Sunday, March 8, 2026
Google search engine
HomeEntertainmentBadshah Tetri Song Controversy : बादशाह के ‘टेटरी’गाने पर

Badshah Tetri Song Controversy : बादशाह के ‘टेटरी’गाने पर

चंडीगढ़/पंचकूला। Badshah Tetri Song Controversy : मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर विवादों के भंवर में फंस गए हैं। 1 मार्च 2026 को रिलीज हुए उनके हरियाणवी स्टाइल हिप-हॉप गाने ‘टेटरी’ को लेकर हरियाणा में जन-आक्रोश फूट पड़ा है। गाने के बोल और वीडियो में स्कूली बच्चों के फिल्मांकन को लेकर सवाल उठाते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग  ने कड़ा रुख अपनाया है और रैपर को नोटिस जारी कर पेश होने का आदेश दिया है।

विवाद की जड़

– Advertisement –

Ad image

गाने की एक विशिष्ट लाइन— “आया बादशाह टोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने…” —पर सबसे ज्यादा आपत्ति जताई जा रही है। सामाजिक संगठनों और महिला अधिकार कार्यकर्ताओं का तर्क है कि इस तरह की शब्दावली महिलाओं और बच्चों के प्रति अपमानजनक और फूहड़ता को बढ़ावा देने वाली है। सवाल यह उठाया जा रहा है कि क्या मनोरंजन के नाम पर इस तरह की भाषा को स्वीकार किया जा सकता है?

वीडियो के दृश्यों पर भी उठे सवाल

– Advertisement –

Ad image

विवाद सिर्फ बोल तक सीमित नहीं है, बल्कि वीडियो के विजुअल्स पर भी तीखी प्रतिक्रिया मिल रही है। वीडियो में हरियाणा के स्कूल के बच्चों को बैग फेंकते हुए और हरियाणा रोडवेज की बस में नाचते दिखाया गया है। गाने की शुरुआत पारंपरिक हरियाणवी लोक शैली से होती है, लेकिन आगे बढ़ते ही यह हिप-हॉप और आपत्तिजनक जेस्चर्स में बदल जाता है। आलोचकों का कहना है कि हरियाणा की समृद्ध संस्कृति के नाम पर यह कैसा संदेश दिया जा रहा है?

महिला आयोग सख्त

मामला तब और गंभीर हो गया जब कई सामाजिक संगठनों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने इसे महिलाओं की गरिमा और बच्चों की मर्यादा का उल्लंघन मानते हुए बादशाह को नोटिस थमाया है। वहीं, पंचकूला में पुलिस ने अश्लीलता और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बादशाह ने मांगी माफी

बढ़ते विवाद और कानूनी शिकंजे को देखते हुए रैपर बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक माफी मांगी है।

मेरा इरादा किसी महिला या बच्चे का अपमान करने का नहीं था। मैं खुद को हरियाणा का बेटा मानता हूं और अगर मेरे गाने से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं।

अभी भी शांत नहीं हुआ गुस्सा

हालांकि बादशाह ने माफी मांग ली है और गाना हटा दिया है, लेकिन हरियाणा में विरोध पूरी तरह शांत नहीं हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments