Sunday, March 15, 2026
Google search engine
Home Blog Page 151

संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड सरोरा द्वारा

0

तिल्दा नेवरा। संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड सरोरा के द्वारा ग्राम पंचायत ओटगन के 09 लोगों को निःशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन ऍम जी एम आई हॉस्पिटल रायपुर में 29 दिसंबर को करवाया जायेगा।

संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड, के सौजन्य से समता फाउंडेसन और ऍम जी एम हॉस्पिटल रायपुर और ओम हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम के सहयोग से ग्राम पंचायत ओटगन के पंचायत भवन में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया शिविर में आस पास गावों के लोगों ने लाभ लिया . विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लगभग 317 मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि वितरण की गई। नेत्र जाँच ,खून जाँच ,बी पी, शुगर,जनरल चेकअप किया गया।

– Advertisement –

इस अवसर पर शिविर में पहुंचे तमाम डॉक्टर और अतिथियों का फूलों के साथ स्वागत किया गया और स्मृति चिन्ह दे कर उन्हें सम्मानित भी किया गया.
संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड, की सी एस आर हेड श्रीमती शीतल गोयल ने कहा की जाँच में जिन मरीजों को मोतियाबिंद निकला है उनका हमारे द्वारा मुफ्त में ऑपरेशन कराया जायेगा उन्होंने कहा की हमें छोटी सी छोटी बीमारियों को हल्के में नहीं लेना चाहिए समय रहते डॉक्टरों से परामर्श कर स्वास्थ्य लाभ लेना चाहिए हम गरीबों के लिए हमेशा तैयार हैं इसी प्रयास में इस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नि:शुल्क दवाओं का वितरण, आंखों की जांच, नजर के चश्मे का वितरण तथा विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचें निशुल्क की गई साथ ही जांचकर्ताओं को मच्छर दानी मुफ्त वितरण किया गया । शिविर में वृद्ध जनों तथा युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। नि: शुल्क चिकित्सा शिविर में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत ओटगन के सरपंच हिमांशु तिवारी उपसरपंच श्रीमती कामिनी ध्रुव एवं पंच गण तथा ग्राम के गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संभव स्टील ट्यूब लिमिटेड के एम जी के मूर्ति ,सुचिता जैन, चरण जीत राय ,हिमांचल, राकेश कुमार, जितेंद्र वर्मा ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

सूखे नशे के खिलाफ बड़ी सफलता, नारियल की भूसी

0

बलरामपुर-रामानुजगंज। CG NEWS : जिले में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ थाना बसंतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उड़ीसा से राजस्थान ले जाए जा रहे करीब 1198.460 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग पांच करोड़ 99 लाख रुपये बताई जा रही है। गांजा को ट्रक में नारियल की भूसी के भीतर छिपाकर परिवहन किया जा रहा था।

पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 दिसंबर की रात थाना बसंतपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि धनवार बॉर्डर चेक पोस्ट की ओर से एक टाटा ट्रक में नारियल की भूसी के अंदर गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है।

– Advertisement –

सूचना के आधार पर पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक के डाले में नारियल की भूसी के भीतर भूरे रंग के टेप से लिपटे 40 पैकेट गांजा बरामद हुए। जब्त गांजा का कुल वजन 1198.460 किलोग्राम पाया गया।

पुलिस ने मौके से तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अम्रीश कुमार, पिता संतलाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी पुरे पहलवान शेरशाह समरौता, अम्बरीश कुमार पटेल, पिता जगदेव प्रसाद पटेल, उम्र 33 वर्ष, निवासी शाह मोहम्मद, मनीष कुमार, पिता रामभवन, उम्र 20 वर्ष, निवासी मैनझर, थाना शिवरतनगंज, जिला अमेठी शामिल हैं।

– Advertisement –

Ad image

CG : न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए गाइडलाइन, पुलिस का होगा सख्त पहरा, नशे में पकड़े गए तो वाहन जब्त

CG NEWS : पुलिस भर्ती के नाम पर ठगी, आरोपी ने ऐंठे 3 लाख 50 हजार रुपये, जांच शुरू

CG Holiday News : तीन दिन स्थानीय अवकाश की घोषणा, जानिए कब रहेगी छुट्टी

 

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए गाइडलाइन, पुलिस का

0

CG : छत्तीसगढ़ के रायपुर में नए साल के जश्न को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। 31 दिसंबर की रात राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में होने वाले कार्यक्रमों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। इस बार मौज-मस्ती अगर कानून पर भारी पड़ी, तो कार्रवाई तय मानी जा रही है।

नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

– Advertisement –

पुलिस ने साफ कर दिया है कि नशे की हालत में कार या दुपहिया वाहन चलाते पाए जाने पर संबंधित वाहन तत्काल जब्त किया जाएगा। शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर विशेष चेकिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे।

आयोजक भी पुलिस के रडार पर

– Advertisement –

Ad image

नए साल के कार्यक्रमों में केवल वाहन चालक ही नहीं, बल्कि आयोजक भी पुलिस की नजर में रहेंगे। होटल, रेस्टोरेंट और फार्म हाउस संचालकों से बड़े आयोजनों की पूरी जानकारी पहले ही मांगी जा चुकी है। पुलिस ने निर्देश दिए हैं कि बिना अनुमति किसी भी तरह का कार्यक्रम आयोजित न किया जाए।

शराब परोसने को लेकर सख्त नियम

यदि किसी आयोजन में शराब परोसनी है, तो इसके लिए संबंधित विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। अनुमति मिलने के बाद भी आयोजकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि नशे में धुत मेहमान सड़क पर वाहन लेकर न निकलें। इसके लिए आयोजकों को ड्राइवर या सुरक्षित वाहन व्यवस्था उपलब्ध करानी होगी।

हुड़दंगियों पर भी कसेगा शिकंजा

पुलिस के अनुसार, सड़क पर हुड़दंग मचाने वालों, तेज रफ्तार और स्टंट करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिला सुरक्षा और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी।

पुलिस की अपील

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि नए साल का जश्न जिम्मेदारी के साथ मनाएं। नियमों का पालन करें, नशे में वाहन न चलाएं और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। पुलिस का कहना है कि कानून तोड़ने वालों के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।

CG NEWS : पुलिस भर्ती के नाम पर ठगी, आरोपी ने ऐंठे 3 लाख 50 हजार रुपये, जांच शुरू

 

आयुर्वेद-योग और प्राकृतिक चिकित्सा पर सांसद

0

 

चेन्नई/रायपुर। GRAND NEWS : सोमवार को चेन्नई में आयोजित लोकसभा की एस्टीमेट कमेटी की बैठक में रायपुर सांसद एवं कमेटी के वरिष्ठ सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में मेडिकल और वैलनेस टूरिज़्म को सशक्त करने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

– Advertisement –

श्री अग्रवाल ने बताया कि, वर्ष 2033 तक भारत का मेडिकल टूरिज़्म बाज़ार लगभग 70.9 बिलियन डॉलर तक पहुँचने का अनुमान है। इस विशाल संभावना को देखते हुए वैलनेस टूरिज़्म — आयुर्वेद, योग और सिद्ध चिकित्सा को संगठित रूप से प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने वैलनेस टूरिज़्म की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें स्वास्थ्य सुधार, मानसिक शांति और संतुलित जीवनशैली से जुड़ी गतिविधियाँ शामिल होती हैं, जैसे योग-ध्यान, आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा, स्पा-डिटॉक्स थेरेपी और तनावमुक्ति कार्यक्रम।

– Advertisement –

Ad image

श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ को वैलनेस टूरिज़्म के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने का भी प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध वन संपदा, स्वच्छ प्राकृतिक वातावरण, आदिवासी औषधीय ज्ञान तथा हर्बल व आयुर्वेदिक परंपराएँ इसे वैलनेस टूरिज़्म के लिए अत्यंत उपयुक्त बनाती हैं। यहाँ योग-ध्यान केंद्र, प्राकृतिक चिकित्सा, हर्बल उपचार और जंगल आधारित वैलनेस रिट्रीट विकसित कर देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इससे न केवल छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान सशक्त होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और पर्यटन को नई गति मिलेगी।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सुझाव दिया कि विदेशी मरीजों और मेडिकल टूरिस्ट्स के लिए मेडिकल वीज़ा को फास्ट-ट्रैक किया जाए, ताकि समय पर वीज़ा मिलने से वे उपचार के लिए किसी अन्य देश का रुख न करें। इससे भारत का मेडिकल एवं वैलनेस टूरिज़्म और अधिक सशक्त होगा।

सिद्ध चिकित्सा पद्धति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह तमिलनाडु से उत्पन्न एक प्राचीन, समग्र और प्रभावी भारतीय पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली है, जिसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई जानी चाहिए। बैठक में पर्यटन, स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थिति रहे।

पुलिस भर्ती के नाम पर ठगी, आरोपी ने ऐंठे 3

0

दुर्ग। CG NEWS : जिले में पुलिस भर्ती के नाम पर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बेटे को पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने एक परिवार से 3 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित का आरोप है कि 13 साल तक उसे सिर्फ आश्वासन और धमकियां मिलती रहीं। आरोपी ने रकम लौटाने के लिए लिखित समझौता भी किया, लेकिन एक रुपया भी वापस नहीं किया। पुलिस कनेक्शन और राजनीतिक रसूख के चलते मामला दबा रहा। आखिरकार एसपी से शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ भिलाईनगर थाने में धारा 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

– Advertisement –

25वीं छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट

0

रायपुर। SPORTS NEWS : 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट 2025 का आयोजन 20 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 तक किया गया।छ्ग प्रदेश टेनिस संघ के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित राज्य टेनिस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 26 दिसंबर को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने जानकारी देते हुए बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि गुरु नारायण प्रधान (DSP, पुलिस मुख्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मुकेश पिल्लै उपस्थित थे। टूर्नामेंट के मुख्य निर्णायक (Chief Tournament Referee) निखिल मराठे तथा टूर्नामेंट निदेशक तुषार मंडलेकर ने सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

– Advertisement –

टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने उच्च स्तरीय खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता इस प्रकार रहे:

– Advertisement –

Ad image

परिणाम सूची:

अंडर 12 गर्ल्स:
विजेता – वान्या पुंडीर
उपविजेता – स्निजा नायर

अंडर 12 बॉयज:
विजेता – वेद ठक्कर
उपविजेता – मालव ताम्रकार

अंडर 14 गर्ल्स:
विजेता – जान्हवी शॉ
उपविजेता – वान्या पुंडीर

अंडर 14 बॉयज:
विजेता – एकलव्य सिंह राजपूत
उपविजेता – वेद ठक्कर

अंडर 16 बॉयज (सिंगल्स):
विजेता – आरिज़ खान
उपविजेता – सार्थक सुंद्राणी

अंडर 18 गर्ल्स:
विजेता – तनिश्का भटनागर
उपविजेता – ईशा शर्मा

अंडर 18 बॉयज:
विजेता – एमोन भट्ट
उपविजेता – आरिज़ खान

मेंस सिंगल्स:
विजेता – एमोन भट्ट
उपविजेता – शौर्य माणिक

वुमेन्स सिंगल्स:
विजेता – ईशा शर्मा
उपविजेता – दिव्या ज्योति साहू

35+ मेंस सिंगल्स:
विजेता – मनींदर अजमानी
उपविजेता – बृजेश ठक्कर

45+ मेंस सिंगल्स:
विजेता – हरदीप सिंह
उपविजेता – अरविंदर सिंह

55+ मेंस सिंगल्स:
विजेता – मोहम्मद फिरोज
उपविजेता – अमरजीत चड्ढा

35+ मेंस डबल्स:
विजेता – हरदीप सिंह / मनोज पटेल
उपविजेता – मनीष रघानी / मुकेश पिल्लै

मिक्स्ड डबल्स:
विजेता – आरिज़ खान / तनिश्का भटनागर
उपविजेता – तुषार मंडलेकर / शारदा भगत

अंडर 16 बॉयज डबल्स:
विजेता – एकलव्य राजपूत / कबीर बरसैयां
उपविजेता – अमोल अग्रवाल / विहार शरण भाटिया

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, निर्णायकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सफल आयोजनों की प्रतिबद्धता दोहराई।

तीन दिन स्थानीय अवकाश की घोषणा

0

रायपुर। CG Holiday News : नए साल की शुरुआत होने वाली है। साल 2026 के स्वागत में बस 72 घंटे का वक्त बचा है। नये साल में होने वाले शासकीय अवकाश की सूची पहले जारी हो गयी है। अवकाश के साथ स्थानीय प्राथमिकताओं के आधार पर तीन स्थानीय अवकाश भी दिया जायेगा।

स्थानीय अवकाश को लेकर जिला प्रशासन निर्णय लेता है, कि वो स्थानीय अवकाश की सूची में से कौन से तीन अवकाश पर जिले में छुट्टी का निर्णय लेगा। सरगुजा में कलेक्टर अजीत बसंत ने तीन स्थानीय अवकाश का ऐलान किया है।

– Advertisement –

जिन तीन तिथियों में अवकाश घोषित किया गया है, उसमें ढोल ग्यारस यानि कर्मा पर 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को छुट्टी होगी। वहीं दूसरा स्थानीय अवकाश महाअष्टमी यानि नवरात्र की अष्टमी पूजा को 19 अक्टूबर 2026 दिन सोमवार को रहेगी। वहीं तीसरी स्थानीय छुट्टी दीपावली के दूसरे दिन यानि गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर 2026 सोमवार के दिन होगी।

 

– Advertisement –

Ad image

भूपेश बघेल का बागेश्वर धाम

0

Bageshwar Vs Baghel statement : बिलासपुर में लिंगियाडीह पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने एक बार फिर बागेश्वर बनाम बघेल वाले अपने बयान को दोहराते हुए कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Narrator Dhirendra Shastri) पर तीखा हमला बोला।

भूपेश बघेल ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री टोटका करते हैं और “एक लोटा जल से सारी समस्याओं का हल” जैसे दावे करते हैं, ऐसे टोटकों से कोई ठीक नहीं होता। बीजेपी द्वारा कांग्रेस को सनातन विरोधी बताए जाने के सवाल पर पलटवार करते हुए बघेल ने कहा कि अरुण साव कितने सनातनी हैं, यह बताएं—क्या उन्होंने इसका ठेका लिया है, क्या कोई टेंडर हुआ है? बघेल ने आगे कहा कि धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा कथा के नाम पर पैसा लेना बंद कर दें, उसके बाद वे जितनी चाहें कथा करें, उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

– Advertisement –

CG News : भूपेश बघेल पर धीरेंद्र शास्त्री का पलटवार: कहा- हनुमान भक्ति को अंधविश्वास मानने वालों को देश छोड़ देना चाहिए

 

– Advertisement –

Ad image

CG Politics : भूपेश बघेल के बयान के समर्थन में उतरे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस बाबा, बोले- धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा

 

CG Politics : बीमारियों का इलाज दिव्य दरबार से? तो मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों पर करोड़ों क्यों खर्च कर रही सरकार, भूपेश बघेल के बयान पर बवाल

नववर्ष से पहले रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : आगामी नववर्ष को ध्यान में रखते हुए शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर 28 दिसंबर 2025 की रात्रि एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट द्वारा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग एवं आकस्मिक चेकिंग की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राइम संजय सिंह के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह के नेतृत्व में 25 सदस्यीय टीम ने देवारडेरा, बीएसयूपी कॉलोनी सहित विभिन्न बस्तियों में चेकिंग अभियान चलाया।

– Advertisement –

कोतवाली थाना क्षेत्र में फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कालीबाड़ी स्थित गांधी नगर में चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ फरार हिस्ट्रीशीटर रवि साहू (42 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 94 पौवा अंग्रेजी शराब (कीमत ₹12,200) जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 358/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी पूर्व में भी आबकारी एवं जुआ अधिनियम के प्रकरणों में फरार चल रहा था।

– Advertisement –

Ad image

तेलीबांधा थाना क्षेत्र में दो आरोपी पकड़े गए

थाना तेलीबांधा क्षेत्र के देवारपारा में चेकिंग के दौरान अवैध शराब बिक्री करते हुए विशाल यादव उर्फ गंगा (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 63 पौवा अंग्रेजी शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल ₹8,100 की सामग्री जब्त की गई।

इसी क्षेत्र में एक अन्य आरोपी सूरज यादव (21 वर्ष) को 65 पौवा देशी शराब (कीमत ₹6,500) के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किए गए।

मौदहापारा थाना क्षेत्र में एक और गिरफ्तारी

थाना मौदहापारा क्षेत्र के रजबंधा मैदान के पास चेकिंग के दौरान फिरोज खान (52 वर्ष) को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 24 बीयर, 25 पौवा अंग्रेजी शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल ₹8,200 की सामग्री जब्त की गई। इस संबंध में थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 274/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. रवि साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी गांधी नगर, थाना सिटी कोतवाली

  2. विशाल यादव उर्फ गंगा, उम्र 25 वर्ष, निवासी देवारपारा, थाना तेलीबांधा

  3. सूरज यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी देवारपारा, थाना तेलीबांधा

  4. फिरोज खान, उम्र 52 वर्ष, निवासी मौदहापारा, थाना मौदहापारा

जेसीबी से जबरन तोड़ा 40 लाख का घर-दुकान

0

भरत सिंह चौहान, जांजगीर चांपा। CG News : जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में केरा रोड पर मारपीट और जबरन दुकान तोड़े जाने का गंभीर मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता रवि प्रकाश गुप्ता के अनुसार, 28 दिसंबर 2025 को उनके घर और दुकान को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया। आरोप है कि यह कार्रवाई ईश्वरी केशरवानी, अनूप केशरवानी, हेमंत शर्मा, खगेंद्र केशरवानी सहित 25 से 30 अन्य लोगों द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए की गई।

पीड़ित का आरोप है कि दुकान में काम करने वाले कर्मचारी के साथ मारपीट की गई, उसे गंदी गालियाँ और जाति-सूचक अपशब्द कहे गए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे उखाड़कर ले जाने और दुकान में रखे लगभग 10 लाख रुपये के कपड़े के 8 बंडल तथा 50 बोरी सीमेंट चोरी किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

– Advertisement –

रवि प्रकाश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने हाल ही में करीब 40 लाख रुपये खर्च कर दुकान का निर्माण कराया था, जिसे पूरी तरह नुकसान पहुँचा है। इस घटना को लेकर आज सैकड़ों की संख्या में लोग शिवरीनारायण थाने पहुँचे और कार्रवाई की मांग की। फिलहाल शिवरीनारायण थाना प्रभारी द्वारा पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है।

CG NEWS : धान कृषि केंद्र में मंडी प्रभारी की लापरवाही, सीधे जमीन पर रखा गया हजारों क्विंटल धान

– Advertisement –

Ad image