कांकेर। CG Video : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। नरहरपुर स्थित शराब दुकान के अहाते में मौत और जिंदगी के बीच 4 मिनट तक लुका-छिपी का खेल चला। यहाँ एक सो रहे युवक के बिल्कुल पास एक जंगली भालू आ पहुंचा। युवक की सूझबूझ और किस्मत ने उसे मौत के मुंह से खींच लिया।
नींद में था युवक, सिरहाने खड़ा था काल
जानकारी के मुताबिक, नरहरपुर शराब दुकान के पास स्थित अहाते में एक युवक गहरी नींद में सो रहा था। इसी दौरान जंगल से भटककर एक विशालकाय भालू वहां दाखिल हुआ। भालू युवक के इतना करीब पहुंच गया कि वह उसे सूंघने लगा।
युवक ने दिखाई सूझबूझ
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक जैसे ही नींद से जागा और अपने पास भालू को पाया, उसने घबराने या भागने के बजाय पत्थर की तरह शांत रहना बेहतर समझा। लगभग 4 मिनट तक भालू युवक के चारों ओर मंडराता रहा, कभी उसे सूंघता तो कभी पास रखे सामान को उलट-पुलट करता रहा। युवक ने अपनी सांसें रोक लीं और शरीर में कोई हलचल नहीं की। अंततः युवक को शिकार न समझकर भालू वहां से चुपचाप जंगल की ओर निकल गया।
इलाके में दहशत
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में भालू की इस तरह मौजूदगी ने स्थानीय लोगों में डर पैदा कर दिया है।
देखें VIDEO –
Raipur Video : रायपुर में खौफनाक मंजर: बीच सड़क आग का गोला बनी चलती कार, यात्रियों ने ऐसे बचाई जान, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO




