Sunday, March 15, 2026
Google search engine
Home Blog Page 147

बाइक सवार युवक को ट्रक ने मारी टक्कर

0

भरत सिंह चौहान / जांजगीर चांपा। CG ACCIDENT NEWS : शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। ग्राम पंचायत मुड़पार निवासी गुलशन कुमार साहू की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, गुलशन साहू शिवरीनारायण की ओर से अपने गांव मुड़पार लौट रहे थे। तभी मुड़पार चौक के पास एक कैप्सूल ट्रक के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गुलशन साहू की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा चालक की तलाश और दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने आमजन से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

– Advertisement –

बाजार में नकली नोट खपाते रंगे हाथों पकड़ाए

0

दुर्ग। CG NEWS : जिले में नकली नोट छापने वाले रायपुर के पति-पत्नी पकड़ाए हैं। कर्ज बढ़ने पर यूट्यूब से नकली नोट छापने का तरीका सीख लिया। 500, 200 और 100 रुपए के नकली नोट छापकर साप्ताहिक बाजार में छोटे व्यापारियों के खपाते थे। मामला रानीतराई थाना क्षेत्र का है।

शातिर पति-पत्नी ने किसी को शक न हो, इसके लिए नोटों पर मिट्टी तक लगा देते थे। इससे वे पुराने और चलन के नोट लगे। इस तरह बाजार में कई नकली नोट खपा दिए गए। नोटों की खराब प्रिंट क्वालिटी और छूने में अलग एहसास से व्यापारी सतर्क हो गए।

– Advertisement –

दुर्ग के साप्ताहिक मार्केट में हल्ला हुआ। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। इसके बाद पुलिस ने बाजार में ही दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने 1 लाख 70 रुपए से ज्यादा के नकली नोट, कलर फोटो कॉपी प्रिंटर और पेपर बरामद किया है।

ऑनलाइन मंगाई मशीन, छापने लगे नकली नोट

– Advertisement –

Ad image

SSP विजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों ने ऑनलाइन मशीन मंगवाई थी। इसी से वे नकली नोट को छाप रहे थे। ग्राम सिलपट धमतरी निवासी सब्जी विक्रेता तुलेश्वर सोनकर ने शिकायत में बताया कि शाम करीब 5.30 बजे पुरुष और महिला ने उससे 60 रुपए की मटर और मिर्च खरीदी। बदले में 500 रुपए का नोट दिया।

उसने बाकी पैसे लौटा दिए और नोट गल्ले में रख लिया। कुछ देर बाद अन्य व्यापारियों ने बाजार में नकली नोट चलने की सूचना दी। जब तुलेश्वर ने गल्ले की जांच की तो नोट देखने और छूने में ही नकली लगा। नोट का नंबर 9EP143736 भी संदिग्ध पाया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी दंपती ने रानीतराई बाजार के अलावा पाटन साप्ताहिक बाजार में भी कई व्यापारियों को नकली नोट थमाकर सामान खरीदा था। सब्जी मंडी, ठेले और छोटे व्यापारियों को ही वो निशाना बना रहे थे, जिससे जल्दी पकड़ में न आएं।

कई व्यापारियों के पास भी मिले नकली नोट

एक व्यापारी के पास नकली नोट मिलने की जानकारी होते ही पूरे बाजार के व्यापारियों ने अपने पास रखे नोट चेक किए। इसमें रानीतराई के बाजार में व्यापारी भावेश देवागंन कौही, आदो राम बेलवाकुदा, दीपक साहू, संतोष देवागंन असोगा, शीतल यादव डिधारी, चंद्रिका बाई खपरी, रोहित सोनकर सब्जी मण्डी, भूपेन्द्र पटेल खपरी के पास भी पति-पत्नी ने नकली नोट दिया था।

29 दिसंबर 2025 को रानीतराई साप्ताहिक बाजार में व्यापारियों ने नकली नोट चलने की शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम बाजार पहुंची और संदिग्धों पर नजर रखी। इसी दौरान आरोपी अरुण कुमार तुरंग (50) और पत्नी राखी तुरंग (40) को पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने नकली नोट चलाने की बात स्वीकार कर ली।

शक न हो इसलिए नोटों पर लगाते थे मिट्टी

पुलिस पूछताछ में आरोपी अरुण तुरंग ने बताया कि मशीन से 500 रुपए के असली नोट की फोटो कॉपी कर नकली नोट छापते थे। उन्हें काटकर बाजार में चलाया जाता था। आरोपी के पास रानीतराई बाजार में चलाने के लिए करीब 5200 रुपए के नकली नोट थे। किसी को शक न हो इसलिए नोटों पर मिट्टी लगाते थे।

रायपुर स्थित घर की तलाशी में मिले नोट

पुलिस ने आरोपियों के रायपुर जिले के सोनपैरी, मुजगहन स्थित घर की तलाशी ली। वहां से कलर फोटो कॉपी मशीन, पेपर और 1 लाख 65 हजार 300 रुपए के नकली नोट बरामद किए गए। मौके से जब्त 5200 रुपए जोड़कर कुल 1 लाख 70 हजार 500 रुपए के नकली नोट पुलिस ने जब्त किए हैं।

 

औद्योगिक विकास नीति 2024–30 में संशोधन : छत्तीसगढ़ को और अधिक निवेश-अनुकूल एवं प्रतिस्पर्धी बनाने की बड़ी पहल

रायपुर 31 दिसंबर 2025 / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य की औद्योगिक विकास नीति 2024–30 में महत्वपूर्ण संशोधनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन संशोधनों के माध्यम से नीति को अन्य राज्यों की तुलना में और अधिक प्रतिस्पर्धात्मक, स्पष्ट एवं निवेश-अनुकूल बनाया गया है। इससे राज्य में औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र के साथ-साथ रोजगार के नए अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावनाएँ सुदृढ़ हुई हैं।

मंत्रिपरिषद द्वारा लिए गए निर्णयों का मुख्य उद्देश्य राज्य के मूल निवासियों के लिए स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण रोजगार का सृजन सुनिश्चित करना है। इसी दृष्टि से ईपीएफ प्रतिपूर्ति तथा रोजगार सृजन अनुदान से संबंधित नए प्रावधान जोड़े गए हैं। अब 50 से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने वाले विशेष सेक्टर के उद्यम — जैसे फार्मा, टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स, एआई, आईटी आदि के एमएसएमई इकाइयों को भी छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को दिए जाने वाले वेतन पर अनुदान प्राप्त होगा।

सेवा क्षेत्र के दायरे का विस्तार करते हुए, मंत्रिमंडल ने कंप्यूटर-आधारित टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, ई-कॉमर्स एवं ऐप-आधारित एग्रीगेटर, तथा NABL मान्यता प्राप्त डायग्नोस्टिक लैब को भी नीति के अंतर्गत सम्मिलित किया है। इन संस्थाओं को अब औद्योगिक विकास नीति के तहत निर्धारित प्रोत्साहन एवं अनुदान का लाभ मिलेगा।

पर्यटन एवं स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास को गति देने के उद्देश्य से रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में पाँच सितारा होटलों तथा अन्य जिलों में तीन सितारा होटलों की स्थापना के लिए प्रोत्साहनात्मक संशोधन किए गए हैं। इसी प्रकार राज्य में बड़े निजी मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की स्थापना को भी बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है।

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता संवर्धन के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है कि NIRF Ranking में शीर्ष 100 में शामिल शिक्षण संस्थानों द्वारा राज्य में परिसर स्थापित किए जाने पर उन्हें नीति के अंतर्गत विशेष अनुदान प्रदान किया जाएगा। इससे छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थानों की स्थापना को बढ़ावा मिलेगा और राज्य के युवाओं को विश्व-स्तरीय शिक्षा एवं बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृत ये संशोधन छत्तीसगढ़ को उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ निवेश गंतव्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इन निर्णयों से राज्य में निवेश बढ़ने, व्यापक रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास की गति को और अधिक तेज एवं संतुलित बनाने में सहायता मिलेगी।

CG CABINET MEETING : साल की अंतिम साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, इन वाहनों को लाइफ टाइम रोड टैक्स में 50 प्रतिशत छूट, ब्याज मुक्त ऋण सहित पढ़िए लिए गए सभी बड़े फैसले

0

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

1. मंत्रिपरिषद की बैठक में तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों से 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदने के लिए वर्ष 2026 हेतु ऋण लेने के लिए राज्य शासन की गारंटी देने की अनुमति दी गई।

2. मंत्रिपरिषद ने कोदो, कुटकी और रागी की खरीद, प्रसंस्करण और बिक्री के लिए छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ को कार्यशील पूंजी प्रदाय किये जाने की अनुमति दी गई।

3. मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ को अराष्ट्रीयकृत लघु वनोपज के क्रय, भंडारण, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन के लिए एक बार के लिए 30 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण देने का निर्णय लिया है।

4. मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम द्वारा राज्य शासन की प्रत्याभूति (गारंटी) पर लिए गए ऋणों के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिया। इसके अंतर्गत राज्य शासन द्वारा 55.69 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान कर पांच राष्ट्रीय निगमों से लिए गए ऋणों की पूर्ण राशि वापस करने का अनुमोदन किया गया। ये राष्ट्रीय निगम हैं- राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम, पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम, अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम और दिव्यांग वित्त एवं विकास निगम।

वर्तमान में इन ऋणों पर राज्य शासन द्वारा प्रतिवर्ष लगभग 2.40 करोड़ रुपये ब्याज का भुगतान किया जा रहा है। ऋण की पूरी अदायगी होने पर यह ब्याज व्यय पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय निगमों से एनओसी (अदेय प्रमाण पत्र) प्राप्त होने पर शासन की ओर से दी गई 229.91 करोड़ रुपये की लंबित गारंटी देनदारी भी समाप्त हो जाएगी। इस निर्णय से राज्य शासन पर वित्तीय बोझ कम होगा और भविष्य में होने वाले अनावश्यक व्यय से बचत सुनिश्चित होगी।

5. मंत्रिपरिषद ने निर्णय लिया है कि –

उसना मिलिंग पर प्रोत्साहन राशि 20 रू. प्रति क्विंटल से बढ़ाकर की गई 40 रू. प्रति क्विंटल

सभी मिलरों के लिए प्रोत्साहन राशि की पात्रता हेतु अब न्यूनतम 03 माह की जगह न्यूनतम 02 माह की मिलिंग करनी होगी

6. मंत्रिपरिषद ने औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में संशोधन का निर्णय लिया। इससे नीति के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रचार-प्रसार, विशेषज्ञों की नियुक्ति और सेवा गतिविधि प्रमाणपत्र जारी करने के संबंध में विसंगतियां दूर होंगी। इन संशोधनों से राज्य में निवेश की गुणवत्ता बढ़ेगी, स्थायी रोजगार सृजन होगा और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

7. मंत्रिपरिषद ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में 20 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित 9वें ऑटो एक्सपो के दौरान बिकने वाले वाहनों पर लाइफ टाइम रोड टैक्स में 50 प्रतिशत छूट प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।  यह छूट एक्सपो में वाहन बिक्री के बाद पंजीकरण के समय लागू होगी, जिससे मोटरयान कर में एकमुश्त 50 प्रतिशत की राहत मिलेगी। पूरे प्रदेश के वाहन विक्रेताओं को इसका लाभ मिलेगा, इस संबंध में निर्देशित किया गया है।

8. मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश में कस्टम मिलिंग के लिए धान उपार्जन एवं परिवहन से संबंधित गतिविधियों के लिए राइस मिलर्स द्वारा दी जाने वाली बैंक गारंटी पर देय स्टाम्प शुल्क को 0.25 से घटाकर 0.05 प्रतिशत करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

9. मंत्रिपरिषद द्वारा पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा रायपुर अटल नगर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का एक नवीन पद वेतन मेट्रिक्स लेवल-14 एक वर्ष की अवधि के लिए स्थायी रूप से निर्मित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

10. मंत्रिपरिषद द्वारा रायपुर महानगरीय पुलिस जिला में पुलिस आयुक्त प्रणाली को 23 जनवरी से लागू किए जाने के संबंध में निर्णय लिया गया है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ढाका पहुंचे, बेगम खालिदा जिया के

0

डेस्क। विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज ढाका, बांग्लादेश में भारत की ओर से लोगों और सरकार की तरफ से संवेदना व्यक्त करने पहुंच गए हैं। यह दौरा बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के आकस्मिक निधन के बाद उनके निधन पर शोक जताने के लिए किया गया है।

बेगम खालिदा जिया के निधन पर बांग्लादेश में व्यापक शोक व्याप्त है। इस अवसर पर जयशंकर ने बांग्लादेश की लोकतांत्रिक यात्रा में उनके योगदान को सम्मानित करते हुए उनके परिवार और राष्ट्र के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

– Advertisement –

भारत सरकार ने इस दुख की घड़ी में बांग्लादेश के साथ एकजुटता व्यक्त की और कहा कि दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा मानवीय रिश्ता हमेशा मजबूत रहेगा।

– Advertisement –

Ad image

बड़ी संख्या में उप पुलिस अधीक्षकों का

0

रायपुर। CG Police Promotion : छत्तीसगढ़ गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य सेवा के 16 उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इस संबंध में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक 10 दिसंबर को आयोजित की गई थी। बैठक में की गई अनुशंसा के आधार पर यह निर्णय लिया गया।

छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती एवं पदोन्नति नियम, 2005 के नियम 14 एवं 23 तथा अनुसूची-पाँच में निहित प्रावधानों के अंतर्गत, राज्य शासन द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

– Advertisement –

1 रितेश चौधरी

2 जितेन्द्र कुमार खूंटे

– Advertisement –

Ad image

3 अंजली नाग (गुप्ता)

4 कर्ण कुमार उके

5 मनोज कुमार ध्रुव

6 पुष्पेन्द्र नायक

7 मनोज तिर्की

8 सारिका वैद्य

9 निधि नाग

10. कपिल चन्द्रा

11. अविनाश कुमार मिश्रा

12. ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी

13. योगेश कुमार साहू

14. मयंक तिवारी

15. रश्मीत कौर चांवला

16. अनिल कुमार विश्वकर्मा

 

क्या आप ने खाया छत्तीसगढ़ का देशी पिज्जा ! रायपुर के इस स्टॉल की अंगाकर पान रोटी हो रही जमकर वायरल, खाकर खुद कहेंगे ‘वाह’

0

रायपुर। आजकल फास्ट फूड का जमाना है ना ? पिज्जा, बर्गर खा-खाकर पेट भर रहा है ! लेकिन, हमारी छत्तीसगढ़ की मिट्टी की खुशबू वाली अंगाकर रोटी (जिसे पनपुरवा रोटी भी कहते हैं) फिर से जोर-शोर से वापसी कर रही है। महासमुंद जिले के सरायपाली वाले डमरूधर नायक भैया रायपुर में डीडी नगर, मानसरोवर भवन के सामने अपना नाश्ता केंद्र चलाकर पुरखों की परंपरा को जिंदा कर रहे हैं। चार साल से ये सिलसिला चल रहा है, और अब लोगों की पहली पसंद बन गया है।

अंगाकर रोटी में क्या है खास ?

– Advertisement –

• पुराने समय में गांव के किसान-मजदूर सुबह ये मोटी-मजबूत रोटी खाकर दिन भर खेत में मेहनत करते थे। एक बार खा लो तो भूख घंटों नहीं लगती – पूरी ताकत देती है!
• कैसे बनती है: चावल, उड़द दाल, गेहूं, ज्वार-बाजरा का आटा मिलाकर गूंथा जाता है। फिर पारंपरिक तरीके से – नीचे आग, ऊपर गरम कोयला डालकर धीरे-धीरे पकाई जाती है। इसी से आता है वो लाजवाब स्वाद और पौष्टिकता!

और साथ में वो टमाटर-हरी मिर्च-धनिया की सिलबट्टे पर पीसी चटनी – अरे वाह! चखते ही जीभ पर झुनझुनी छा जाती है। दूर-दूर से लोग सिर्फ इसी चटनी के लिए आते हैं। ठंड के मौसम में तो स्पेशल बनती है ये

– Advertisement –

Ad image

डमरूधर भैया कहते हैं – “ये सिर्फ खाना नहीं, हमारी छत्तीसगढ़ की ग्रामीण जिंदगी और पुरखों की विरासत है। शहर में इसे फिर से लोकप्रिय बनाने के लिए ये पहल की है।”

कीमत भी एकदम जेब के अनुकूल

• पूरा तवा रोटी: 100 रुपये
• आधा तवा: 50 रुपये
• चौथाई: 25 रुपये

हर कोई आसानी से खा सके, इसलिए ऐसे दाम रखे हैं। रोजाना 250 रोटियां बिक रही हैं! साथ में मिलेट की चीला रोटी भी मिलती है, लेकिन अंगाकर की डिमांड सबसे ज्यादा।

इस नाश्ता केंद्र से न सिर्फ हमारी संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि 6-7 लोगों को रोजगार भी मिल गया है। डमरूधर भैया की लगन देखकर लगता है – अगर दिल से परंपरा को बचाओ, तो शहर में भी देसी स्वाद राज कर सकता है। पिज्जा-बर्गर छोड़ो, अगली बार रायपुर आओ तो डीडी नगर जरूर घूमना। अंगाकर रोटी चखकर देखो – मजा ऐसा आएगा कि बार-बार मन करेगा! हमारी छत्तीसगढ़ की शान को जिंदा रखो।

 

CG CABINET MEETING : साल की आखिरी साय कैबिनेट की बैठक शुरू, कई बड़े फैसलों की उम्मीद

साल की आखिरी साय कैबिनेट

0

रायपुर। CG CABINET MEETING : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक 31 दिसम्बर 2025 को पूर्वान्ह 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।

यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि यह साल 2025 की अंतिम कैबिनेट बैठक है। ऐसे में सरकार 2026 की शुरुआत से पहले कई लंबित मुद्दों पर निर्णय ले सकती है। सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से अटके प्रशासनिक और विकास से जुड़े प्रस्तावों को इस बैठक में हरी झंडी मिलने की संभावना है, ताकि नए साल में योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारा जा सके।

– Advertisement –

बैठक में धर्मांतरण संशोधन विधेयक को लेकर भी विचार-विमर्श किए जाने की चर्चा है। इसके अलावा जमीन रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने से जुड़े प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। माना जा रहा है कि आम जनता को राहत देने वाले फैसले सरकार की प्राथमिकता में रहेंगे।

आपसी विवाद में चाकूबाजी, एक युवक घायल

0

भिलाई। CRIME NEWS: भिलाई के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 6 में आपसी विवाद के चलते चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार एक दिन पहले हुए विवाद के बाद देर रात तीन लोग घायल युवक के पास पहुंचे और आपसी कहासुनी के दौरान चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

– Advertisement –

घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सोनपैरी गांव में आज विराट हिंदू सम्मेलन, मोहन

0

अभनपुर। CG NEWS:  आज अभनपुर के सोनपैरी गांव में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग और युवा वर्ग शामिल होंगे।

सम्मेलन को लेकर गांव में खासा उत्साह देखा जा रहा है और आयोजन के लिए विशाल डोम तैयार किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे RSS प्रमुख मोहन भागवत सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय संत असंग देव भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

– Advertisement –

आयोजन को लेकर प्रशासन और आयोजकों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, वहीं सम्मेलन में सामाजिक समरसता, राष्ट्रहित और सांस्कृतिक विषयों पर विचार रखे जाने की संभावना है।