रायपुर। Arang Crime : आबकारी विभाग आरंग में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी टीम ने ग्राम देवदा थाना आरंग में छापा मारकर रामेश्वर बारले के घर से 62 पाव देशी मसाला शराब जब्त की। कुल 11.16 बल्क लीटर शराब और एक एचएफ डिलक्स वाहन भी जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

एक अन्य मामले में लखौली रीवा मार्ग पर सुमित देवदास को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा गया। उसके पास से 22 पाव शोले मसाला शराब और बिक्री में इस्तेमाल की जा रही स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जब्त की गई। इस मामले में धारा 34(1)(ख) के तहत कार्रवाई की गई।
सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता और कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पूरी कार्रवाई प्रभारी उपायुक्त आबकारी राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में की है।
दोनों मामलों की जांच आबकारी उपनिरीक्षक प्रीति कुशवाहा कर रही हैं। कार्रवाई में आरक्षक राकेश दुबे और वाहन चालक अविनाश थूल का अहम योगदान रहा।




