रवि विदानी, महासमुंद। CG News : महासमुंद के नंदगांव में अवैध मुरूम खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। देर रात कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, लंबे समय से चल रहे अवैध खनन से परेशान ग्रामीणों ने एकजुट होकर दबिश दी और मौके पर चल रहे खनन कार्य को रुकवाया। ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद वाहनों को रोककर खनिज विभाग को सूचना दी।
मौके पर पहुंची टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 हाईवा और 2 जेसीबी मशीनों को जब्त किया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
इसके बाद ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और सरपंच व कुछ पंचों पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए। साथ ही पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन देकर एफआईआर की मांग की।
ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है, कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा। अब सवाल ये कि प्रशासन कितना सख्त कदम उठाता है।
CG Breaking : छत्तीसगढ़ में यहां पकड़ाया 75 लाख कैश, होंडा कार की सीट के नीचे छिपा था 500-500 नोटों के बंडल; पूछताछ में खुला बड़ा राज




