Sunday, March 15, 2026
Google search engine
Home Blog Page 144

GRAND NEWS: वन भैंसा संरक्षण को

0

GRAND NEWS: उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व में वन भैंसा (Wild Buffalo) के संरक्षण को लेकर बड़ी पहल सामने आई है, जहां रिज़र्व क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 17 गांवों के स्थानीय समुदायों ने राज्य पशु वन भैंसा के संरक्षण और पुनर्वास के लिए अपना समर्थन जताया है,

1 जनवरी 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार इन गांवों के लोगों ने वन विभाग के साथ मिलकर मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व को मजबूत करने, जैव विविधता बचाने और संरक्षण कार्यों में सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिया है, बताया गया कि वन भैंसा छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे मध्य भारत के लिए पारिस्थितिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण प्रजाति है, जिसके संरक्षण के लिए वैज्ञानिक प्रबंधन, सुरक्षित आवास, निगरानी,

– Advertisement –

आजीविका सहयोग और समुदाय आधारित संरक्षण मॉडल अपनाया जा रहा है, नानकशाही/सेंट्रल इंडियन लैंडस्केप के तहत राज्यों के बीच समन्वय और पुनर्वास योजनाओं पर भी काम किया जा रहा है, ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि उन्हें विश्वास में लेकर योजनाएं लागू की जाएं तो वे वन भैंसा संरक्षण में पूरी मदद करेंगे, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय समुदायों की भागीदारी से न सिर्फ वन भैंसा बल्कि पूरे क्षेत्र की जैव विविधता को दीर्घकालीन संरक्षण मिलेगा।

“जो जहां है वहीं रहेगा, किसी को

0

रायपुर। CG NEWS:  शहर के दुर्गा नगर (शांति नगर), सिविल लाइन वार्ड में लगभग 150 परिवारों के विस्थापन की संभावना से उपजे तनाव के मद्देनजर, दुर्गा नगर निवासी और उत्कल गाँड़ा समाज के सैकड़ों लोग आज पूर्व मंत्री एवं रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मिला। दुर्गा नगर वासियों ने सांसद को शासन द्वारा प्रस्तावित पुनर्वास योजना से होने वाली गंभीर समस्याओं से अवगत कराया।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने अग्रवाल को बताया कि दुर्गा नगर में रह रहे ये परिवार पिछले 60-70 वर्षों से वहाँ निवास कर रहे हैं और अपनी आजीविका चला रहे हैं। यदि इन परिवारों को शहर से 15 किलोमीटर दूर, पिरदा जैसे सुविधाविहीन क्षेत्र में विस्थापित किया जाता है, तो उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं गंभीर रूप से प्रभावित होंगी, जिससे उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा।

सामाजिक व कांग्रेस नेता राधे श्याम विभार ने कहा आवासीय प्रोजेक्ट में नियमानुसार 15 प्रतिशत भूमि ग़रीबों के लिए आरक्षित किया जाना आवश्यक है ऐसी स्थिति में दुर्गा नगर के ग़रीबों को भी न्याय दिलाना चाहिए।

– Advertisement –

Ad image

भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री किशोर महानंद ने आपने हमेशा ग़रीबों के हित में काम किया है उनको उनका हक़ और अधिकार दिलाए आप दुर्गा नगर के झुग्गी वासियों को भी है दिलाएँ। जोगी कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक नए वर्ष में एक नई उम्मीद के साथ आपके पास आए कि आप दुर्गा नगर को उजड़ने से बचाएँगे।

इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत बाग, सामाजिक नेता बनमाली छुरा, ईडबल्यू संघ के अध्यक्ष प्रीतम महानंद, सामाजिक नेता जीतू सागर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक तांडी आदि ने भी सांसद महोदय को इस मुद्दे की गंभीरता से अवगत कराते हुए कहा कि राजा तालाब, रायपुर के निकट खसरा क्रमांक 527/1 में लगभग 10.7760 हैक्टेयर की रिक्त पड़ी शासकीय भूमि एक बेहतर विकल्प हो सकती है, क्योंकि वहाँ शासन की कोई अन्य योजना प्रस्तावित नहीं है। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक पुरंदर मिश्रा द्वारा भी नगर आयुक्त को पत्राचार किया जा चुका है।

बृजमोहन अग्रवाल ने पीड़ित परिवारों की बातें गंभीरता से सुनीं और उन्हें दृढ़ आश्वासन दिया, “जो जहां है, वही रहेगा। हम किसी को ना उजाड़े है और न ही उजड़ने देंगे। हम ग़रीबों के साथ है ” उन्होंने समुदाय की चिंताओं को समझने और उनके हित में हर संभव हस्तक्षेप करने का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि दुर्गा नगर को बचाने के लिए उत्कल गाँड़ा समाज के लोग लगातार संघर्षरत हैं, जिसके तहत पहले नगर निगम का घेराव एवं नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। आज की यह मुलाकात इसी सतत प्रयास की एक कड़ी थी।

आज  बृजमोहन अग्रवाल से भेंट करने वालों में प्रमुख रूप से सामाजिक व कांग्रेस नेता राधे श्याम विभार, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री नेता किशोर महानंद, जोगी कांग्रेस नेता अधिवक्ता भगवानू नायक, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत बाग, सामाजिक नेता बनमाली छुरा, ईडबल्यू संघ के अध्यक्ष प्रीतम महानंद, सामाजिक नेता जीतु सागर, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक आशीष तांडी, मोहल्ला विकास समिति के अध्यक्ष रामू नायक, वैष्णव भतरिया सहित सैकड़ों की संख्या में मोहल्ला वासी शामिल थे।

टिकट है, ट्रेन नहीं! जनवरी में इस

0

रायपुर । Train Cancelled : नए साल में विशाखापट्टनम की यात्रा की तैयारी कर रहे यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टेयर मंडल के अंतर्गत रायगड़ा–विजयनगरम सेक्शन में अपग्रेडेशन और मेंटेनेंस कार्य के चलते रेल परिचालन प्रभावित किया गया है।

सुरक्षा और कार्य की सुचारु प्रगति को देखते हुए कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का परिचालन गंतव्य से पहले ही सीमित कर दिया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी विशाखापट्टनम–रायपुर–विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन 5, 12 और 19 जनवरी 2026 को रद्द रहेगी। वहीं दुर्ग–विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस इन्हीं तिथियों में रायगड़ा तक ही चलेगी, जबकि वापसी में ट्रेन विशाखापट्टनम के बजाय रायगड़ा से दुर्ग के लिए रवाना होगी।

– Advertisement –

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी एनटीईएस, रेलवे पूछताछ सेवा या आधिकारिक वेबसाइट से जरूर जांच लें, ताकि अंतिम समय में किसी परेशानी से बचा जा सके।

रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक

0

CG Police Transfer: रायपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार कुल 80 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है। यह स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है, जिसमें पुलिस कर्मियों को रिज़र्व पुलिस लाइन, विभिन्न थानों, चौकियों, महिला थाना, यातायात शाखा और विशेष इकाइयों में नई पदस्थापना दी गई है।

आदेश के तहत सभी संबंधित कर्मचारियों को शीघ्र अपनी नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि इस व्यापक फेरबदल से कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकुशलता में सुधार होगा।

– Advertisement –

 

सूची देखें

– Advertisement –

Ad image

 

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर हजारों दावे,

0

रायपुर। SIR 2026: छत्तीसगढ़ SIR 01.01.2026: मुख्य निर्वाचन अधिकारी छत्तीसगढ़ ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का दैनिक बुलेटिन जारी किया है। 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावे-आपत्तियों की अवधि में राजनीतिक दलों द्वारा कुल 38,846 बीएलए प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनमें 93 नाम शामिल करने के लिए और शून्य नाम हटाने के लिए दर्ज किए गए।

ड्राफ्ट मतदाता सूची से पहले फॉर्म-6 के 55,017 और फॉर्म-7 के 27,40,759 (अनकलेक्टेबल सहित) आवेदन मिले, जबकि ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद पात्र मतदाताओं के समावेशन हेतु 23,515 (फॉर्म 6/6A) और अपवर्जन हेतु 478 (फॉर्म-7) आवेदन प्राप्त हुए। आवश्यक घोषणाओं के बाद नाम अंतिम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे।

– Advertisement –

Ikkis Movie Review: ‘इक्कीस’ सिनेमाघरों में रिलीज

0

Ikkis Movie Review: 1 जनवरी 2026 को फिल्म ‘इक्कीस’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसमें दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र, अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

यह फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि इसे धर्मेन्द्र की आख़िरी फिल्म माना जा रहा है। फिल्म में धर्मेन्द्र भारतीय सेना अधिकारी एम. एल. क्षेत्रपाल की भूमिका निभाते हैं, जबकि 1971 की जंग में शहीद हुए उनके बेटे अरुण क्षेत्रपाल के किरदार में अगस्त्य नंदा दिखाई देते हैं।

– Advertisement –

Ad image

कहानी एक भावनात्मक यात्रा है, जहां एम. एल. क्षेत्रपाल पाकिस्तान में अपने पुरखों का घर और उस जगह को देखने जाते हैं, जहां उनका बेटा देश के लिए शहीद हुआ था।

वहां उनकी मेज़बानी करते हैं पाकिस्तानी सेना अधिकारी निसार (जयदीप अहलावत), जो खुद भी एक पिता हैं और अंदर ही अंदर गहरे द्वंद्व से जूझ रहे हैं। फिल्म देशभक्ति, बलिदान और इंसानियत के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करती है।

– Advertisement –

Ad image

अभिनय की बात करें तो जयदीप अहलावत का काम सबसे ज्यादा असर छोड़ता है, वहीं अगस्त्य नंदा का अभिनय संयमित और परिपक्व है। सिमर भाटिया सीमित रोल में भी ठीक प्रभाव छोड़ती हैं।

निर्देशन में श्रीराम राघवन ने पाकिस्तान-बैशिंग से हटकर इंसानी संवेदनाओं को केंद्र में रखा है, जो फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरती है। हालांकि, पटकथा में कुछ जगह और स्पष्टता की कमी महसूस होती है, फिर भी ‘इक्कीस’ एक ऐसी फिल्म है जो एक शहीद को सिर्फ सैनिक नहीं, बल्कि किसी का बेटा बनाकर दर्शकों के सामने रखती है—और यही इसकी सबसे बड़ी जीत है।

सांकरा में बनेगी महतारी सदन, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने किया भूमि पूजन

0

तिल्दा नेवरा। तिल्दा समीपस्थ ग्राम सांकरा में महिला सदन का भूमिपिजन किया गया यह महतारी सदन 30 लाख़ रुपए में सर्व सुविधा युक्त बनेगी मंत्री टंक राम वर्मा ने यह भवन माताओं-बहनों को समर्पित किरते हुये कहा की महिला सदन से मिलेगा महिला सशक्तिकरण को नया आयाम. यहा हर प्रकार के गतिविधि हेतू हाल भवन मैदान रहेगी जहां बैठक हो खेल खुद हों हर कार्य किया जा सकता है यह सदन ग्राम की माताओं-बहनों के लिए बहुत उपयोगी एवं लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान सरपंच पूर्णिमा एवन, गिरीश साहू, पंच गण एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।

नववर्ष पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व केंद्रीय

0

रायपुर। CG NEWS: नववर्ष के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की । उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, पर्यटन मंत्री  राजेश अग्रवाल, विधायक भावना बोहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

– Advertisement –

लक्ष्मी साहू बने बलौदाबाजार चेम्बर के नए अध्यक्ष, अध्यक्ष सतीश थौरानी ने नववर्ष की बधाई देते हुए की उज्जवल भविष्य की कामना

0

डेस्क। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने प्रदेश के समस्त औद्योगिक एवं व्यापारी बंधुओं सहित आमजनों को नूतन वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के व्यापारिक जगत की खुशहाली और सभी व्यवसायियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

नए वर्ष की उत्साहपूर्ण शुरुआत करते हुए, चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष थौरानी ने छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। चेम्बर की नवीन इकाई का गठन करते हुए लक्ष्मी साहू (मेसर्स लक्ष्मी हार्डवेयर एंड मशीनरी, बलौदाबाजार) को बलोदाबाजार इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

– Advertisement –

श्री लक्ष्मी साहू की नियुक्ति पर बधाई देते हुए सतीश थौरानी ने कहा कि “नवीन वर्ष की यह शुरुआत हमारे संगठन के लिए अत्यंत शुभ है। श्री लक्ष्मी साहू एक कर्मठ व्यवसायी हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बलोदाबाजार इकाई स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण और व्यापार के संवर्धन में मील का पत्थर साबित होगी। यह नया साल हमारे प्रदेश के व्यापार और समृद्धि के लिए प्रगतिशील सिद्ध हो, ऐसी हम मंगल कामना करते हैं।”

इस नियुक्ति से बलोदाबाजार के व्यापारी वर्ग में हर्ष व्याप्त है। चेम्बर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आशा व्यक्त की है कि नई इकाई के गठन से जिले के औद्योगिक और व्यावसायिक विकास को एक नई दिशा मिलेगी।

– Advertisement –

Ad image

Grand Group Chairman Gurcharan Singh Hora inaugurated the new office of Grand News in Bhilai, IP TV was also launched, viewers will get the facility of modern entertainment.

0

 

दुर्ग। GRAND NEWS : जिले में ग्रैंड न्यूज़ एक बार फिर आधुनिक रूप में जनता के सामने आ रहा है। इसका शुभारंभ सुपेला प्रियदर्शिनी परिसर स्थित कार्यालय में ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर चेयरमैन ने केबल ऑपरेटरों के साथ गुरुबाणी अरदास का पाठ भी किया। इसके बाद आधुनिक स्टूडियो का उद्घाटन कर ग्रैंड न्यूज़ भिलाई-दुर्ग चैनल का शुभारंभ किया गया।

– Advertisement –

संचार क्रांति के युग में एक कदम आगे बढ़ाते हुए चेयरमैन होरा ने आईपी टीवी सेवा का भी शुभारंभ किया, जिससे लोग अब अपने मोबाइल पर ही ग्रैंड विज़न के सभी चैनलों का आनंद ले सकेंगे। इस मौके पर ग्रैंड विज़न के वरिष्ठ पदाधिकारी अमोल गारुड़ी, संदीप कौर गुम्बर, लोकेश बिसेन, कौशिक दत्ता, हमीद खान, अनिल पांडेय और ग्रैंड न्यूज़ दुर्ग के ब्यूरो चीफ रत्नाकर अल्वा, अकरम जी, नज़मी जी, संग्राम सिंह जी, सहित बड़ी संख्या में केबल ऑपरेटर, दुर्ग-भिलाई के जनप्रतिनिधि और शहरवासी उपस्थित रहे।

चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि ग्रैंड विजन, ग्रैंड न्यूज़ और ग्रैंड ब्रॉडबैंड किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यह आप के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। सभी ऑपरेटर्स उनके परिवार का हिस्सा है। ग्रैंड विजन लगातार अपने उपभोक्ताओं को कम कीमतों में मनोरजंन के बेहतर साधन उपलब्ध कराते आ रहा है और आगे भी इसी तरह नए नए स्कीम लेकर अपने दर्शकों को लाभ पहुँचाता रहेगा।

– Advertisement –

Ad image

चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि पिछले 17–18 वर्षों से ग्रैंड विज़न दुर्ग संभाग में अपनी सेवाएं दे रहा है। नए वर्ष के अवसर पर दुर्ग जिले के भिलाई में ग्रैंड विज़न के नए कार्यालय और आधुनिक स्टूडियो का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रैंड विज़न अब लोगों को स्थानीय समाचारों के साथ बेहतर और आधुनिक मनोरंजन उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने बताया कि दुर्ग संभाग में सबसे पहले IP TV सेवा लॉन्च की गई है, जिससे दर्शकों को अब अपने मोबाइल और टीवी पर एक ही छत के नीचे संपूर्ण सूचना और मनोरंजन का अनुभव मिलेगा। अंत में उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।