Saturday, May 16, 2026
Google search engine
Home Blog Page 130

NH-30 पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन

0

कोंडागांव। CG NEWS : जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 पर गुरुद्वारा के पास सड़क दुर्घटना हुई है। अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक टीवीएस मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-27 Q 5458) पर सवार था। हादसे के बाद उसे तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की पहचान एवं तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान मनोज कुमार मरकाम, पिता पुनाउ राम मरकाम, उम्र 24 वर्ष, निवासी डुरकीपारा चिचाडी के रूप में हुई है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

– Advertisement –

Horrible accident in Doda : देश पर टूटा दुखों का पहाड़: डोडा हादसे में 10 जवान शहीद, सीएम साय ने जताया गहरा शोक

T20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश बाहर

0

नई दिल्ली/ढाका। T20 World Cup 2026 : क्रिकेट जगत से बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं लेने का फैसला कर लिया है। इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि बांग्लादेश टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं आएगी।

दरअसल, बांग्लादेश लंबे समय से भारत में खेलने को लेकर असहजता जता रहा था और ICC से लगातार वेन्यू बदलने की मांग कर रहा था। हालांकि, ICC ने साफ कर दिया था कि वर्ल्ड कप के वेन्यू में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद बांग्लादेश ने बड़ा कदम उठाते हुए टूर्नामेंट से हटने का फैसला कर लिया।

– Advertisement –

 ICC का अल्टीमेटम भी बेअसर

ICC ने 21 जनवरी को बांग्लादेश को साफ अल्टीमेटम दिया था कि अगर टीम भारत में वर्ल्ड कप खेलने नहीं आती है, तो उसे टूर्नामेंट से रिप्लेस कर दिया जाएगा। ICC ने फैसला लेने के लिए 22 जनवरी तक का समय दिया था। लेकिन बांग्लादेश के स्पोर्ट्स एडवाइजर आसिफ नजरुल ने खिलाड़ियों के साथ बैठक के बाद ICC के रुख को अस्वीकार कर दिया।

– Advertisement –

Ad image

BCB का तीखा बयान

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा- हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में नहीं। ICC के कुछ फैसले चौंकाने वाले हैं। हमारे मैच दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग को खारिज कर दिया गया। इससे बांग्लादेश के 20 करोड़ लोग क्रिकेट से दूर हो रहे हैं।

उन्होंने इसे ICC की नाकामी बताया और कहा कि बोर्ड इस फैसले के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगा।

मुस्तफिजुर विवाद बना टर्निंग पॉइंट

सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे विवाद की जड़ मुस्तफिजुर रहमान को लेकर है। BCCI के कहने पर IPL टीम KKR द्वारा मुस्तफिजुर को रिलीज किए जाने से BCB नाराज था। इसके बाद से ही बांग्लादेश ने भारत में खेलने के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया।

नई टीम को मिलेगा मौका

अब जब बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से कदम पीछे खींच लिए हैं, तो T20 वर्ल्ड कप 2026 में किसी नई टीम को खेलने का मौका मिलेगा। बांग्लादेश को ग्रुप-C में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली के साथ रखा गया था।

 7 फरवरी से शुरू होगा वर्ल्ड कप

गौरतलब है कि T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में होना है, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। बांग्लादेश के इस फैसले ने वर्ल्ड क्रिकेट में हलचल मचा दी है और अब सभी की निगाहें ICC के अगले कदम पर टिकी हैं।

IND vs NZ 1st T20I: Abhishek Sharma का तूफान! भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया 

 

 

400 फीट गहरी खाई में सेना की गाड़ी, 10 जवान शहीद

0

डेस्क। BIG NEWS : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई, जबकि 11 को एयरलिफ्ट कर उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया है। इस दुखद घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख जताया है। सीएम ने कहा – जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरने से 10 वीर जवानों के शहीद होने को अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताते हुए इस दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत वीर सैनिकों की आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की असीम शक्ति दें। उन्होंने हादसे में घायल सभी जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र इन वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा और संकट की इस घड़ी में देश उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है।

सेना के अधिकारी ने बताया कि गाड़ी में 21 जवान सवार थे। सभी डोडा से ऊपरी पोस्ट पर जा रहे थे। भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया।

– Advertisement –

Ad image

 

Horrible accident in Doda : सेना के 10 जवान शहीद, कई घायल; डोडा में भयानक हादसा

 

10 जवान शहीद; सीएम साय ने

0

रायपुर। 22 जनवरी 2026 : Horrible accident in Doda : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरने से 10 वीर जवानों के शहीद होने को अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताते हुए इस दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत वीर सैनिकों की आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की असीम शक्ति दें। उन्होंने हादसे में घायल सभी जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र इन वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा और संकट की इस घड़ी में देश उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है।

 

– Advertisement –

Ad image

कांग्रेस ने दिवंगत नेता को बनाया मंडल अध्यक्ष

0

गरियाबंद। Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में कांग्रेस संगठन की हालिया नियुक्ति सूची को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। मैनपुर ब्लॉक के इंदागांव मंडल अध्यक्ष की सूची में एक दिवंगत नेता का नाम शामिल होने से संगठनात्मक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। कांग्रेस इसे तकनीकी त्रुटि बता रही है, वहीं विपक्ष इसे संगठन और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ते संवाद-गैप का उदाहरण मान रहा है।

सूची में ऐसा नाम, जो अब हमारे बीच नहीं

– Advertisement –

कांग्रेस द्वारा जारी सूची में स्वर्गीय रूपेंद्र सोम को इंदागांव मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि उनका निधन 22 अगस्त 2025 को हो चुका है। स्व. रूपेंद्र सोम संगठन के कर्मठ और समर्पित नेता रहे हैं तथा वे पूर्व में आदिवासी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दे चुके थे।

दिवंगत नेता के नाम की नियुक्ति सूची में मौजूदगी ने न केवल संगठन को असहज स्थिति में डाल दिया, बल्कि स्थानीय कार्यकर्ताओं को भी चौंका दिया है।

– Advertisement –

Ad image

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव; 40 जिलों में मंडल अध्यक्ष नियुक्त, जानिए कौन बना आपके क्षेत्र का मंडल अध्यक्ष?

तकनीकी चूक या जमीनी जानकारी की अनदेखी?

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या जिला और प्रदेश स्तर के बीच सूचना के आदान-प्रदान में कहीं चूक रह गई। संगठन से जुड़े जानकारों का मानना है कि यदि सूची जारी करने से पहले स्थानीय स्तर पर एक बार सत्यापन कर लिया जाता, तो इस तरह की स्थिति से आसानी से बचा जा सकता था।

कार्यकर्ताओं में मौन असंतोष

घटना के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में असहजता और मौन असंतोष देखा जा रहा है। उनका कहना है कि एक वरिष्ठ नेता के निधन की जानकारी संगठन के शीर्ष स्तर तक समय पर नहीं पहुंच पाना, संगठनात्मक संपर्क की कमजोरी को दर्शाता है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि ऐसे मामलों से संगठन की गंभीरता और संवेदनशीलता पर प्रश्नचिन्ह लगता है।

विपक्ष ने कसा तंज

विपक्षी दल भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है और इसे संगठन की जमीनी पकड़ कमजोर होने का संकेत बताया है। चुनावी माहौल और संगठन विस्तार के दौर में इस तरह की प्रशासनिक चूक कांग्रेस के लिए छवि संबंधी चुनौती बन सकती है।

कांग्रेस का पक्ष

इस पूरे मामले पर जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने सफाई देते हुए बताया कि, 21 जुलाई को प्रदेश स्तर से संगठन सृजन के तहत मंडल अध्यक्षों के नाम भेजने के निर्देश मिले थे। 30 जुलाई को सभी मंडलों के नाम भेज दिए गए थे। इसके बाद 22 अगस्त को रूपेंद्र सोम का देहांत हो गया। अब उनके स्थान पर मनुराम महाकुल का नाम प्रस्तावित कर भेज दिया गया है। यह एक तकनीकी खामी है, जिसे जल्द सुधार लिया जाएगा।

मंथन की जरूरत

हालांकि कांग्रेस इसे मानवीय और तकनीकी भूल मान रही है, लेकिन यह घटना संगठन के भीतर जमीनी संवाद, सूचना सत्यापन और समन्वय की आवश्यकता को एक बार फिर रेखांकित करती है। अब नजर इस बात पर है कि पार्टी इस चूक से क्या सबक लेती है और आगे ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है।

Raipur Accident : रायपुर में सड़क पर मौत का खेल: कंटेनर ने डंपर को मारी टक्कर 

 

 

 

 

कमेंट कर दो अहान! Border 2 से पहले छाया अनोखा ट्रेंड

0

मुंबई। Border 2 : बॉलीवुड में इन दिनों फिल्म “Border 2” को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 1997 की सुपरहिट फिल्म Border की यह सीक्वल 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

फिल्म से पहले ही सोशल मीडिया पर  Comment kar do Ahan trend वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम समेत अन्य प्लेटफॉर्म्स पर फैंस रील्स बनाकर लिख रहे हैं –

– Advertisement –

Ad image

“अगर अहान शेट्टी इस रील पर कमेंट कर देंगे, तो मैं Border 2 ज़रूर देखने जाऊँगा/जाऊँगी।”

किसी ने परिवार को अपनी सैलरी से फिल्म दिखाने की बात कही, तो किसी ने कमेंट न आने तक टिकट बुक न करने की शर्त रख दी।

इस ट्रेंड की शुरुआत एक फैन की रील से हुई, जिस पर अहान शेट्टी ने खुद कमेंट करते हुए लिखा –

– Advertisement –

Ad image

“आप पैसा खर्च मत करो, मैं टिकट्स दूँगा।”बस यहीं से यह ट्रेंड आग की तरह फैल गया।

अब यह सिलसिला इतना आगे बढ़ चुका है कि अभिनेता रितेश देशमुख, क्रिकेटर के.एल. राहुल, अफगानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान और खुद सुनील शेट्टी भी इस सोशल मीडिया मज़े में शामिल हो चुके हैं। अहान शेट्टी लगातार फैंस की रील्स पर जवाब दे रहे हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता और फिल्म दोनों को जबरदस्त चर्चा मिल रही है।

एक फैन के “अहान कमेंट करेंगे तो Border 2 देखने जाऊँगी” लिखने पर अहान का जवाब था –

“अब तो चार बार देखना पड़ेगा!”

फिल्म प्रमोशन का यह अनोखा और सकारात्मक तरीका लोगों के दिलों को छू रहा है। अहान शेट्टी का कहना है कि अगर उनके एक छोटे से कमेंट से फैंस खुश होते हैं, तो वह यह सिलसिला जरूर जारी रखेंगे।

Comment kar do Ahan trend अब देखना यह है कि सोशल मीडिया का यह क्रेज थिएटर तक कितनी भीड़ खींच पाता है, लेकिन इतना तय है कि “Border 2” ने रिलीज से पहले ही माहौल बना लिया है।

 

O Romeo Trailer OUT: Shahid kapoor का गैंगस्टर अवतार, शाहिद और Tripti के बीच रोमांस या बदला?

 

बलौदाबाजार स्पंज आयरन फैक्ट्री में 6 लोगों की मौत

0

CG News : रायपुर। बलौदा बाजार जिले के बकुलाही स्थित स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट की घटना को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताया है। इस दर्दनाक हादसे में 6 श्रमिकों की असमय मृत्यु हो गई, जबकि 5 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर एवं उच्च स्तरीय उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शोकाकुल परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न हो तथा उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही, हादसे के कारणों की तथ्यपरक जांच सुनिश्चित करने के भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

 

CG Breaking : भाटापारा में मौत का तांडव! स्टील प्लांट में ऐसा क्या हुआ? 6 मजदूरों की जिंदा जलकर हो गई मौत

 

 

बंदर ने 20 दिन की बच्ची को कुएं में फेंका

0

जांजगीर-चांपा: Chhattisgarh : जांजगीर-चांपा के नैला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिवनी (नैला) में मंगलवार दोपहर एक हैरान करने वाली घटना घटी। बच्ची की मां सुनीता राठौर घर के बाहर बच्ची को गोद में लेकर टहल रही थीं। तभी छत पर उछल-कूद कर रहे 4-5 बंदरों में से एक ने अचानक झपट्टा मारकर 20 दिन की दूधमुंही बच्ची को मां की गोद से छीन लिया।

बंदर ने बच्ची को पास ही स्थित एक कुएं में फेंक दिया। इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण पटाखे फोड़कर बंदर को भगाने की कोशिश करने लगे, लेकिन तब तक बच्ची कुएं में गिर चुकी थी।

– Advertisement –

बच्ची के डायपर ने यहां लाइफ जैकेट का काम किया, जिसकी वजह से वह पानी पर तैरती रही और डूबी नहीं।  ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत बाल्टी और रस्सी के सहारे बच्ची को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला।  ठीक उसी समय कथा सुनने आईं एक नर्स मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बिना समय गंवाए बच्ची को CPR दिया, जिससे उसकी सांस फिर शुरू हुई। बाद में बच्ची को तुरंत जांजगीर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि अब उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

यह घटना बंदरों के बढ़ते आतंक को एक बार फिर उजागर करती है, खासकर ग्रामीण इलाकों में जहां वे घरों में घुसकर ऐसी वारदातें अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय लोग अब प्रशासन से बंदरों के नियंत्रण की मांग कर रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

CG Breaking : भाटापारा में मौत का तांडव! स्टील प्लांट में ऐसा क्या हुआ? 6 मजदूरों की जिंदा जलकर हो गई मौत

Raipur Accident : रायपुर में सड़क पर मौत का खेल: कंटेनर ने डंपर को मारी टक्कर 

Chhattisgarh : इंद्रावती नदी बनी मौत की धारा, नाव पलटी… एक ही परिवार के 4 लोग तेज बहाव में लापता

रायपुर में कंटेनर ने डंपर को मारी टक्कर 

0

Raipur Accident : राजधानी रायपुर के रिंग रोड नंबर–01 पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मैग्नेटो मॉल के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने डंपर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भारी वाहन सड़क के बीचों-बीच पलटते हुए खड़े हो गए, जिससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

हादसा देर रात उस समय हुआ, जब रिंग रोड पर ट्रैफिक अपेक्षाकृत कम था। डंपर रिंग रोड से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने अचानक संतुलन खो दिया और सीधे डंपर में जा भिड़ा। टक्कर के बाद कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कंटेनर चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए।

– Advertisement –

 

CG Breaking : भाटापारा में मौत का तांडव! स्टील प्लांट में ऐसा क्या हुआ? 6 मजदूरों की जिंदा जलकर हो गई मौत

– Advertisement –

Ad image

CG Accident : छत्तीसगढ़ में फिर मातम: हाईवे पर आमने-सामने भिड़े ट्रक, तीन की दर्दनाक मौत

 

टीम इंडिया और Gautam Gambhir के रायपुर आगमन

0

Gautam Gambhir : आगामी T20 वर्ल्ड कप 2026 से पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच, दो बार के विश्व कप विजेता गौतम गंभीर के रायपुर आगमन को लेकर राजधानी रायपुर में जबरदस्त उत्साह और क्रिकेटीय माहौल देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर गौतम गंभीर के साथ-साथ पूरी भारतीय क्रिकेट टीम भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसी कड़ी में Team CricFest और Aranya Sports City Group द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर भव्य स्वागत पोस्टर लगाए गए हैं।

इन पोस्टरों के माध्यम से Team CricFest ने अपने मेंटोर गौतम गंभीर का हार्दिक स्वागत करते हुए, उन्हें और पूरी भारतीय टीम को T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। पोस्टरों में क्रिकेट के प्रति सम्मान, जुनून और देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से झलकती है, जिसने शहरवासियों और क्रिकेट प्रेमियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया है।

– Advertisement –

CricFest एक समर्पित क्रिकेटिंग फेस्टिवल और प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य क्रिकेट को केवल एक खेल नहीं बल्कि एक उत्सव के रूप में प्रस्तुत करना है। यह मंच युवाओं, उभरते खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों को जोड़ते हुए खेल, सीख और प्रेरणा का साझा अनुभव प्रदान करता है। CricFest क्रिकेट संस्कृति को बढ़ावा देने, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल के मूल मूल्यों को समाज तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह स्वागत अभियान Team CricFest और Aranya Sports City Group की संयुक्त पहल है, जो खेलों के विकास और क्रिकेट के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरंतर सक्रिय हैं। दोनों संस्थाओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि गौतम गंभीर के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करेगी और एक बार फिर देश को गौरवान्वित करेगी।

– Advertisement –

Ad image