Sunday, March 15, 2026
Google search engine
Home Blog Page 142

रायपुर – प्रेस क्लब कार्यकारिणी चुनाव, इस दिन

0

रायपुर। CG NEWS: रायपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी का निर्वाचन कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त आदेशों के परिपालन में प्रेस क्लब रायपुर के पदाधिकारियों के निर्वाचन की समय-सारणी घोषित कर दी गई है।

इस निर्वाचन के अंतर्गत अध्यक्ष (01), उपाध्यक्ष (01), महासचिव (01), संयुक्त सचिव (02) एवं कोषाध्यक्ष (01) पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा।

– Advertisement –

घोषित कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति एवं जमा करने की प्रक्रिया 06 जनवरी 2026 से 08 जनवरी 2026 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कलेक्टरेट परिसर रायपुर के कक्ष क्रमांक क-09 में होगी।

नाम निर्देशन पत्रों की जांच (संवीक्षा) एवं वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन 09 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से कलेक्टरेट परिसर के कक्ष क-09 में किया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

नाम निर्देशन पत्रों की वापसी 10 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कलेक्टरेट परिसर में होगी। इसी दिन अंतिम रूप से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन दोपहर 3 बजे के बाद कक्ष क-09, कलेक्टरेट परिसर में किया जाएगा।

मतदान 13 जनवरी 2026 को प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक प्रेस क्लब रायपुर में संपन्न होगा। मतदान समाप्ति के तत्काल पश्चात् उसी दिन मतगणना भी प्रेस क्लब रायपुर में की जाएगी।

नाम निर्देशन पत्र कलेक्टरेट परिसर रायपुर के कक्ष क्रमांक क-09 से प्राप्त किए जा सकते हैं। मतदाता सूची का शुल्क 300 रुपये, अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन शुल्क 5000 रुपये तथा अन्य पदों के लिए 2000 रुपये निर्धारित किया गया है।

स्कूल परिसर में पागल कुत्ते का आतंक, छात्र और

0

बिलासपुरCG NEWS: बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत खमतराई स्थित PM श्री स्कूल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पागल कुत्ते ने स्कूल परिसर में घुसकर हमला कर दिया।

इस हमले में पहली कक्षा का एक मासूम बच्चा और एक शिक्षिका घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इलाके में यही कुत्ता अब तक करीब 10 लोगों को काट चुका है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

– Advertisement –

हैरानी की बात यह है कि लगातार शिकायतों के बावजूद नगर निगम की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सरकार ने स्कूलों में कुत्तों की निगरानी की जिम्मेदारी शिक्षकों को सौंपी थी, लेकिन हालात ऐसे बन गए हैं कि शिक्षक खुद ही आवारा और पागल कुत्तों का शिकार हो रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर कब जागेगा निगम और कब मिलेगी बच्चों व शिक्षकों को सुरक्षा

72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप,

0

रायपुर,बनारस। CG NEWS: 72वीं सीनियर नेशनल महिला एवं पुरूष वॉलीबाल चैम्पियनशिप का आयोजन दिनांक 04 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2026 तक बनारस उत्तरप्रदेश में आयोजित है। उक्त चैम्पियनिशप में छत्तीसगढ़ राज्य महिला एवं पुरूष दोनों ही वर्गो की टीमें भाग ले रही है। उक्त चैम्पियनशिप के पुर्व छत्तीसगढ़ राज्य के पुरूष एवं महिला वर्ग के 20-20 खिलाडियों का प्रशिक्षण शिविर पुरूष वर्ग का रायपुर में तथा महिला खिलाडियों का राजनांदगांव में शिविर लगाया गया था दोनों ही शिविर में राज्य के अलग-अलग जिलों तथा इकाईयों के खिलाडियों ने भाग लिया था जिन्हे तकनीकि, शारिरिक एवं मानसिक रूप से प्रतियोगिता हेतु तैयार किया गया।
प्रशिक्षण शिविर के उपरान्त अंतिम रूप से 14-14 खिलाडियों का चयन किया गया जा इस प्रकार हैः-

पुरूष वर्ग:-

– Advertisement –

1. विकास यादव(कप्तान)
2. विश्वा आर
3. विनायक मूर्ती जी
4. दिक्षीत डी (सभी रेल्वे)
5. टी जगदीश राव
6. हेम शिखर
7. कौशल वर्मा
8. राजेश सिंह
9. अनुराग शर्मा (लिबरो) (सभी रायपुर)
10. गौरव साहू (कोरबा)
11. यशवंत गुप्ता
12. युवराज सिंह (रायगढ)
13. तुषार पालित (भिलाई)
14. देवेश यादव (लिबरो)
हेड कोच:-1 नितिन पाण्डेय (रायपुर)
सहाकय केाच:-2 डी.सी.एच. सुरी बाबु (रेल्वे, रायपुर)
सहायक कोच:-3 रमेश सिंह, सुरजपुर
मेनेजर:- 3 श्रीमती ज्योति,पांडे (रायपुर)
मुख्य प्रबंधक पुरूष वर्ग:- दीपेश सिन्हा (रायपुर)

महिला वर्ग:-
1. आस्था यादव (कप्तान) रायपुर
2. श्रेया मरावी
3. लक्की कुमारी
4. कोमल मोर्या
5. भावना वर्मा ( साईं रायपुर)
6. ममता वर्मा
7. पीहू यादव (लिबरो) रायपुर
8. खुशी पाण्डेय (लिबरो) रायपुर
9. शायना अंजुम
10. शाहिबा अंजुम (बी.एस.पी. भिलाई)
11. चन्द्रावती रजवाड़े, (सुरजपुर)
12. आफरीन नाज़ (कर्वधा)
13. विघा नायर ( दुर्ग
14. रूचि जायसवाल दुर्ग

– Advertisement –

Ad image

मुख्य कोच:-1.संध्या धुरवे (राजनांदगांव)
सहायक कोच:- 2. l वी.एन. सोनी (दुर्ग)
सहायक कोच:-3. मेघा कैार (भिलाई)
मेनजर:-4. l विनोद नायर (भिलाई)
महिला मुख्य प्रबंधक:- सुश्री रेखा पदम
प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ स्टेट वॉलीबाल एशोसिएशन महेश गागडा जी, मैट्स यूनिवसिटी रायपुर के कुलाधिपति एवं छत्तीसगढ़ ओलपिंक संघ के उपाध्यक्ष गजराज पगारिया जी, सुश्री गरिमा चौधरी, डिप्टी डायरेक्टर, साई टेªनिंग सेन्टर, रायपुर, l मो. अकरम खान, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबाल एशोसिएशन, सचिव हेमप्रकाश नायक जी के साथ ही अन्य गणमान्य नगारिक के साथ कोचस एवं छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबाल एशोसिएशन के सदस्यों सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों द्वारा खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गइ तथा बनारस रवाना होने के पूर्व खिलाडीयों, प्रशिक्षकों एवं टीम प्रबंधन को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रर्दशन हेतु शुभकामनाएॅ दी गई।टीम को किट एवं ट्रैक शूट (Spartan) कंपनी के द्वारा प्रदान किया गया एवं यात्रा का सम्पूर्ण व्यय माननीय अध्यक्ष महेश गागड़ा जी के द्वारा प्रदान किया गया ।

हिंदू संगठन से जुड़े युवक की आत्महत्या,

0

बिलासपुर,बामपारा। CG NEWS: बिलासपुर मुंगेली जिले के बामपारा क्षेत्र में हिंदू संगठन से जुड़े युवक नरेश साहू की आत्महत्या के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। परिजनों के अनुसार नरेश हाल ही में बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में हुए पुतला दहन और प्रदर्शन में शामिल था, जिसके बाद से उसे लगातार प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में नरेश ने एक मुस्लिम युवक पर मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है।

घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश और बढ़ गया है, जिसके चलते बिलासपुर के कोतवाली थाने में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। संगठनों ने चेतावनी देते हुए अल्टीमेटम दिया है कि यदि कुछ घंटों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे सड़क जाम और उग्र आंदोलन करेंगे। फिलहाल पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है और पूरे मामले की जांच जारी है।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर की कला,

0

  • बस्तर पंडुम 2026 बनेगा विश्व–स्तरीय सांस्कृतिक आयोजन

रायपुर, 2 जनवरी 2026: CG News : बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला, लोकपरंपराओं और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से ‘बस्तर पंडुम’ का आयोजन वर्ष 2026 में भी गत वर्ष की भांति भव्य एवं आकर्षक रूप में किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी के आशीर्वाद के साथ मंदिर प्रांगण में बस्तर पंडुम का लोगो एवं थीम गीत का विमोचन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बस्तर पंडुम बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि आज माँ दंतेश्वरी के इस पावन प्रांगण से बस्तर पंडुम 2026 का शुभारंभ हो रहा है। यहाँ बस्तर पंडुम 2026 का लोगो और थीम गीत का विमोचन किया गया है। बस्तर पंडुम केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि बस्तर की आत्मा है। यह हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपराओं, कला और विरासत का जीवंत मंच है।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की असली पहचान हमारी आदिवासी परंपराओं में है। हम नृत्य, गीत, शिल्प, व्यंजन, वन-औषधि और देवगुडि़यों के माध्यम से इन परंपराओं और संस्कृति को जीते हैं। पिछले वर्ष हमने बस्तर पंडुम की शुरुआत की थी। समापन अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी हम सबके बीच आए थे। इस वर्ष हम राष्ट्रपति , केंद्रीय गृहमंत्री, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री तथा भारत में नियुक्त विभिन्न देशों के राजदूतों को भी आमंत्रित कर रहे हैं। पिछली बार बस्तर पंडुम को लेकर बस्तरवासियों का जो उत्साह और जोश देखने को मिला, वह अभूतपूर्व था। इस बार हम इसे और अधिक भव्य बना रहे हैं, ताकि यहाँ की धरोहर राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष बस्तर पंडुम की प्रतिस्पर्धाओं में विधाओं की संख्या सात से बढ़ाकर बारह कर दी गई है। इनमें जनजातीय नृत्य, गीत, नाट्य, वाद्ययंत्र, वेशभूषा, आभूषण, पूजा-पद्धति के साथ ही शिल्प, चित्रकला, पारंपरिक व्यंजन-पेय, आंचलिक साहित्य और वन-औषधि को भी शामिल किया गया है। इस बार बस्तर पंडुम प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि बस्तर की संस्कृति को सहेजते हुए नई पीढ़ी तक पहुँचाया जाए। बस्तर अब केवल संस्कृति का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि शांति, समृद्धि और पर्यटन के माध्यम से विकास का भी प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बस्तर को नई ऊँचाइयों पर ले जा रही है। यह उत्सव बताता है कि बस्तर अब संघर्ष से नहीं, बल्कि सृजन और उत्सव से पहचाना जाएगा।

उन्होंने बस्तरवासियों एवं सभी कलाकार भाई-बहनों से आग्रह किया कि वे अपनी कला के माध्यम से बस्तर का गौरव बढ़ाएँ और अधिक से अधिक संख्या में बस्तर पंडुम के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लें।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ‘पंडुम’ का अर्थ पर्व होता है। बस्तर में खुशियों को बढ़ाने के लिए समय-समय पर विभिन्न पर्व (पंडुम) मनाए जाते हैं। किसी भी पर्व की शुरुआत माता के आशीर्वाद से करने की परंपरा रही है। इसी तारतम्य में बस्तर पंडुम की शुरुआत माँ दंतेश्वरी के मंदिर परिसर से की जा रही है। बस्तर समृद्ध संस्कृति से परिपूर्ण है। यहाँ निवास करने वाली जनजातियों की कला, शिल्प, नृत्य, संगीत और खानपान को समाहित कर बस्तर पंडुम 2026 का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति स्थापना के प्रयास सफल हो रहे हैं। मार्च 2026 तक लाल आतंक समाप्त होकर रहेगा।

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर की कला, संस्कृति और परंपरा गर्व का विषय है। इस समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का प्रयास बस्तर पंडुम के माध्यम से किया जा रहा है। पौराणिक काल में भगवान श्रीराम ने वनवास के दौरान दंडकारण्य क्षेत्र में समय व्यतीत किया था। ऐसे पावन क्षेत्र में सांस्कृतिक विविधता को संरक्षित करने की पहल सरकार ने की है।

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध बस्तर क्षेत्र की विभिन्न विधाओं को बढ़ावा देने और संरक्षित करने के लिए सरकार लगातार दूसरे वर्ष बस्तर पंडुम का आयोजन कर रही है। इस वर्ष बारह विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने मंदिर प्रांगण में ही संभाग के वरिष्ठ मांझी, चालकी, गायता, पुजारी, आदिवासी समाज के प्रमुखजनों तथा पद्म सम्मान से अलंकृत कलाकारों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम को बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं दंतेवाड़ा विधायक चैतराम आटमी ने भी संबोधित किया। इस दौरान बस्तर के पारंपरिक नेतृत्वकर्ता मांझियों और समाज प्रमुखों ने भी बस्तर पंडुम के आयोजन के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि बस्तर पंडुम 2026 का आयोजन 10 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक तीन चरणों में प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत बस्तर संभाग में 10 से 20 जनवरी तक जनपद स्तरीय कार्यक्रम, 24 से 29 जनवरी तक जिला स्तरीय कार्यक्रम तथा 2 से 6 फरवरी तक संभाग स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिन विधाओं में प्रदर्शन एवं प्रतियोगिताएँ होंगी, उनमें बस्तर जनजातीय नृत्य, गीत, नाट्य, वाद्ययंत्र, वेशभूषा एवं आभूषण, पूजा-पद्धति, शिल्प, चित्रकला, जनजातीय पेय पदार्थ, पारंपरिक व्यंजन, आंचलिक साहित्य तथा वन-औषधि प्रमुख हैं।इस बार के बस्तर पंडुम में विशेष रूप से भारत में विभिन्न देशों में कार्यरत भारतीय राजदूतों को आमंत्रित किए जाने पर भी चर्चा हुई, ताकि उन्हें बस्तर की अद्वितीय सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं और जनजातीय जीवन से अवगत कराया जा सके। साथ ही बस्तर संभाग के निवासी उच्च पदस्थ अधिकारी, यूपीएससी एवं सीजीपीएससी में चयनित अधिकारी, चिकित्सक, अभियंता, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि तथा देश के विभिन्न राज्यों के जनजातीय नृत्य दलों को आमंत्रित करने का भी निर्णय लिया गया है।

प्रतिभागियों के पंजीयन की व्यवस्था इस बार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से करने का प्रस्ताव है, जिससे अधिकाधिक कलाकारों एवं समूहों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उल्लेखनीय है कि बस्तर अंचल की कला, शिल्प, त्योहार, खानपान, बोली-भाषा, आभूषण, पारंपरिक वाद्ययंत्र, नृत्य-गीत, नाट्य, आंचलिक साहित्य, वन-औषधि और देवगुडि़यों के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इसके तहत बस्तर संभाग के सात जिलों की 1,885 ग्राम पंचायतों, 32 जनपद पंचायतों, 8 नगरपालिकाओं, 12 नगर पंचायतों और 1 नगर निगम क्षेत्र में तीन चरणों में आयोजन होगा। इस आयोजन के लिए संस्कृति एवं राजभाषा विभाग को नोडल विभाग के रूप में नामित किया गया है।

इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, बस्तर आईजी सुंदरराज पी., संस्कृति विभाग के सचिव रोहित यादव, डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक गौरव राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल—11

0

बलौदाबाजार। CG NEWS: वर्ष 2026 के आगमन के साथ ही जिले में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में बलौदाबाजार–भाटापारा जिले के पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। एसपी भावना गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में 11 निरीक्षक, 1 उप निरीक्षक और 2 सहायक उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आदेश जारी होते ही सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

– Advertisement –

देखिए लिस्ट

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0

CG Suicide : रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 25 वर्षीय युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 32 में पूजा फैंसी स्टोर के पीछे स्थित एक मकान में रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही जूटमिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

– Advertisement –

फिलहाल युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

CG Politics : भूपेश बघेल की बंदर वाली टिप्पणी पर छत्तीसगढ़ की सियासत गरम, अरुण साव का पलटवार, साहू समाज नाराज़

– Advertisement –

Ad image

CG Video : कानून पर हमला, इंसानियत शर्मसार, तमनार हिंसा में महिला आरक्षक से अमानवीय बदसलूकी

 

भूपेश बघेल की बंदर वाली टिप्पणी पर छत्तीसगढ़

0

CG Politics : छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उप मुख्यमंत्री अरुण साव की तुलना बंदर से किए जाने के बाद प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। इस बयान पर जहां डिप्टी सीएम अरुण साव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है, वहीं साहू समाज भी नाराज़ नजर आ रहा है और आंदोलन की चेतावनी दे रहा है।

दरअसल, तीन दिन पहले बिलासपुर के लिंगियाडीह में एक कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि अरुण साव दो साल में सिर्फ 950 मीटर सड़क ही बनवा पाए हैं और किसी भी मामले में काम नहीं कर पा रहे। इसी दौरान उन्होंने उनकी तुलना उछल-कूद करने वाले बंदर से कर दी। अब इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

– Advertisement –

भूपेश बघेल के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि राजनीति में शब्दों की मर्यादा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और इस तरह की भाषा राजनीति में स्वीकार्य नहीं है। राजनीतिक आलोचना अपनी जगह है, लेकिन इस तरह की टिप्पणी अनुचित है।

वहीं, साहू समाज ने भी इस बयान पर कड़ा विरोध जताया है। यदि माफी नहीं मांगी गई तो बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

 

CG Video : कानून पर हमला, इंसानियत शर्मसार, तमनार हिंसा में महिला आरक्षक से अमानवीय बदसलूकी

 

भूपेश बघेल की टिप्पणी पर साहू समाज की

0

रायपुर। CG NEWS: रायपुर — पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उप मुख्यमंत्री अरुण साव के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने बयान को अमर्यादित, आपत्तिजनक और समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने सभी जिला अध्यक्षों को जारी पत्र में 10 दिनों के भीतर भूपेश बघेल से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है और चेतावनी दी है कि माफी नहीं मिलने की स्थिति में साहू समाज हर जिले में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए लोकतांत्रिक, संगठित और चरणबद्ध आंदोलन करेगा।

– Advertisement –

वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भूपेश बघेल का बचाव करते हुए कहा है कि टिप्पणी किसी समाज पर नहीं बल्कि एक व्यक्ति विशेष पर की गई थी, लेकिन साहू समाज ने इस तर्क को सिरे से खारिज करते हुए अपना विरोध जारी रखने का ऐलान किया है।

CG Crime : चिट्टा तस्करी का पर्दाफाश, 9 तस्कर गिरफ्त में

0

CG Crime : दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से चिट्टा लाकर बेचने वाले दो अलग-अलग गिरोहों का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में एक महिला सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से करीब 52 ग्राम सिन्थेटिक हिरोईन, नगद रकम और वाहन सहित करीब 24 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पंजाब से हो रही थी नशे की सप्लाई
दुर्ग जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पूरे मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी क्राइम एलेक्जेंडर कीरो ने बताया कि थाना जामुल क्षेत्र में पुलिस ने ढांचा भवन कुरूद में रेड कर एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया। महिला अपने पुत्र के साथ पंजाब से चिट्टा मंगवाकर 20 हजार रुपये प्रति ग्राम की दर से बिक्री कर रही थी।

– Advertisement –

पुलिस ने महिला के घर से 33.36 ग्राम चिट्टा, 281.85 ग्राम डोडा चूरा और 8 लाख 90 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।वहीं दूसरी कार्रवाई में थाना खुर्सीपार क्षेत्र में पुलिस ने मिनी स्टेडियम के पास दो आरोपियों को पकड़ा, जिनके पास से करीब 14 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पंजाब से चिट्टा लाकर भिलाई-खुर्सीपार इलाके में सप्लाई कर रहे थे। उनकी निशानदेही पर अन्य 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

इस पूरे मामले में पुलिस ने स्विफ्ट कार, 9 मोबाइल फोन और 8 लाख 91 हजार 700 रुपये नकद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अब इस नशा रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

– Advertisement –

Ad image

CG Breaking : क्या जेल से बाहर आएंगे चैतन्य बघेल? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत