Sunday, March 15, 2026
Google search engine
Home Blog Page 146

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तैनात

0

KBC 17 :  अमिताभ बच्चन का लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और इसी बीच शो को दूसरा करोड़पति मिल गया है। रांची के रहने वाले बिप्लव बिस्वास, जो CRPF में इंस्पेक्टर हैं और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पोस्टेड हैं,

ने 1 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब चंद सेकेंडों में देकर सभी को चौंका दिया। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतकर हॉटसीट पर पहुंचे बिप्लव ने शुरुआत में ही अमिताभ बच्चन से गले मिलने की इच्छा जताई और जंगल में तैनाती के दौरान अपने अनुभव व साथियों के बलिदान साझा किए। गेम के दौरान उन्होंने 5 लाख तक बिना लाइफलाइन के सही जवाब दिए, जबकि 12.50 लाख पर ऑडियंस पोल,

– Advertisement –

25 लाख पर संकेतसूचक और 50 लाख पर 50-50 लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। सबसे रोमांचक पल तब आया जब 1 करोड़ का सवाल पूछा गया—स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस से अमेरिका ले जाने वाले जहाज का नाम क्या था?—सवाल सुनते ही बिप्लव ने कहा,

“मैं किसी का समय बर्बाद नहीं करूंगा” और सीधे ऑप्शन D ‘इसेयर’ चुन लिया, जो बिल्कुल सही निकला। सेकेंडों में जवाब सुनकर न सिर्फ बिग बी बल्कि पूरा स्टूडियो दंग रह गया। जीत के साथ बिप्लव को एक कार भी मिली और उनके ज्ञान से प्रभावित होकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें परिवार सहित अपने घर डिनर पर आमंत्रित किया।

– Advertisement –

Ad image

नया साल, नया भौकाल! ‘Spirit’ फर्स्ट लुक

0

Spirit First Look: नए साल की शुरुआत में ही प्रभास और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Spirit’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। डार्क, ग्रिटी और इंटेंस इस पोस्टर में प्रभास का अब तक का सबसे खतरनाक ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त भौकाल मचा दिया है।

पोस्टर में प्रभास पीठ पर जख्मों और बंधी पट्टियों के साथ नजर आ रहे हैं। लंबे बाल, फुल दाढ़ी-मूंछ, एक हाथ में शराब का ग्लास और चेहरे पर ब्रूडिंग एक्सप्रेशन—उनका लुक हिंसक अतीत और गहरे जख्मों की कहानी बयां करता है। वहीं तृप्ति डिमरी शांत अंदाज में उनकी सिगरेट सुलगाती दिख रही हैं, जो दोनों के बीच इंटेंस और अनकही केमिस्ट्री का इशारा करती है।

– Advertisement –

Ad image

तृप्ति डिमरी ग्रे टोन की साड़ी में सादगी के बावजूद बेहद पावरफुल नजर आ रही हैं। उनका शांत स्वभाव और प्रभास का रग्ड लुक मिलकर पोस्टर को और ज्यादा रहस्यमयी बना देता है। यह विजुअल साफ संकेत देता है कि ‘Spirit’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक डार्क साइकोलॉजिकल जर्नी होने वाली है।

फर्स्ट लुक शेयर करते हुए संदीप रेड्डी वांगा ने लिखा— “Indian Cinema… witness the unknown. Happy New Year 2026”। खास बात यह है कि ‘Spirit’ प्रभास और वांगा की पहली कोलैबोरेशन है और इसमें प्रभास पहली बार पुलिसवाले के रोल में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक एक्स-IPS ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे कुछ अनकहे कारणों से सर्विस से बाहर कर दिया जाता है।

– Advertisement –

Ad image

CRIME NEWS: राहौद आगजनी–तोड़फोड़ मामला: पार्षद समेत

0

जांजगीर-चांपा। CRIME NEWS: शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत राहौद गांव में आगजनी और तोड़फोड़ के गंभीर मामले में पुलिस ने पार्सद सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता शीतला बाई रत्नाकर ने 30 दिसंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने वर्ष 2021 में आबादी भूमि ₹2 लाख 50 हजार में खरीदी थी, जहां झोपड़ी नुमा मकान बनाकर रह रही थीं।

– Advertisement –

आरोप है कि जनपद सदस्य नरसिंग गोंड और उसके सहयोगियों बनक राम गोंड व भगत गोंड ने मकान बनाने के एवज में ₹2 से 2.50 लाख की अवैध मांग की। मांग पूरी न होने पर 30 दिसंबर की सुबह आरोपियों ने एकराय होकर मकान की दीवार और टीन शेड तोड़े, घर का सामान बाहर निकालकर आग लगा दी।

 

– Advertisement –

Ad image

इस घटना में मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया और करीब ₹2 लाख का नुकसान हुआ। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे पीड़िता परिवार सहित जान बचाकर भागी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

CRIME NEWS: साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन: 20 लाख

0

जगदलपुर। CRIME NEWS: साइबर ठगी पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की ठगी मामले में दिल्ली के जनकपुरी में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

नगरनार थाना क्षेत्र के निवासी कमलोचन कश्यप से इंश्योरेंस प्रीमियम के नाम पर किश्तों में करीब 20 लाख रुपये की ठगी की गई थी, जिसकी शिकायत पर नगरनार थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी जांच शुरू की और ठगों की लोकेशन दिल्ली के आसपास ट्रेस की। इसके बाद दिल्ली के जनकपुरी इलाके में छापेमार कार्रवाई कर कॉल सेंटर से गिरोह के मुख्य सरगना ओमप्रकाश प्रभु समेत चार युवतियों को गिरफ्तार किया गया।

– Advertisement –

आरोपियों के कब्जे से वायरलेस फोन, मोबाइल, लैपटॉप और अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनसे अलग-अलग राज्यों और छत्तीसगढ़ के 3–4 जिलों में साइबर ठगी के सबूत मिले हैं। बस्तर एसपी शलभ सिन्हा के मुताबिक पूछताछ में कई नए लिंक सामने आए हैं, इंश्योरेंस कंपनी से संभावित कनेक्शन की भी जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

CG NEWS: नक्सल मोर्चे पर बड़ी जीत: 2025 में 272 इनामी

0

दंतेवाड़ा CG NEWS: नक्सल विरोधी अभियान के तहत वर्ष 2025 पुलिस के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ है, जहां कुल 272 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया जिन पर 2 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था, जबकि 2024 में 234 नक्सलियों पर महज 90 लाख का इनाम था—यह दर्शाता है कि अब बड़े कैडर भी मुख्यधारा में लौट रहे हैं; आत्मसमर्पित नक्सलियों के बैंक खाते, कौशल विकास प्रशिक्षण, राशन कार्ड और बस पास जारी कर पुनर्वास किया जा रहा है, वहीं UAPA व अन्य मामलों में 35 नक्सलियों की गिरफ्तारी (17 लाख इनामी) और मुठभेड़ों में 4 नक्सलियों के न्यूट्रलाइज होने से सुरक्षा को बड़ा बल मिला; DRG दंतेवाड़ा ने CRPF सहित संयुक्त अभियानों में अहम भूमिका निभाई, जहां ऑपरेशन ब्लैकफॉरेस्ट समेत कार्रवाइयों में प्रतिबंधित CPI (माओवादी) के शीर्ष कैडर जैसे बसवराजू और गौतम को न्यूट्रलाइज करने में योगदान रहा—उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जवानों को PMG, केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, छत्तीसगढ़ शौर्य पदक और आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिले; सुरक्षा सुदृढ़ होने से गंभीर अपराध ~7%, अन्य अपराध 8.8% और चोरी 14% घटे, कुल 397 अपराधी जेल भेजे गए; पुलिस प्रशिक्षण से जांच दक्षता बढ़ी और साइबर अपराध पर सख्ती में 13 केसों में 24 आरोपी देश के विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार हुए—2024 की तुलना में 5 गुना अधिक—और सभी के फिंगरप्रिंट NAFIS में दर्ज किए गए; 2026 के लक्ष्य स्पष्ट हैं—मार्च 2026 तक सशस्त्र माओवाद का पूर्ण उन्मूलन, सड़क हादसों में कमी, साइबर जागरूकता व त्वरित कार्रवाई, और DIAL 112 सेवा का क्रियान्वयन।

अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की मौत, खेत में

0

कोरबा। CG NEWS : जिले में अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की लाश मिली है। पानी से भरे खेत में एक महिला की लाश मिली है। जबकि डांस देखने गए युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी।

मामला जिले के रजगामार पुलिस चौकी अंतर्गत कोरकोमा गाँव और उरगा थाना क्षेत्र का है। कोरकोमा में एक महिला की लाश खेत में मिली है। वहीँ, उरगा थाना क्षेत्र के लबेद गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ डांस देखने गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। वह घायल हालत में मिला और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी

– Advertisement –

पहली घटना, रजगामार पुलिस चौकी अंतर्गत कोरकोमा गाँव की है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे खेत से महिला की लाश मिली है। किसान जोगीराम राठिया ने फसल की बुआई के लिए खेत में पानी भरा हुआ है। जब वह खेत गया तो उसे पानी से भरे खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिला। महिला की लाश मिलते ही हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी।

महिला की उम्र 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। उसके शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेजा गया है। मृतका की पहचान नहीं हो सकती है। बताया जा रहा है उसे गाँव में देखा नहीं गया है। आसपास के थानों में इसकी सूचना दी गयी है। जल्द ही इसका खुलासा हो जायेगा।

– Advertisement –

Ad image

दूसरी घटना, उरगा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान सक्ती जिले के नगरदा गांव निवासी 35 वर्षीय सुखदेव केवट के रूप में हुई है। सुखदेव केवट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सुखदेव केवट सोमवार रात अपने दोस्तों के साथ डांस देखने बाइक से कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत तुमान गांव गया था। उसके बाद वो कबड्डी प्रतियोगिता देखने चले गया।

वहां से सुखदेव सिगरेट पीने की बात कहकर अपनी बाइक लेकर चला गया। सभी दोस्त डांस देखने के बाद मंगलवार सुबह घर पहुंच गए। लेकिन सुखदेव नहीं पहुंचा था। सुखदेव को ढूंढने की कोशिश भी गयी। लेकिन कुछ पता नहीं सका। इसी बीच तुमान के एक दुकानदार के वॉट्सऐप स्टेटस पर फोटो डली मिली। उससे पूछने पर दुकानदार ने बताया कि युवक घायल अवस्था मिला था उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जब परिजन और दोस्त जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे तो पता चला सुखदेव की मौत हो चुकी थी। उसकी मौत कैसे हुई अभी इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का

0

रायपुर। CG IAS Promotion : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 6 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है।

2001 बैच की आईएएस अधिकारी शहला निगार को प्रमुख सचिव बनाया गया है। उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर पदस्थ करते हुए प्रमुख सचिव, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुधन विकास विभाग, गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

– Advertisement –

संयुक्त सचिव के पद पर 5 आईएएस

2017 बैच के आईएएस अधिकारियों आकाश छिकारा, रोहित व्यास (जशपुर), मयंक चतुर्वेदी (रायगढ़), कुणाल दुदावत (कोरबा) और चंद्रकांत वर्मा को संयुक्त सचिव बनाया गया है।

– Advertisement –

Ad image

 

 

जेल में रची जा रही थी हत्या की साजिश!

0

बालोद। CRIME NEWS: जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त कटघरे में आ गई जब जांच के दौरान जेल परिसर से छुपाकर रखा गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल मिलते ही जेल प्रशासन से लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

साइबर सेल और बालोद पुलिस की संयुक्त टीम ने हमर राज पार्टी के जिलाध्यक्ष की सुपारी लेकर हत्या की साजिश मामले की जांच के दौरान जेल में दबिश दी। जांच में सामने आया कि आदतन बदमाश मुकेश निर्मलकर ने जेल के भीतर मोबाइल छुपा रखा था, जिसका इस्तेमाल आपराधिक साजिशों के लिए किया जा रहा था।

– Advertisement –

बैरक नंबर 6 के सामने मिट्टी में दबा मिला मोबाइल

जांच टीम जब जेल परिसर पहुंची तो बैरक नंबर 6 के सामने मिट्टी के ढेर में दबाकर रखा गया छोटा मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल मिलने की खबर फैलते ही जेल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मोबाइल को महत्वपूर्ण साक्ष्य मानते हुए जब्त कर लिया है।

– Advertisement –

Ad image

जेल से ही रची गई थी जिलाध्यक्ष की हत्या की सुपारी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि जेल में धोखाधड़ी के मामले में बंद अश्विनी डड़सेना ने ही जेल के अंदर से हमर राज पार्टी के जिलाध्यक्ष की हत्या की सुपारी दी थी। मुकेश निर्मलकर उसका करीबी और सहयोगी बताया जा रहा है।

हत्या न हो सकी तो कार को जला डाला

बीते 1 दिसंबर को सुपारी लेकर पहुंचे आरोपियों ने जिलाध्यक्ष की हत्या की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर उनकी कार को आग के हवाले कर दिया। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस पहले ही मास्टरमाइंड अश्विनी डड़सेना सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

जेल सुधार गृह या अपराध का अड्डा?
जेल को अपराधियों के सुधार का स्थान माना जाता है, लेकिन जेल के भीतर से मोबाइल मिलना यह सवाल खड़ा कर रहा है कि आखिर जेल प्रशासन की निगरानी और तलाशी व्यवस्था कितनी मजबूत है?

अब पुलिस मोबाइल की तकनीकी जांच में जुट गई है, वहीं जेल प्रशासन की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

 

 

पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ बबलू बाटली

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा एवं उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर तस्दीक किया जाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 30.12.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठगांव स्थित रावणभाठा मैदान में एक व्यक्ति अपने पास पिस्टल रखा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी टिकरापारा को आरोपी को पिस्टल के साथ पकडने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकडा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम तौकीर अहमद उर्फ बबलू बाटली निवासी आयोध्या नगर टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा तौकीर अहमद उर्फ बबलू बाटली की तलाशी लेने पर उसके पास पिस्टल, जिंदा कारतूस एवं मैग्जीन रखा होना पाया गया, जिसके संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था।

आरोपी तौकीर अहमद उर्फ बबलू बाटली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग पिस्टल, 02 नग जिंदा कारतूस एवं 02 नग खाली मैग्जीन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा पिस्टल एवं जिंदा कारतूस को नागपुर से लाना बताया गया है।

आरोपी तौकीर अहमद उर्फ बबलू बाटली पूर्व में भी थाना सिविल लाईन से हत्या एवं नारकोटिक एक्ट के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी- तौकीर अहमद उर्फ बबलू बाटली पिता स्व. हाफीज अहमद उम्र 35 साल निवासी बजरंग मंदिर रोड गोपाल स्टोर के पास राजातालाब थाना सिविल लाईन रायपुर। हाल पता – गिट्टी खदान आयोध्या नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

बाइक सवार युवक को ट्रक ने मारी टक्कर

0

भरत सिंह चौहान / जांजगीर चांपा। CG ACCIDENT NEWS : शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। ग्राम पंचायत मुड़पार निवासी गुलशन कुमार साहू की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, गुलशन साहू शिवरीनारायण की ओर से अपने गांव मुड़पार लौट रहे थे। तभी मुड़पार चौक के पास एक कैप्सूल ट्रक के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गुलशन साहू की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा चालक की तलाश और दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने आमजन से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

– Advertisement –