Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
HomeSportsऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर

ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्डकप 2026 में जीत दर्ज कर फैंस को एक बार फिर खुश होने का मौका दिया है. 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने न्यूज़ीलैंड को मात देकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया. फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन का लक्ष्य दिया था. जिसके जवाब में न्यूज़ीलैंड की पारी लड़खड़ाई और सिर्फ 159 के स्कोर पर सिमट कर रह गई. मेजबानों ने 96 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. इसी बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से चैंपियन टीम के लिए इनामी राशि का ऐलान कर दिया है जो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की इनामी राशि से लगभग 5 गुना ज्यादा है.

BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान
बीसीसीआई की ओर से चैंपियन टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ की इनामी राशि देने का ऐलान किया है. जो आईसीसी की तरफ से दी गई 27.5 करोड़ से लगभग 5 गुना ज्यादा है. भारतीय बोर्ड की ओर से कहा गया कि टी20 वर्ल्डकप 2026 में टीम इंडिया के सफल कारवां के लिए 131 करोड़ का कैश रिवार्ड देने का ऐलान किया है. बोर्ड ने कहा,

– Advertisement –

“भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड को मात देकर प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा किया है. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट का टाइटल डिफेंड करने और घर पर टी20 विश्वकप जीतने वाली पहली टीम बन गई है. साथ ही तीसरी बार इस खिताब को अपने नाम कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया है. बोर्ड की ओर से खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस उपलब्धि के लिए ढेर सारी बधाई, भविष्य में भी यही सिलसिला जारी रहे.”

ICC की इनामी राशि थी 120 करोड़

– Advertisement –

Ad image

इसके साथ ही आपको बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टी20 वर्ल्डकप 2026 के लिए 13.5 मिलियन डॉलर यानि 120 करोड़ रुपये की संयुक्त प्राइज मनी का ऐलान किया था. जो पिछले संस्करण से 20 प्रतिशत ज्यादा है, इसमें से विजेता टीम इंडिया को 3 मिलियन डॉलर यानि 27.5 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं. आईसीसी की ओर से यह राशि पहले बीसीसीआई को दी जाएगी, इसके बाद बोर्ड खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और अन्य लोगों में इसका वितरण करेगा.

बाकी टीमों पर भी बरसा पैसा
फाइनल हारने वाले न्यूज़ीलैंड को आईसीसी के नियम अनुसार प्राइज मनी का हिस्सा मिलेगा, तय राशि के अनुसार कीवी टीम को 1.6 मिलियन डॉलर यानि 14.7 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को 7.9 लाख डॉलर यानि 7.24 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. वहीं सुपर-8 तक पहुंचने वाली जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और श्रीलंका को 3.48 करोड़ रुपये मिलेंगे. ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, इटली, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई, और अमेरिका को 2.3 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.

टी20 वर्ल्डकप 2026 की प्राइज मनी

स्थान टीम प्राइज मनी (USD) लगभग भारतीय रुपये
विजेता भारतीय क्रिकेट टीम $3,000,000 ₹27.48 करोड़
रनर-अप न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम $1,600,000 ₹14.65 करोड़
सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम $790,000 ₹7.23 करोड़
सेमीफाइनल इंग्लैंड क्रिकेट टीम $790,000 ₹7.23 करोड़
5वें–12वें स्थान सुपर-8 से बाहर होने वाली टीमें $380,000 ₹3.48 करोड़ (प्रत्येक)
13वें–20वें स्थान ग्रुप स्टेज में बाहर होने वाली टीमें $250,000 ₹2.28 करोड़ (प्रत्येक)

2024 टी-20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों और स्टाफ में ऐसे बंटी थी 125 करोड़ की इनामी राशि

जुलाई 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि का ऐलान किया था। खिलाड़ियों को यह इनाम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सौंपा गया था।

इनामी राशि के ऐलान के बाद यह चर्चा भी तेज हो गई थी कि इतनी बड़ी रकम का बंटवारा किस तरह किया जाएगा और किसे कितना हिस्सा मिलेगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम इंडिया के 15 मुख्य खिलाड़ियों को 5-5 करोड़ रुपये दिए गए थे। वहीं चार रिजर्व खिलाड़ियों—रिंकू सिंह, शुभमन गिल, आवेश खान और खलील अहमद—को 1-1 करोड़ रुपये की राशि दी गई थी।

टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ को इस अभियान में उनके अहम योगदान के लिए 2.5 करोड़ रुपये मिले थे। इसके अलावा बैटिंग कोच, बॉलिंग कोच और फील्डिंग कोच को भी 2.5-2.5 करोड़ रुपये दिए गए थे।

बैक-रूम स्टाफ के सदस्यों को 2-2 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई थी। कुल मिलाकर यह इनामी राशि करीब 36 लोगों के बीच बांटी गई थी।

इसी तरह अब टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की जीत के बाद भी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बड़ी इनामी राशि मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे टीम के योगदान को उचित सम्मान मिलेगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments