Monday, April 6, 2026
Google search engine
HomeEntertainment‘भूत बंगला’ ट्रेलर में नॉस्टैल्जिया

‘भूत बंगला’ ट्रेलर में नॉस्टैल्जिया

मुंबई। Bhoot Bangla: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, लेकिन इसके साथ ही इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। करीब 16 साल बाद इस हिट कॉम्बिनेशन की वापसी ने फैन्स में जबरदस्त उत्साह पैदा किया है, खासकर इसलिए भी क्योंकि फिल्म में परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव जैसे कॉमेडी के दिग्गज चेहरे भी नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण दिखाने की कोशिश की गई है, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात इसमें पुराने आइकॉनिक डायलॉग्स और सीन्स का इस्तेमाल है, जो सीधे तौर पर दर्शकों को ‘हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’, ‘गरम मसाला’ और ‘भागमभाग’ जैसी फिल्मों की याद दिलाते हैं।

भूत बंगला के ट्रेलर में नॉस्टैल्जिया ज्यादा, ताजा माल कम! (Photo: Screengrab)

– Advertisement –

Ad image

ट्रेलर की शुरुआत से लेकर अंत तक कई ऐसे मोमेंट्स हैं, जो नॉस्टैल्जिया पर आधारित नजर आते हैं। राजपाल यादव का ‘मैं मंदिर का घंटा हूं क्या’ जैसा डायलॉग, अक्षय कुमार का ‘बहन डर गई’ वाला सीन, और परेश रावल के साथ कॉमिक सिचुएशन—ये सभी पहले भी दर्शक देख चुके हैं। यही वजह है कि जहां एक वर्ग इन पुरानी यादों को एंजॉय कर रहा है, वहीं दूसरे वर्ग को ये रिपीटेशन और नईपन की कमी लग रही है। फिल्म में हॉरर एलिमेंट भी दिखाया गया है, लेकिन ट्रेलर में उसका प्रभाव बहुत मजबूत नजर नहीं आता। साथ ही VFX और कहानी का सस्पेंस भी ट्रेलर में ज्यादा खुलकर सामने नहीं आया है।

‘भूत बंगला’ की खासियत जहां इसका नॉस्टैल्जिक अपील है, वहीं यही इसकी सबसे बड़ी कमजोरी भी बन सकती है। लंबे समय से इस जोड़ी की वापसी का इंतजार कर रहे फैन्स थिएटर तक जरूर पहुंच सकते हैं, लेकिन अगर फिल्म में कुछ नया और ताजा कंटेंट नहीं हुआ तो यह दर्शकों को उतना प्रभावित नहीं कर पाएगी। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है, जबकि 16 अप्रैल को इसके पेड प्रीव्यू शो रखे गए हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि दर्शकों का शुरुआती रिएक्शन कैसा रहता है और क्या अक्षय-प्रियदर्शन की यह जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना पुराना जादू चला पाएगी या नहीं।

– Advertisement –

Ad image

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments