Monday, February 2, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhभिलाई इस्पात संयंत्र हादसे में तीन आरोपी गिरफ्तार

भिलाई इस्पात संयंत्र हादसे में तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। CG News : भिलाई इस्पात संयंत्र में ढाई साल पहले हुए एक गंभीर औद्योगिक हादसे के मामले में अब बड़ी पुलिस कार्रवाई सामने आई है। इस प्रकरण में भिलाई भट्टी थाना पुलिस ने बीएसपी के मुख्य महाप्रबंधक, शिफ्ट इंचार्ज यांत्रिकी और ठेका कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ अपराध दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय बाद बीएसपी के अधिकारियों की गिरफ्तारी से औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

– Advertisement –

एएसपी पद्मश्री तंवर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 25 अप्रैल 2023 को थाना भिलाई भट्टी में सूचना मिली थी कि भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-02 कंटिन्यूअस कास्टिंग शॉप के कास्टर नंबर-06 में इक्यूपमेंट कूलिंग पाइप लाइन बदले जाने का कार्य चल रहा था। इस दौरान पाइप शिफ्टिंग के समय ज्वलनशील पदार्थ में आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां कार्यरत ठेका श्रमिक राजू तांडी, रमेश मौर्य, अमित सिंह और रंजीत सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान श्रमिक रंजीत सिंह की मौत हो गई।

– Advertisement –

Ad image

मामले की विस्तृत जांच में यह सामने आया कि दुर्घटना भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन और मारूति कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार की घोर लापरवाही और उपेक्षापूर्ण कार्य प्रणाली के कारण हुई।

जांच के आधार पर थाना भिलाई भट्टी में भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए और 285 के तहत अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद दुर्घटना के लिए जिम्मेदार एसएमएस-02 के मुख्य महाप्रबंधक सुशांत कुमार घोषाल, शिफ्ट इंचार्ज यांत्रिकी धीरेन्द्र कुमार कुशवाहा और मारूति कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।

– Advertisement –

Ad image

CG CRIME NEWS : युवा कांग्रेस नेता ने नाबालिग लड़की से दोस्ती कर बनाया शारीरिक संबंध, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, अब गया जेल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments