Sunday, March 15, 2026
Google search engine
Home Blog Page 149

CG NEWS: आधा महाराजबंध तालाब साफ,

0

रायपुर। CG NEWS:  30 दिसंबर 2025 महाराजबंध तालाब को स्वच्छ एवं संरक्षित करने के उद्देश्य से चल रहे ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ के तालाब सफाई अभियान ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। इस अभियान के 20 दिन पूर्ण हो चुके हैं और अब तक तालाब के लगभग आधे हिस्से की सफाई पूरी कर ली गई है।

– Advertisement –

Ad image

अभियान के दौरान तालाब से लगभग 50 ट्रक कचरा, प्लास्टिक, पॉलीथिन एवं गाद बाहर निकाली जा चुकी है। साथ ही विसर्जन के बाद तालाब में पड़े 30 से अधिक झांकियों के अवशेष भी हटाए गए हैं, जिससे तालाब की स्थिति में लगातार सुधार देखा जा रहा है।

ग्रीन आर्मी के सदस्य निरंतर श्रमदान के माध्यम से इस ऐतिहासिक तालाब को पुनर्जीवित करने में जुटे हुए हैं। यह अभियान अब केवल सफाई कार्य नहीं, बल्कि जल संरक्षण और पर्यावरण चेतना का जनआंदोलन बन चुका है। ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक अमिताभ दुबे ने कहा—

– Advertisement –

Ad image

“ग्रीन आर्मी का यह अभियान शहर की जलधरोहर को बचाने का संकल्प है। 20 दिनों में आधा महाराजबंध तालाब साफ होना और 50 ट्रक कचरा बाहर निकलना हमारे योद्धाओं की मेहनत और जनसहयोग का परिणाम है। ग्रीन आर्मी का लक्ष्य केवल सफाई नहीं, बल्कि लोगों में जिम्मेदारी की भावना जगाना है, ताकि महाराजबंध हमेशा स्वच्छ और सुरक्षित बना रहे।”
ग्रीन आर्मी ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि वे तालाब को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें, गंदगी न फैलाएँ और इस अभियान से जुड़कर रायपुर की अमूल्य जलधरोहर को सुरक्षित रखने में अपनी भूमिका निभाएँ महाराजबंध तालाब की सफाई जनसहयोग से संभव हो रही है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

CG BREAKING : बड़ा खुलासा : विधायक लखेश्वर बघेल की

0

जगदलपुर। CG BREAKING : मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी मच गई जब बस्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी सुमित्रा बघेल को घायल अवस्था में महारानी अस्पताल लाया गया। सुमित्रा बघेल के गले हाथ सहित अन्य स्थानों में गहरे चोट के निशान देखे गए ,जिसके बाद यह अफवाह उड़ने लगी कि किसी ने उन पर चाकू से हमला किया है । जिसके बाद आनन फानन में कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पहुंची और जांच शुरू की इस दौरान पुलिस ने सुमित्रा बघेल से पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने स्वयं ही खुद को घायल किया है, पुलिस प्रशासन के अनुसार सुमित्रा बघेल अपने मां की मृत्यु के बाद बेहद तनाव में थी और इसी तनाव की अवस्था में इस घटना को अंजाम दिया।

नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे मामले में जानकारी देते हुए कहा कि सुबह घटना की जानकारी मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की जिसमें उन्होंने विधायक की पत्नी और उनके परिजनों पूछताछ से मिली जानकारी अनुसार श्रीमती सुमित्रा बघेल अपनी माता के मृत्यु के बाद से गहरे अवसाद में थी तथा अन्य मामलों में उनका उपचार चल रहा था और इसी अवसाद में उन्होंने स्वयं को दोनों हाथ की कलाई,पेट,और गले में किसी धारदार अवजार से गंभीर रूप से घायल कर लिया । बाहरी व्यक्ति द्वारा हमले जैसी कोई बात नहीं है।

– Advertisement –

नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे ने बताया कि फिलहाल सुमित्रा बघेल का उपचार जारी है उनके गले में गहरे चोट की वजह से डॉक्टर्स ने उन्हें बात करने से मना किया, उनकी हालत स्थिर है।

 

– Advertisement –

Ad image

CG BREAKING : विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, दोनों हाथों की नसें कटी, मचा हड़कंप

 

 

 

CG VIDEO : स्कूली छात्र-छात्राओं की वाहनों में स्टंटबाजी, एसपी अंकिता शर्मा ने की कार्रवाई

0

राजनांदगांव। CG VIDEO : शहर के एक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा नेशनल हाईवे पर अलग-अलग वाहनों से बाहर आधा शरीर निकालकर स्टंट बाजी की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहनों की पहचान करते हुए इस मामले में कार्रवाई कर 6 वाहन मालिको एवं चालको के विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् अपराध दर्ज कर लिया। वहीं 5 वाहनो को जब्त करने की कार्रवाई की गई। इस मामले में छात्र-छात्राओं व उनके परिजनों को बुलाकर एसपी ने समझाईश दी।

आधा दर्जन से अधिक चार पहिया वाहनों में नाबालिग छात्र-छात्रा सवार होकर सनरूफ, खिड़की और खुली जीप में बैठकर डांस और स्टंटबाजी करते दिखाई दिए। इस दौरान मौज-मस्ती में उन्होंने सड़क पर नकली नोट भी उड़ाया । जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद इस पर एसपी ने संज्ञान लिया और बसंतपुर थाने की पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त कर लिया। वही यातायात नियम का उल्लंघन करते हुए नाबालिग छात्र-छात्राओं को बैठकार वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई । इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने नाबालिक छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बुलवाकर समझाईश दी और दोबारा इस तरह की हरकत नहीं करने को लेकर उनके द्वारा हिदायत दी गई ।

The post CG VIDEO : स्कूली छात्र-छात्राओं की वाहनों में स्टंटबाजी, एसपी अंकिता शर्मा ने की कार्रवाई appeared first on Grand News.

बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या

0

BREAKING : बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा घटना मयमनसिंह जिले में हुई है, जहां बांग्लादेश के ग्रामीण अर्धसैनिक बल के सदस्य बृजेंद्र बिस्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली मारने का आरोप अंसार के ही साथी नोमान मियां पर है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. इसी मयमनसिंह जिले में कुछ दिन पहले दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या के बाद पेड़ से बांधकर जला दिया गया था.

पैरामिलिट्री फोर्स के मेंबर थे बजेंद्र बिस्वास

– Advertisement –

बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 40 साल के बजेंद्र के साथ ये वारदात सुल्ताना स्वेटर्स लिमिटेड फैक्ट्री के अंदर सोमवार शाम को करीब 6:30 बजे हुई. ये फैक्ट्री भालुका उपजिला के मेहराबारी इलाके में स्थित है. फैक्ट्री की सिक्योरिटी के लिए 20 अंसार सदस्यों को तैनात किया गया था.

साथी ने ही तोड़ा विश्वास, ले ली जान

– Advertisement –

Ad image

चश्मदीदों के हवाले से आई खबरों में बताया गया कि घटना के समय आरोपी नोमान मियां और बजेंद्र बिस्वास एक साथ बैठे थे, तभी अचानक नोमान ने अपनी गन से बजेंद्र पर फायरिंग कर दी. गोली उनकी बाईं जांघ पर लगी, जिससे काफी खून बहने लगा. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 40 वर्षीय बजेंद्र बिस्वास पुत्र पवित्र बिस्वास सिलहट सदर उपजिला के कादिरपुर गांव के रहने वाले थे. आरोपी नोमान मियां सुनामगंज जिले के ताहिरपुर थाना क्षेत्र का निवासी है.

गोली मारने की धमकी दी और दबा दिया ट्रिगर

बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक, लबीब ग्रुप के प्रभारी अंसार मेंबर एपीसी मोहम्मद अजहर अली ने दावा किया कि जिस समय ये घटना हुई, उस वक्त कमरे में कोई विवाद नहीं चल रहा था. उनके मुताबिक, नोमान और बजेंद्र मेरे कमरे में साथ बैठे हुए थे. अचानक नोमान ने अपनी शॉटगन बजेंद्र की जांघ पर तानी और चिल्लाकर कहा- गोली मार दूंगा. इसके तुरंत बाद उसने ट्रिगर दबा दिया और वहां से भाग निकला. बजेंद्र के साथियों का दावा है कि पहले से नोमान के साथ कोई झगड़ा या बहस नहीं हुई थी.

एक के बाद एक वारदातों से अल्पसंख्यकों में डर
बता दें कि अंसार एक अर्धसैनिक बल है जो मुख्य रूप से गांवों और फैक्ट्रियों की सुरक्षा का जिम्मा संभालता है. सुरक्षा बल के अंदर हुई इस हिंसक घटना ने दूसरे अल्पसंख्यक सदस्यों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है. ये घटना ऐसे समय हुई है, बांग्लादेश में कट्टरपंथ हावी है और हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है. इसके मद्देनजर पुलिस जांच कर रही है कि क्या ये आपसी रंजिश का मामला था या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश थी.

 

घर में मिली टीवी एक्ट्रेस की लाश, सुसाइड नोट बरामद

0

नई दिल्ली। कन्नड़ सिनेमा से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। 26 साल की टीवी स्टार नंदिनी सीएम (Nandini CM) का सोमवार को निधन हो गया। पुलिस के मुताबिक, नंदिनी सीएम ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसके बारे में वहां के सीनियर ऑफिसर ने बताया। उन्होंने एक्ट्रेस की मौत का कारण भी बताया।

शादी नहीं करना चाहती थीं नंदिनी सीएम

– Advertisement –

Ad image

मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस का निधन केंगेरी इलाके में हुआ है। सीनियर पुलिस आधिकारी ने ये भी बताया कि उनके हाथ एक्ट्रेस का सुसाइड नोट भी लगा है, जिसमें उन्होंने मेंशन किया था कि वह डिप्रेशन और पर्सनल इशू से गुजर रही हैं।

इस नोट में लड़की ने लिखा था कि वह शादी नहीं करना चाहती हैं और न ही उन्हें गवर्मेंट जॉब करनी है, वह अपनी एक्टिंग करियर पर ध्यान देना चाहती हैं, जबकि उनके माता-पिता चाहते हैं कि वह सेटल हो जाए। पुलिस ने बताया कि उन्होंने अननैचुरल डेथ का मामला दर्ज किया है और फिलहाल इसमें किसी तरह की साजिश नहीं लग रही है। पुलिस ने बताया कि जैसे-जैसे छानबीन आगे बढ़ेगी, वह डिटेल्स शेयर करेंगे। फिलहाल नंदिनी के करीबी और उनके परिवार का स्टेटमेंट पुलिस ने रिकॉर्ड कर लिया है।

– Advertisement –

Ad image

इस शो में निभा रही थीं मुख्य भूमिका

आपको बता दें कि 26 साल की नंदिनी सीएम ने अपना एक्टिंग करियर कन्नड़ सीरियल से बतौर सपोर्टिंग एक्ट्रेस किया था। इस शो के बाद वह जीवा हुवागाइड, संघर्ष, मधुमगलु और नीनाडे ना जैसे कई लोकप्रिय धारावाहिकों में दिखाई दीं। नंदिनी, तमिल सीरियल ‘गौरी’ में मुख्य भूमिका निभा रही थीं। उनका सीरियल में कनका और दुर्गा का डबल रोल था। बीते दिनों उनके सीरियल का एक सीन सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आया था, जिसमें वह जहर पी लेती हैं।

दो दिन पहले नंदिनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इसी शो से रिलेटेड एक प्रोमो शेयर किया था। वह इंस्टाग्राम तस्वीरों में काफी खुश भी नजर आ रही हैं। कम उम्र में नंदिनी के निधन से उनके फैंस का दिल पूरी तरह से टूट गया है।

पूजा में रैबीज संक्रमित कुत्ते के काटे बकरे की

0

सरगुजा। CG BIG NEWS : जिला मुख्यालय अंबिकापुर शहर से सटे ग्राम सरगंवा में आयोजित पूजा के दौरान रैबीज संक्रमित कुत्ते द्वारा काटे गए बकरे की बलि दे दी गई और बकरे का मांस करीब 400 गांववालों ने खा लिया। अब ग्रामीण रैबीज फैलने की आशंका से सहमे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी मिली तो गांव में कैंप लगाने का निर्देश दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सरगवां में 3 सालों में निकाली पूजा (स्थानीय देवी-देवताओं की पूजा) का आयोजन किया जाता हैं। इसमें बकरे की बलि देने की परंपरा है। इस वर्ष यह आयोजन 28 दिसंबर को किया गया था। निकाली पूजा के दौरान कुल 12 से 15 बकरे काटे गए। बकरों के मांस का बंटवारा किया गया, जिसे करीब 400 ग्रामीणों ने खाया था।

– Advertisement –

रैबीज संक्रमित कुत्ते ने बकरे को काटा था

जिन बकरों की बलि दी गई उनमें एक ऐसे बकरे की भी बलि दे दी गई जिसे पागल कुत्ते ने काटा था। आरोप है कि सरपंच नारायण प्रसाद और उपसरपंच कृष्णा सिंह ने गांव के ही नान्हू राजवाड़े नामक ग्रामीण से बकरा खरीदा था। बकरे को रैबीज संक्रमित कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद उसकी बलि चढ़ाकर मांस बांट दिया गया।

– Advertisement –

Ad image

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों में रैबीज संक्रमण का खौफ फैल गया है। निकाली पूजा में मांस का प्रसाद सिर्फ पुरूषों को खाने की परंपरा है। इस कारण बकरे का मांस भी सिर्फ गांव के पुरूष सदस्यों ने ही खाया है।

सरपंच और उप सरपंच ने ग्रामीणों के संदेह को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को माले की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगाकर इलाज का आश्वासन दिया है।

रैबीज फैलने की आशंका नहीं – डॉक्टर

पशु चिकित्सक डा. चंदू मिश्रा ने कहा कि रैबीज जानवरों से इंसानों में फैलता है। यह मुख्यतः किसी रैबीज संक्रमित जानवर द्वारा इंसानों को काटने के मामले में लार से फैलता है। यदि किसी बकरे को रैबीज संक्रमित कुत्ते ने काटा था और उसका मांस ग्रामीणों ने पकाकर खाया है तो रैबीज फैलने की आशंका नहीं है। सामान्यतः बकरे का मांस उच्च तापमान में पकाया जाता है, जिसमें रैबीज वायरस जिंदा नहीं रहते। ऐहतियात के तौर पर ग्रामीणों की जांच की जानी चाहिए।

गांव में कल लगाया जाएगा कैंप

मामले की जानकारी जिला प्रशासन को लगी तो स्वास्थ्य विभाग को कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। CMHO डा.पीएस मार्को ने बताया कि पंचायत के सरपंच, उपसरपंच व ग्रामीण मिलने आए थे। उनकी मुलाकात डा. जेके रेलवानी से हुई है। ग्रामीणों के स्वास्थ्य को देखते हुए गांव में कैंप लगाने का निर्देश है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 31 दिसंबर 2025 को कैंप लगाया जाएगा।

 

CG BREAKING : विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, दोनों हाथों की नसें कटी, मचा हड़कंप

 

 

विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर धारदार

0

जगदलपुर। CG BREAKING : बस्तर से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की जानकारी मिली है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आज सुबह करीब 8 बजे उन्हें जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल आईसीयू में शिफ्ट किया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। हमले में उनके दोनों हाथों की नसें कट गई हैं, साथ ही गले पर भी वार किया गया हैं।

– Advertisement –

कागज पर लिखा – “भतीजा”

अस्पताल पहुंचने पर पीड़िता बोलने की स्थिति में नहीं थीं। जब नर्सिंग स्टाफ ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की, तो उन्होंने कागज पर लिखकर केवल एक शब्द लिखा – “भतीजा”। इस संकेत के बाद मामला और भी संवेदनशील व रहस्यमय हो गया है।

– Advertisement –

Ad image

सभी पहलुओं की जांच

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह घटना आत्मघाती प्रयास है या किसी साजिश के तहत किया गया हमला। पुलिस पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी संभावित एंगल से मामले की जांच जारी है।

 

CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप जारी, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप जारी

0

रायपुर। CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से ठंड का सितम जारी है। राजधानी रायपुर समेत कई जिले ऐसे हैं, जहां तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच रहा है। वहीं उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने के साथ ही सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। रायपुर में तापमान 11 डिग्री पहुंच चुका है, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के चलते ठंड और भी बढ़ सकती है।

मौसम विभाग ने उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर दिखने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक-दो पाकेट में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर भी देखा जा सकता है।

– Advertisement –

राजधानी में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग ने बताया कि, राजधानी रायपुर में आने वाले दो दिनों तक कोहरा छाए रहने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी। आज अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से ठंड के मौसम में सावधानी बरतने और आवश्यक एहतियात अपनाने की अपील की है।

– Advertisement –

Ad image

राष्ट्रपति पुतिन के घर ड्रोन हमला

0

Putin Residence Attack: यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव के बीच, खबर आई कि यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निवास को ड्रोन से निशाना बनाया. इस खबर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी चिंता जताई. मोदी ने कहा कि ऐसे हालात बहुत परेशान करने वाले हैं और शांति स्थापित करने वाले कूटनीतिक प्रयासों पर असर डाल सकते हैं. उन्होंने सभी पक्षों से आग्रह किया कि केवल कूटनीतिक प्रयासों पर ध्यान दें और ऐसे कदम न उठाएं जो वार्ता को कमजोर कर सकें. पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे सभी के लिए चिंताजनक बताया और शांति के रास्ते को ही सबसे सुरक्षित बताया।

– Advertisement –

 

रूस ने सोमवार को आरोप लगाया कि यूक्रेन ने पुतिन के निवास पर हमला किया. रूस ने कहा कि साइट पर कई ड्रोन ने हमला किया और उनके एयर डिफेंस ने इसका जवाब दिया. वहीं, यूक्रेन ने इस दावे को पूरी तरह निराधार बताया और कहा कि यह सिर्फ कूटनीतिक प्रयासों को कमजोर करने के लिए फैलाया गया झूठ है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस आरोप-प्रत्यारोप ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति की संभावनाओं पर नया संकट ला दिया है.

– Advertisement –

Ad image

डोनाल्ड ट्रंप का फूटा गुस्सा

इस घटना पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी प्रतिक्रिया दी. ट्रम्प ने कहा कि पुतिन ने उन्हें सोमवार सुबह फोन पर इस कथित हमले के बारे में बताया, जिससे वह बहुत गुस्से में थे. ट्रम्प ने कहा कि किसी के घर पर हमला करना अलग बात है, लेकिन इसे करने का सही समय नहीं है. मुझे आज पता चला और मैं बहुत गुस्से में था. ट्रंप ने यह भी दोहराया कि उनके अनुसार शांति समझौता अभी भी संभव है, हालांकि क्षेत्रीय मुद्दे अभी भी जटिल हैं.

पुतिन का प्रतिरोध और सैन्य रणनीति

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अपनी सेना को यूक्रेन के जापोरिज्जिया क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण के लिए अभियान जारी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कीव से डोनबास क्षेत्र के अंतिम हिस्से को छोड़ने की मांग भी दोहराई. पुतिन ने ट्रम्प को फोन पर बताया कि इस कथित ड्रोन हमले के बाद रूस अपनी कूटनीतिक स्थिति पर फिर से विचार कर रहा है. रूस ने इस हमले के बाद अपनी वार्ता की रणनीति बदलने की भी संभावना जताई.

जेलेंस्की ने इस हमले को लेकर किया खंडन

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदमिर जेलेंस्की ने रूस के आरोप को पूर्ण रूप से झूठ बताया. उन्होंने कहा कि यह रूस की ओर से शांति स्थापित करने के लिए आवश्यक कदम न उठाने का परिणाम है. ट्रंप ने पुतिन से फोन कॉल के बाद पत्रकारों को बताया कि उनके पास इस कथित हमले के बारे में और जानकारी नहीं है, लेकिन उन्होंने इसे अच्छा नहीं कहा और कहा कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियां इसे जांच रही हैं.

अचानकमार में वकीलों का प्रकृति-संवाद

0

बिलासपुर। CG NEWS : जिला बिलासपुर के अधिवक्ताओं द्वारा आयोजित वन भ्रमण एवं वन महोत्सव का आठवां वर्ष इस बार 28 दिसंबर को शिवतराई, अचानकमार टाइगर रिजर्व में भव्य, प्रेरणादायी एवं यादगार रूप में संपन्न हुआ। इस आयोजन का नेतृत्व जंगल मितान संस्था द्वारा किया गया, जिसमें बिलासपुर, कोटा, बिल्हा, तखतपुर, रतनपुर, सीपत, मस्तुरी एवं सकरी तहसीलों के सैकड़ों महिला एवं पुरुष अधिवक्ताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू रहे। विशिष्ट अतिथियों में महंत विवेक गिरी जी (गौरकापा धाम, संरक्षक— अखिल भारतीय संत समिति, छत्तीसगढ़) एवं तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह शामिल थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों तथा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पुनः नियुक्त अतिरिक्त महाधिवक्ता आशीष शुक्ला सहित अनेक विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया गया।

– Advertisement –

जंगल मितान संस्था के संरक्षक अधिवक्ता चंद्रशेखर बाजपेयी ने बताया कि यह आयोजन विगत आठ वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिवक्ताओं को प्रकृति के सान्निध्य में लाना, वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आदिवासी जीवनशैली और संस्कृति को नजदीक से समझने का अवसर प्रदान करना है। आयोजन में स्वच्छता, पॉलीथिन प्रतिबंध, छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं आदिवासी परंपराओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया।

– Advertisement –

Ad image

सुबह 9 बजे से अधिवक्ताओं ने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों— भजिया, चटनी, गुलगुला, फरा आदि का आनंद लिया। इसके पश्चात प्रशिक्षित गाइड प्रताप सिंह के नेतृत्व में वन भ्रमण कराया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने घने जंगल, जैव विविधता एवं प्राकृतिक सौंदर्य को नजदीक से देखा और समझा। भ्रमण के पश्चात अंगाकर रोटी, जिमीकंद की सब्जी, पताल का झोझो, तिल एवं मुर्रा के लड्डू जैसे पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान आदिवासी बालिकाओं द्वारा मनमोहक लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए। अधिवक्ता विजय लक्ष्मी शराफ द्वारा बालिकाओं को नगद प्रोत्साहन राशि एवं टिफिन बॉक्स प्रदान किए गए, वहीं अन्य महिला अधिवक्ताओं द्वारा ऊनी शाल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त धनुष संचालन, अत्याधुनिक फास्टेड टेंट का प्रदर्शन तथा टेलिस्कोप के माध्यम से सौर मंडल का अवलोकन भी आकर्षण का केंद्र रहा।

मुख्य अतिथि तोखन साहू ने अपने संबोधन में कहा कि जंगल में इतनी बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति यह दर्शाती है कि अधिवक्ता समाज का प्रकृति एवं आदिवासी संस्कृति से गहरा जुड़ाव है। उन्होंने अधिवक्ताओं से आदिवासी समाज की संस्कृति की रक्षा करने तथा आर्थिक रूप से कमजोर आदिवासियों को सुलभ न्याय दिलाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने इस आयोजन को “शानदार” बताते हुए दिल्ली दौरा निरस्त कर कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी भी दी।

विशिष्ट अतिथि महंत विवेक गिरी जी ने अधिवक्ताओं को न्याय, सेवा एवं सद्कर्म के मार्ग पर अग्रसर रहने का संदेश दिया। वहीं विधायक धरमजीत सिंह ने अचानकमार टाइगर रिजर्व एवं कोपरा जलाशय को रामसर स्थल का दर्जा दिलाने तथा आगामी विधानसभा सत्र में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने के लिए प्रयास करने की बात कही।

कार्यक्रम में राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य शैलेन्द्र दुबे सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता, न्यायमूर्ति, संतजन एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश दुबे ने किया तथा आभार प्रदर्शन रुपेश त्रिवेदी द्वारा किया गया। शाम 5 बजे चाय-बिस्किट के साथ इस सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन का समापन हुआ।