Tuesday, February 3, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarhबच्चे की देखरेख के बहाने साली से दुष्कर्म

बच्चे की देखरेख के बहाने साली से दुष्कर्म

कांकेर। CG CRIME NEWS : अंतागढ़ नगर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां एक 13 वर्षीय नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ उसके ही रिश्ते में जीजा ने दुष्कर्म किया है। बच्ची के गर्भवती होने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है। मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी, जो बच्ची का रिश्ते में जीजा लगता है, उसे अपने बच्चे की देखरेख के बहाने अपने साथ ले गया था। इसी दौरान उसने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकाया था कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार देगा। डर के कारण बच्ची लंबे समय तक चुप रही। कुछ समय बाद आरोपी उसे वापस उसके घर छोड़ गया।

– Advertisement –

जब बच्ची का पेट धीरे-धीरे निकलने लगा तो परिजनों को उस पर संदेह हुआ। इसके बाद परिजनों ने उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया, जिसमें सामने आया कि बच्ची लगभग सात माह की गर्भवती है। यह जानकारी मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने तत्काल आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने का रुख किया।

परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें कई दिनों तक थाने के चक्कर कटवाए गए। काफी प्रयासों के बाद जब मामला दर्ज किया गया, तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

– Advertisement –

Ad image

आरोपी पर प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार के आरोप भी पहले से लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि वह शासकीय योजनाओं में अनियमितताओं को लेकर भी विवादों में रहा है। अब दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध में नाम सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने पुलिस की प्रारंभिक लापरवाही पर सवाल उठाए हैं और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती, तो आरोपी फरार नहीं हो पाता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments