CG News : कोरबा जिले में हुए एक युवती के आत्महत्या मामले में पुलिस ने करीब एक महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोरबी चौकी क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार, युवती अपने प्रेमी के व्यवहार से परेशान थी। आरोपी प्रेमी युवती के चरित्र पर लगातार संदेह करता था, जिससे वह मानसिक तनाव में थी। इसी तनाव के चलते युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और करीब एक महीने बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय दिलराज मरकाम के रूप में हुई है, जो पाली गांव, कोरबी चौकी क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
CG VIDEO : ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, महिला TI गंभीर रूप से घायल, बस-कार में आगजनी, भारी पुलिस बल तैनात
Raipur Breaking : मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ मामले में 7 गिरफ्तार, बजरंग दल का विरोध जारी




