Tuesday, March 3, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedभारत ने ढाका में महिला कबड्डी विश्व कप जीता

भारत ने ढाका में महिला कबड्डी विश्व कप जीता


भारत ने ढाका में महिला कबड्डी विश्व कप जीता


24-Nov-2025 10:23 PM

ढाका, 24 नवंबर। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सोमवार को चीनी ताइपै को 35 . 28 से हराकर लगातार दूसरा विश्व कप खिताब जीत लिया ।

भारत 11 देशों के टूर्नामेंट में शीर्ष पर रहा ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा ,‘‘ भारतीय महिला कबड्डी टीम को विश्व कप 2025 जीतकर देश को गौरवान्वित करने के लिये बधाई । उन्होंने जबर्दस्त कौशल, प्रतिबद्धता और दृढता का प्रदश्रन किया । उनकी जीत से अनगिनत युवाओं को कबड्डी खेलने, बड़े सपने देखने और ऊंचे लक्ष्य तय करने की प्रेरणा मिलेगी ।’’

भारत ने सेमीफाइनल में ईरान को 33 . 21 से हराया था । दूसरी ओर चीनी ताइपै ने बांग्लादेश को 25 . 18 से मात दी थी ।

गृहमंत्री अमित शाह ने टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा ,‘‘ हमारी महिला कबड्डी टीम ने इतिहास रचाा जो गर्व का पल है । पूरी टीम को महिला कबड्डी विश्व कप जीतने पर बधाई । आपकी शानदार जीत ने फिर साबित कर दिया कि भारत की खेल प्रतिभायें शिखर पर क्यो हैं । भविष्य के लिये शुभकामनायें ।’’

(भाषा)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments