साकेत श्रीवास्तव, खैरागढ़। CG Crime : साइबर अपराध के विरुद्ध चल रही कार्रवाई के तहत खैरागढ़–छुईखदान–गंडई पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूचना के आधार पर साइबर ठगी से जुड़े करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन का खुलासा किया गया है। जांच में सामने आया कि साइबर फ्रॉड से अर्जित धनराशि म्युल खातों के माध्यम से विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित की जा रही थी।
इस प्रकरण में बैंक ऑफ महाराष्ट्र, खैरागढ़ शाखा के खातों में कुल ₹8.65 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन पाया गया। पूर्व में तीन म्युल खाताधारकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान एक अन्य आरोपी चुरेन्द्र वर्मा की संलिप्तता सामने आई, जो नाम-पता बदलकर रायपुर में फरार था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।
Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़ी चूक; दिवंगत नेता को बना दिया मंडल अध्यक्ष, नियुक्ति सूची पर मचा बवाल




