Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeChhattisgarh37वें फेडरेशन वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का समापन, पुरुष

37वें फेडरेशन वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का समापन, पुरुष

रायपुर। Sports News : राजधानी रायपुर के इनडोर स्टेडियम में आयोजित 37वें फेडरेशन वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य समापन हुआ। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में केरल और तमिलनाडु की टीम आमने-सामने रही, जहां रोमांचक मुकाबले में तमिलनाडु ने 27-29 के करीबी अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मैच अंत तक दर्शकों को बांधे रखने वाला रहा।

 

– Advertisement –

वहीं महिला वर्ग के फाइनल में केरल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया, जबकि इंडियन रेलवे की टीम उपविजेता रही।

 

– Advertisement –

Ad image

समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विधायक राजेश मूणत, छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक बलदेव सिंह भाटिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव एवं ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, रायपुर महापौर मीनल चौबे, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच ड्रैगन, पूर्व मंत्री एवं फेडरेशन वॉलीबॉल टूर्नामेंट के अध्यक्ष महेश गागड़ा, सचिव हेमप्रकाश नायक, आयोजन समिति अध्यक्ष मोहम्मद अकरम खान, उपाध्यक्ष सतेंद्र पांडेय सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 

 इस अवसर पर गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि टूर्नामेंट अध्यक्ष महेश गागड़ा, सचिव हेमप्रकाश नायक, आयोजन समिति अध्यक्ष मोहम्मद अकरम खान, उपाध्यक्ष सतेंद्र पांडेय सहित सभी पदाधिकारियों के अथक प्रयासों से ही यह आयोजन सफल हो सका। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई दी।

 

 होरा ने कहा कि ऐसे बड़े खेल आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, साथ ही युवाओं में अनुशासन, समर्पण और खेल भावना का विकास होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में रायपुर राष्ट्रीय स्तर के और भी प्रतिष्ठित खेल आयोजनों की मेजबानी करेगा।

 

 होरा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सतत प्रयासों से ही राज्य में खेलों का तेजी से विकास हो रहा है। सरकार द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, आधुनिक खेल अधोसंरचना और प्रोत्साहन प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments