Saturday, March 14, 2026
Google search engine
Home Blog Page 138

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर रायपुर

0

रायपुर। CG NEWS: रायपुर लोकसभा क्षेत्र 15 जनवरी को देश के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है, जब वंदे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर क्षेत्र के 5 लाख विद्यार्थी और युवा एक ही समय पर सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन करेंगे।

इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को लेकर रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

– Advertisement –

सेना दिवस के अवसर पर दोपहर 12:55 बजे रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 3000 से अधिक स्कूल और कॉलेजों में एक साथ वंदे मातरम् का गान होगा, जबकि सुभाष स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 20 हजार युवा हिस्सा लेंगे, जहां हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा और देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

कार्यक्रम संयोजक दानसिंह देवांगन के अनुसार रायपुर देश का पहला लोकसभा क्षेत्र होगा, जहां एक साथ और एक ही समय पर 5 लाख युवाओं द्वारा वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

इसके साथ ही स्कूल-कॉलेजों में वंदे मातरम् गीत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान विषय पर विद्यार्थियों द्वारा वाचन किया जाएगा और गीत के हिंदी अर्थ की प्रतियां भी वितरित की जाएंगी।

बैठक में सांसद ने कहा कि रायपुर का यह आयोजन न केवल इतिहास रचेगा, बल्कि विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का कार्य करेगा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन सहित शिक्षा, नगर निगम, विश्वविद्यालय, स्वास्थ्य, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

2025 में 15,885 एफआईआर, हत्या के 90 मामले

0

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वर्ष 2025 की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति पर रायपुर पुलिस ने विस्तृत आंकड़े जारी किए, जिन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने प्रस्तुत किया।

आंकड़ों के मुताबिक 2025 में कुल 15,885 एफआईआर दर्ज हुईं, जो 2024 की 17,703 के मुकाबले कम हैं, यानी कुल अपराधों में गिरावट आई है। हालांकि हत्या के 90 मामले दर्ज हुए, जिनमें 85 का खुलासा कर 167 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं हत्या के प्रयास के 97 मामलों में 213 गिरफ्तारियां हुईं—औसतन हर 4 दिन में एक हत्या जैसी स्थिति चिंता बढ़ाती है।

– Advertisement –

डकैती के 7, लूट के 71 और चोरी के 1,442 मामले सामने आए, जिनमें पिछले साल की तुलना में कमी दिखी; नकबजनी भी 526 से घटकर 473 रही। नशे के खिलाफ कार्रवाई में एनडीपीएस के 271 प्रकरणों में 445 आरोपी पकड़े गए और करीब 2.78 करोड़ का मादक पदार्थ व सामग्री जब्त हुई।

साइबर ठगी की 8,680 शिकायतों पर कार्रवाई कर 11 करोड़ से ज्यादा रकम होल्ड कराई गई और 90 लाख से अधिक पीड़ितों को वापस दिलाई गई; सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन से जुड़े 95+ पोस्ट हटवाए गए। सड़क दुर्घटनाएं संख्या में थोड़ी घटीं, लेकिन मौतें 594 से बढ़कर 618 हो गईं, यानी करीब 4% वृद्धि।

– Advertisement –

Ad image

ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर 1,44,050 चालान काटकर 14.32 करोड़ का जुर्माना वसूला गया; ड्रिंक-एंड-ड्राइव के 1,537 मामले दर्ज हुए। आर्म्स एक्ट में 561 मामलों में 566 आरोपी, सट्टा में 73 मामलों में 88 आरोपी और आबकारी एक्ट में 4,577 मामलों में 4,650 आरोपियों पर कार्रवाई की गई।

एसएसपी ने कहा कि अपराधियों पर सख्ती, नागरिकों की सुरक्षा और नशा-साइबर अपराध-सड़क हादसों पर रोक के लिए अभियान और तेज किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर कमजोर

0

रायपुर। CG WEATHER NEWS : प्रदेश में जनवरी की शुरुआत में ही ठंड का असर कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। शनिवार को राजधानी रायपुर सहित अधिकांश जिलों में दिन और रात दोनों के तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किए गए। रायपुर में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा रहा। इससे सुबह-शाम की ठंड में भी कमी महसूस की गई।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री अंबिकापुर में रहा। बिलासपुर, माना एयरपोर्ट और पेण्ड्रारोड में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। साफ मौसम और शुष्क हवाओं के कारण दिन में धूप तेज रही, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई।

– Advertisement –

छा रहे बादल

रायपुर शहर में सुबह और शाम आंशिक बादल रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हो गई। आर्द्रता सुबह 75 प्रतिशत और शाम को 64 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति बेहद कम रहने से ठंड का प्रभाव और कमजोर पड़ा। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है, इसी कारण तापमान बढ़ा हुआ है।

– Advertisement –

Ad image

कोहरा बनेगा परेशानी का कारण

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि 4 जनवरी को सरगुजा और बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। रायपुर शहर में भी रविवार को सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है। हालांकि दिन में मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान 29 डिग्री तथा न्यूनतम 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

चार दिन बाद बदलेगा मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके 2 दिन बाद उत्तर भारत से ठंडी हवाओं के असर से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। ऐसे में एक बार फिर ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। फिलहाल दिन में बढ़े तापमान ने लोगों को ठंड से राहत दी है, लेकिन कोहरे और आने वाले दिनों में संभावित गिरावट को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत बताई जा रही है।

CG NEWS : मुठभेड़ में DRG को बड़ी सफलता, 60 लाख के ईनामी 12 कुख्यात माओवादी ढेर

 

 

मुठभेड़ में DRG को बड़ी सफलता, 60 लाख के

0

संवादाता : डॉ सैयद फारूख अली

सुकमा। CG NEWS : जिले के दक्षिणी क्षेत्र अंतर्गत थाना किस्टाराम क्षेत्र के पामलूर जंगलों में हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ के दौरान कोंटा एरिया कमेटी इंचार्ज (DVCM) वेट्टी मंगडू उर्फ मुक्का एवं कोंटा एरिया कमेटी सचिव (ACM) माड़वी हितेश उर्फ हूंगा सहित कुल 12 माओवादी कैडरों के शव हथियारों सहित बरामद किए गए हैं, जिनमें 05 महिला माओवादी भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार मारे गए माओवादियों में CYPC – 01, DVCM – 01, ACM – 07 एवं पार्टी मेंबर – 03 शामिल हैं। सभी मृत माओवादी कुल मिलाकर ₹60 लाख के ईनामी थे। ये कैडर शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्व. आकाश राव गिरेपुंजे की IED ब्लास्ट में हत्या की साजिश में भी शामिल थे।

सुबह 8 बजे से चली मुठभेड़

पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि दक्षिणी सुकमा के पामलूर जंगलों में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर DRG द्वारा सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया था। अभियान के दौरान सुबह लगभग 08:00 बजे से सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई। सर्च ऑपरेशन के दौरान विभिन्न मुठभेड़ स्थलों से 12 माओवादियों के शव बरामद किए गए।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

मुठभेड़ स्थल से निम्न हथियार एवं सामग्री बरामद की गई—

•AK-47 रायफल – 01 (30 राउंड सहित)

•SLR रायफल – 01 (10 राउंड सहित)

•INSAS रायफल – 01 (26 राउंड सहित)

•BGL लॉन्चर – 04 एवं BGL सेल – 11

•12 बोर रायफल – 03 (08 राउंड सहित)

•वायरलेस सेट – 01

•स्कैनर सेट – 02

IG बस्तर का स्पष्ट संदेश

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पैट्टलिंगम ने कहा कि

“बस्तर क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता की दिशा में निर्णायक प्रगति हो रही है। हिंसा का कोई भविष्य नहीं है। जो माओवादी अभी भी हिंसा का रास्ता अपनाए हुए हैं, वे समय रहते मुख्यधारा में लौटें और बस्तर के विकास व सौहार्द के अभियान का हिस्सा बनें।”

मुठभेड़ में मारे गए प्रमुख माओवादी कैडरों की प्रोफाइल

1. वेट्टी मंगडू उर्फ मुक्का (DVCM)

निवासी – तोयापारा, गोरगुण्डा | इनाम – ₹08 लाख

41 मामलों में वांटेड, जिनमें 2006 से 2025 तक नागरिकों व सुरक्षा बलों पर हुए कई बड़े नरसंहार एवं IED हमले शामिल।

2. माड़वी हितेश उर्फ हूंगा (ACM)

निवासी – रामाराम, चिंतागुफा | इनाम – ₹08 लाख

14 गंभीर मामलों में वांटेड, ASP शहीद प्रकरण में शामिल।

3. पोड़ियम जोगा (CYPC) – इनाम ₹10 लाख

4. कोमरम बदरी (ACM) – इनाम ₹05 लाख

5. झितरू माड़वी (ACM) – इनाम ₹05 लाख

6. माड़वी सुक्का (ACM) – इनाम ₹05 लाख

7. मुचाकी मुन्नी (ACM) – इनाम ₹05 लाख

8. माड़वी जमली (ACM) – इनाम ₹05 लाख

9. पोड़ियम रोशनी (ACM) – इनाम ₹05 लाख

10. तामो नंदा (PM) – इनाम ₹02 लाख

11. मडकम रामा (PM) – इनाम ₹01 लाख

12. मासे (PM) – इनाम ₹01 लाख

छग भाजपा ने ‘VB-G RAM G जनजागरण अभियान’

0

रायपुर। CG NEWS : भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के निर्देशानुसार “VB-G RAM G जनजागरण अभियान” के प्रभावी संचालन और समन्वय के लिए प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया गया है। यशवंत जैन को संयोजक बनाया गया है, वहीं पूनम चंद्राकर, नीलकंठ टेकाम, राजिव सिंह , आलोक सिंह ठाकुर, कृष्णबिहारी जायसवाल को सदस्य बनाया गया है।

– Advertisement –

Ad image

वन बंधु परिषद महिला समिति द्वारा “नारी चेतना” का आयोजन 7 को

0

रायपुर। वन बंधु परिषद रायपुर महिला समिति द्वारा महिलाओं के मानसिक सशक्तिकरण एवं सकारात्मक सोच के उद्देश्य से “नारी चेतना” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि 7 जनवरी को मैग्नेटो स्थित संतोष हॉल में दोपहर 3 बजे से परिषद की महिला समिति के लिए आनंदमय कार्यक्रम का आयोजन होना है।

प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम में कवियत्री शशि दुबे द्वारा हास्य कविताओं के आकर्षण के साथ ही साइकोलॉजिस्ट आंचल रिखानी द्वारा मनोवैज्ञानिक मार्गदर्शन दिया जाएगा। वही प्रदेश अध्यक्ष कांता सिंघानिया ने बताया कि इस मौके पर मनोरंजक खेल एवं हाउजी का भी आयोजन किया गया है। सचिव सरिता रेखानी ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से ज्ञान, हास्य,मनोरंजन और आत्मबल का एक सुंदर संगम होगा। आयोजन को सफल बनाने हेतु पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है एवं तैयारियां ज़ोरो पर है।

– Advertisement –

हाइवा की चपेट में आने से

0

रायपुर / अभनपुर। RAIPUR ACCIDENT NEWS: जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां अभनपुर – रायपुर मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक महिला की उम्र 56 वर्षीय मृतिका बैशाखिन बघेल जुलुम टेकारी की रहने वाली थी, जो बाइक में पीछे बैठकर कहीं जा रही थी, तभी मानफर्ट स्कूल के पास हाइवा से टक्कर के बाद महिला बैंक से गिरकर पहिए के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे व्यक्ति को स्थिति सामान्य है। अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची, हाईवा को किया जब्त कर महिला के शव को मर्चुरी भेजवाया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

– Advertisement –

गोधना छेरछेरा पर्व की खुशियां मातम में बदली,

0

भरत सिंह चौहान / जांजगीर चांपा। CG NEWS : जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गोधना में शनिवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। मिलन चौक निवासी 18 वर्षीय छात्र जागेश्वर साहू ने गांव के बाहर स्थित गिद्धा खार में एक बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।​

​शनिवार को प्रदेश भर में छेरछेरा का पर्व बड़े उत्साह से मनाया जा रहा था, लेकिन शाम होते-होते गोधना गांव में इस दुखद खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया। मृतक जागेश्वर साहू, पिता लेखराम साहू, गांव के ही अनुदान प्राप्त सरस्वती शिशु मंदिर गोधना में कक्षा 12वीं का छात्र था।

​परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना शनिवार शाम लगभग 6:00 बजे की है। जागेश्वर ने गिद्धा खार के पास एक बबूल के पेड़ को फांसी लगा लिया। मृतक के पिता लेखराम साहू ने बताया कि उन्हें इस अनहोनी की जानकारी जागेश्वर के दोस्तों के माध्यम से मिली। काफी खोजबीन करने के बाद उसका शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया।

– Advertisement –

​मृतक का हुलिया घटना के समय जागेश्वर ने महरून रंग की शर्ट, बनियान और फुल पैंट पहनी हुई थी। वह जूते पहने हुआ था और उसके गले में चांदी की माला व हाथ में चूड़ा (कड़ा) था।

​मौके से बरामदगी: मृतक के पास से उसका एंड्राइड मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिससे पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।
​पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्यवाही ​घटना की सूचना मिलते ही ग्राम सरपंच और परिजनों द्वारा नवागढ़ थाना को सूचित किया गया।
​इस खबर के फैलते ही गांव के बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल और मृतक के घर पर एकत्रित हो गए। होनहार छात्र की इस तरह अचानक मौत से परिवार का बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

– Advertisement –

Ad image

पैसे वापस मांगने पर युवक ने दबाया गला

0

भरत सिंह चौहान / सक्ति। CG NEWS : जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मल्दा में पैसे के लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है।

पीड़ित परमेश्वर प्रसाद कश्यप का आरोप है कि दिनांक 2 जनवरी 2026 की शाम वह अपने 4 हजार रुपये वापस मांगने आरोपी रामकीर्तन कश्यप के पास गया था। इसी दौरान आरोपी ने खाने-पीने की बात कहते हुए अचानक परमेश्वर प्रसाद का गला दबा दिया, जिससे उनकी आवाज बंद हो गई और उन्हें गंभीर चोटें आईं।वही आरोपी रामकीर्तन कश्यप का कहना है कि मै खुलेआम दारू बेचता हूँ और हर महीना हसौद थाना वालों को कमीशन देता हूँ मेरा तुम कुछ नहीं कर सकते।

– Advertisement –

पीड़ित का इलाज फिलहाल जैजैपुर स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि गला दबाए जाने के कारण उन्हें बोलने में काफी तकलीफ हो रही है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने हसौद थाना में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन आरोप है कि अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार दहशत में है और न्याय की गुहार लगा रहा है।

अब सवाल यह है कि क्या पुलिस इस गंभीर मामले में जल्द कार्रवाई करेगी या पीड़ित को न्याय के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।

– Advertisement –

Ad image

 

 

हॉस्पिटल के टॉयलेट में मिला नवजात शिशु का शव

0

बालोद। CG NEWS : जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र स्थित शहीद हॉस्पिटल में उस समय हड़कंप मच गया, जब हॉस्पिटल के टॉयलेट में एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने नवजात के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा। इस बीच, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

– Advertisement –

इस हृदय विदारक घटना के बाद से शहीद हॉस्पिटल के प्रबंधन की भूमिका पर गंभीर प्रश्न उठाए जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर नवजात शिशु का शव हॉस्पिटल के टॉयलेट तक कैसे पहुंचा और इस दुखद घटना में किन लोगों की लापरवाही या संलिप्तता हो सकती है।

इस दिशा में जांच को आगे बढ़ाने के लिए, हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही, पुलिस हॉस्पिटल के स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी जुटाई जा सके। यह घटना समाज में स्वास्थ्य सेवाओं की सुरक्षा और जवाबदेही को लेकर चिंताएं बढ़ाती है।

– Advertisement –

Ad image