष्णवी शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम सीरीज में क्लीन स्वीप की ओर मजबूती से बढ़ चुकी है।

– Advertisement –

Ad image

भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, Renuka Singh ने झटके 4 विकेट, बोलीं- केरल मेरा लकी ग्राउंड

सिग्नल बना नशेड़ियों का अड्डा, सड़क पर सोते

0

रायगढ़। CG VIDEO: जिले के चक्रधर नगर सिग्नल के पास एक गंभीर और चिंताजनक स्थिति सामने आ रही है, जहां नशे की हालत में लोग सड़क को ही बिस्तर समझकर बेफिक्र सोते नजर आ रहे हैं। यह न सिर्फ उनकी जान के लिए खतरा है, बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहा है।

रायगढ़ शहर के व्यस्ततम इलाकों में शामिल चक्रधर नगर सिग्नल इन दिनों नशेड़ियों का ठिकाना बनता जा रहा है। नशे की हालत में लोग सड़क के बीचों-बीच या किनारे बेखौफ होकर सोते हुए नजर आते हैं, मानो सड़क को ही अपना बिस्तर समझ लिया हो।दिन हो या रात, कभी भी तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर बड़ी दुर्घटना घट सकती है, लेकिन इसके बावजूद इन पर न तो डर नजर आता है और न ही किसी प्रकार की रोक-टोक। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे हादसे की आशंका और बढ़ जाती है।यह स्थिति न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रही है, बल्कि किसी दिन यह लापरवाही जानलेवा हादसे में बदल सकती है।

– Advertisement –

हजारों की भीड़ के बीच गिरे थलापति विजय

0

Thalapathy Vijay Video : तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के अध्यक्ष थलपति विजय (Thalapathy Vijay) रविवार देर रात चेन्नई लौटे। मलेशिया से आने के बाद जैसे ही वे एयरपोर्ट से बाहर निकले, उन्हें देखने के लिए हजारों फैंस जुट गए। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

भीड़ के बीच निकलते समय विजय का संतुलन बिगड़ गया और वे फिसलकर गिर पड़े। हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाला और सुरक्षित रूप से उनकी कार तक पहुंचाया।

– Advertisement –

Ad image

विजय मलेशिया में अपनी फिल्म ‘जन नायकन’ के ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे थे। फैंस की भारी भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

देखें वीडियो –

– Advertisement –

Ad image

 

Salman Khan Celebrates 60th Birthday with Close Friends, Family, and Media

 

रायपुर ग्रामीण में मतदाता सूची में गड़बड़ी

0

 

रायपुर, 25 दिसंबर 2025। Raipur News : रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदाता सूची में गड़बड़ी की प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा जांच समिति का गठन किया गया है। यह मामला भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) 2025 के अंतर्गत सामने आया है।

– Advertisement –

धरसीवां तहसील के बिरगांव क्षेत्र स्थित गाजी नगर की मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं की शिकायत प्राप्त होने के पश्चात अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-48 रायपुर ग्रामीण द्वारा तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है।

जांच दल में तहसीलदार रायपुर राममूर्ति दीवान, नगर निगम बीरगांव के राजस्व उप निरीक्षक शैलेन्द्र निर्मलकर तथा ग्राम बीरगांव के महेश कुमार सोनवानी को शामिल किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जांच दल द्वारा भाग संख्या 63 एवं 64 में मतदाता सूची में त्रुटि होने संबंध में मौके पर मतदाताओं का फील्ड वेरिफिशिएशन किया गया जिसमें मतदाता इसी क्षेत्र में निवासरत पाएं गए जिनके मकान संख्या में परिवर्तन के लिए सभी से फार्म 8 भरवा कर मकान संख्या ठीक किया जा रहा है।

Raipur Crime : रायपुर में 12 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी ने बहला-फुसलाकर बनाया हवस का शिकार

 

 

सड़क किनारे युवक की लाश मिलने से सनसनी

0

गरियाबंद/राजिम। CG News : राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी गांव में आज रात को उस वक्त सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे एक युवक की छत-विछत अवस्था में लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान चंदू तारक के रूप में की जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, युवक की लाश को करीब 100 मीटर तक घसीटकर मेन रोड पर फेंका गया, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। घटनास्थल पर मिले हालात भी किसी गंभीर वारदात की ओर इशारा कर रहे हैं।

– Advertisement –

सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की है।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

– Advertisement –

Ad image

खेत में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने मारी रेड, 10

0

वीरेंद्र वर्मा, रायपुर, आरंग। Arang Crime : राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम भानसोज में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खार में जुआ खेल रहे 10 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹1,71,290 नकद, 7 दोपहिया वाहन और ताश की गड्डियां जब्त की हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब ₹4.72 लाख आंकी गई है।

 

– Advertisement –

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को थाना आरंग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भानसोज के खार में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।

 

– Advertisement –

Ad image

कार्रवाई के दौरान 10 आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना आरंग में जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

गिरफ्तार आरोपी

1. देवेंद्र वर्मा (37) – ग्राम भानसोज

2. वितिक गायकवाड़ (23) – ग्राम भानसोज

3. दिनेश कुमार वर्मा (40) – पिपरहट्टा

4. राधेश्याम साहू (52) – ग्राम फरफौद

5. राहुल गायकवाड़ (36) – ग्राम भानसोज

6. पुष्कर साहू (36) – ग्राम फरफौद

7. राजू साहू (47) – पिपरहट्टा

8. कृष्ण कुमार साहू (61) – पिपरहट्टा

9. नारायण चंद्राकर (35) – ग्राम फरफौद

10. दिलेश्वर साहू (32) – ग्राम जरौद

 

रायपुर में 12 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी ने

0

Raipur Crime : राजधानी रायपुर में 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

 

– Advertisement –

इंस्टाग्राम के जरिए किया संपर्क

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग से संपर्क किया। इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

– Advertisement –

Ad image

Raipur Crime: 12-year-old innocent girl raped in Raipur, accused seduced and made her a victim of lust

आरोपी पहले भी जा चुका है जेल

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित देवांगन के रूप में हुई है, जो रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया आरोपी पहले भी दो बार दुष्कर्म के मामलों में जेल जा चका है।

 

अभनपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बिलासपुर में अलौकिक कीर्तन दरबार और अमृत संचार

0

बिलासपुर। CG NEWS : प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पंजाबी युवा समिति बिलासपुर द्वारा श्री गुरुद्वारा सिंग सभा दयालबंद व समूह साध संगत के सहयोग से तीन दिवसीय अलौकिक कीर्तन दरबार एवं अमृत संचार समागम का आयोजन 2 जनवरी, 3 जनवरी और 4 जनवरी को किया जा रहा है।

इस कीर्तन दरबार में सिख धर्म की रक्षा के लिए अपना सरबंश बलिदान करने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी को याद कर शबद कीर्तन व कथा समागम से संगत को निहाल किया जाएगा।

– Advertisement –

विशेष दिवान शाम 7:00 बजे से रात्रि 11:30 तक, शनिवार सुबह 8:00 बजे से 1:00 बजे शाम 7:00 से 11:30 रविवार सुबह एव शाम को भी इसी समय में सजाया जावेगा ।

– Advertisement –

Ad image

पंजाबी युवा समिति के सदस्य

कार्यक्रम की तैयारी में समिति के सदस्य अमरजीत सिंह टुटेजा ( पूर्व अध्यक्ष ) जसपाल सिंह छाबड़ा, भूपेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह जमानी ( पूर्व अध्यक्ष) , जसपाल सिंह छाबड़ा, कमलदीप सिंह अरोड़ा, बलविंदर सिंह सलूजा, कुलवंत सिंह सलूजा, राजविंदर सिंह गम्भीर, बलजीत सिंह, अनिल सिंह सलूजा, महेंद्र सिंह छाबड़ा, परमजीत सिंह उपवेजा, भूपेंद्र सिंह गांधी अन्य सदस्यगण के सहयोग से संपन्न किया जाएगा।